AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

मेष राशि हेतु भाग्यशाली रंग, संख्या व रत्न

मेष राशि राशिचक्र की प्रथम राशि है जिसका प्रतीक सींग वाला एक मेंढा है| इस राशि का स्वामी मंगल है जोकि जीवनी शक्ति, साहस व मजबूत इच्छा शक्ति का प्रतीक है। मंगल एक पुरुष ग्रह है तथा यह ऊर्जा, प्रतिस्पर्धात्मक भावना, शक्ति व रचनात्मकता को दर्शाता है| इसलिए मेष राशि को अग्नि तत्व, चुनौतीपूर्ण तथा प्रतियोगितात्मक भावना से भरपूर माना जाता है| मेष राशि के लोग अग्नि के समान मजबूत व जुनूनी होते हैं| उनकी वाणी जोशपूर्ण होती है तथा वे उच्च आत्मसम्मान से भरपूर होते हैं| यह एक साहसी व आकस्मिक राशि है जो चमकदार रंग व लावण्य से युक्त है|

चूंकि इस राशि पर मंगल का अधिकार है इसलिए मेष राशि में जन्में लोग ज्यादा उग्र, अधिक चाहने वाले, अहंकारी, बाध्यकारी व अधीर होते हैं।

मेष राशि हेतु भाग्यशाली रंग

चूंकि इस राशि का अग्नि तत्व है इसलिए मेष राशि के लोगों के लिए लाल व लाल रंग की छवि से युक्त समस्त रंग उपयुक्त या भाग्यशाली होते हैं| विशेष रूप से लाल व गहरा लाल रंग इनके लिए अधिक शुभ होता है| यह रंग जीवन से नकारात्मकता का शमन करने वाला तथा सकारात्मकता को बढ़ाने वाला माना जाता है| इस भाग्यशाली रंग से संबंधित चीजों को धारण या प्रयोग करने से आपके जीवन में स्वास्थ्य, धन, सफलता व समृद्धि की वृद्धि होती है।

मेष राशि हेतु भाग्यशाली रत्न

लाल मूंगा व फीरोजा मेष राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रत्न हैं। एक अंगूठी या हार के रूप में अपने भाग्यशाली रत्न को धारण करने से आपकी मनोदशा व सकारात्मक विचारों को बल मिलता है|

मेष राशि हेतु भाग्यशाली संख्या

मेष राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली संख्याएं 9 व 6 तथा वे समस्त दोहरे अंक वाली संख्याएं हैं जिनका योग 9 या 6 होता है| उदाहरण के लिए 36, 33, 24 आदि संख्याएं भी मेष राशि के लोगों के लिए शुभ होती हैं। इन तिथियों पर अपना कार्य प्रारंभ करना या अपने दैनिक जीवन में इन संख्याओं का उपयोग करने से सकारात्मकता को बढ़ावा मिलता है| जीवन में सफल होने के लिए आपको शक्ति मिलती है तथा हर जगह आपका सम्मान होता है|

मेष राशि से संबंधित भाग्यशाली रंग, रत्न व संख्या का उपयोग करने से प्राप्त होने वाले लाभ

राशि के अधिपति ग्रह के आधार पर यह भाग्यशाली संख्याएं, रत्न व रंग मेष राशि के समस्त जातकों के लिए आम हैं तथा इनका प्रयोग करने से निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे:-

  • आपके आस-पास सकारात्मक उर्जा की वृद्धि होती है|
  • आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होता है|
  • आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है|
  • आपके जीवन में प्रेम व प्रणय की वृद्धि होती है|
  • आपके जीवन में आकर्षण व आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है|
  • अन्य चंद्र राशियों के लिए भाग्यशाली रंग, संख्या व रत्न की जानकारी हेतु निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें|

    वृषभ | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन

    नवीनतम ब्लॉग्स

    • नवग्रह क्या हैं? 9 ग्रह, उनके रंग और पूजा विधि
      नवग्रह क्या हैं? – जीवन की कर्म-राह दिखाने वाली 9 ग्रह शक्तियाँ जब आप पैदा हुए थे, उस ठीक पल में आसमान में ग्रह किस स्थिति में थे – पता है यही आपकी कुंडली की नींव बनती है? जी हाँ, नवग्रह (Navagraha) सिर्फ आसमान में टंगे हुए पिंड नहीं हैं। वैदिक ज्योतिष में इन्हें इंसान […]13...
    • करुप्पसामी कौन हैं? – गाँव के रक्षक, न्याय के देवता की असली कहानी
      करुप्पसामी कौन हैं? – गाँव के रक्षक, न्याय के देवता की असली कहानी क्या आपने कभी सोचा है कि जब कोई court नहीं था, कोई police नहीं थी, तब गाँव के लोग न्याय के लिए किसके सामने खड़े होते थे? तमिलनाडु के गाँवों में सदियों से एक देवता हैं जिनके सामने झूठ बोलने की हिम्मत […]13...
    • अपनी जन्म कुंडली को सरल चरणों में कैसे पढ़ें
      अपनी जन्म कुंडली को सरल चरणों में कैसे पढ़ें अपनी जन्म कुंडली को समझना जीवन, व्यक्तित्व और भाग्य के बारे में गहरी जानकारी प्राप्त करने के सबसे प्रभावशाली तरीकों में से एक है। वैदिक ज्योतिष में आपकी कुंडली, जिसे सामान्यतः जन्म कुंडली या राशि चार्ट कहा जाता है, आपके जन्म के सटीक समय पर तैयार […]13...