AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

वृषभ राशि हेतु भाग्यशाली रंग, संख्या व रत्न

वृषभ राशिचक्र की दूसरी राशि है जिसका प्रतीक एक बैल है| यह एक पृथ्वी तत्व वाली राशि है जिसका अधिपति शुक्र है| इस राशि में चंद्रमा को पूर्ण बल प्राप्त होता है। पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण वृषभ राशि के जातक अधिक नियंत्रित, रूढ़िवादी, स्थिर व व्यावहारिक होते हैं। चूंकि इस राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए ऐसे जातकों का अधिक संपत्ति, सुंदरता व प्रकृति के प्रति आकर्षण होता है|

इस राशि के लोग अपने लक्ष्य व इच्छाओं को पूर्ण करने हेतु अधिक दृढ़ व स्थिर प्रकृति के होते हैं| वे बहुत अच्छे मित्र बनाते हैं, हालांकि उनके लिए क्रोध को नियंत्रित करना थोड़ा मुश्किल होता है| एक बली चंद्रमा के कारण वे बलशाली मस्तिष्क, उत्तम एकाग्रता व उद्देश्य के प्रति स्थिरता आदि गुणों से भरपूर होते हैं तथा ये उत्तम गुण उन्हें अपनी माता से विरासत में प्राप्त होते हैं| हालांकि वे जिद्दी, आलसी व अक्षम्य प्रवृति के होते हैं।

vrishabh rashi hetu bhagyashaali rang, sankhya va ratan

वृषभ राशि हेतु भाग्यशाली रंग

वृषभ राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली रंग सफेद व हरा है| इन भाग्यशाली रंगों का प्रयोग करने से इन्हें सफलता, भौतिक सुख व उत्तम भाग्य की प्राप्ति होती है| इसके अलावा मन व आत्मा का विकास होता है|

वृषभ राशि हेतु भाग्यशाली रत्न

वृषभ राशि के लोगों के लिए हीरा, मूंगा व पन्ना भाग्यशाली रत्न होते हैं| एक अंगूठी या हार के रूप में अपने भाग्यशाली रत्न को धारण करने से जीवन में सफलता व अधिकतम लाभ प्राप्त होता है|

वृषभ राशि हेतु भाग्यशाली संख्या

वृषभ राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली संख्याएं 5 व 6 तथा वे समस्त दोहरे अंक वाली संख्याएं हैं जिनका योग 5 या 6 होता है| उदाहरण के लिए 41, 32, 33 आदि संख्याएं भी वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ होती हैं। इन तिथियों पर अपना कार्य प्रारंभ करना या अपने दैनिक जीवन में इन संख्याओं का उपयोग करने से सकारात्मकता को बढ़ावा मिलता है| जीवन में सफल होने के लिए आपको शक्ति मिलती है तथा हर जगह आपका सम्मान होता है|

वृषभ राशि से संबंधित भाग्यशाली रंग, रत्न व संख्या का उपयोग करने से प्राप्त होने वाले लाभ

राशि के अधिपति ग्रह के आधार पर यह भाग्यशाली संख्याएं, रत्न व रंग वृषभ राशि के समस्त जातकों के लिए आम हैं तथा इनका प्रयोग करने से निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे:-

  • आपके जीवन में सकारात्मकता की वृद्धि होती है|
  • आपके प्रत्येक प्रयास सफल होते हैं|
  • आपकी विजय की संभावनाएं बढ़ जाती हैं|
  • आपकी बुद्धिमता व संपति में सुधार होता है|
  • आपके आसपास मौजूद समस्त नकारात्मक उर्जाओं का शमन होता है|
  • अन्य चंद्र राशियों के लिए भाग्यशाली रंग, संख्या व रत्न की जानकारी हेतु निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें|

    मेष | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन

    नवीनतम ब्लॉग्स

    • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
      आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
    • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
      भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...
    • पंचमुखी रुद्राक्ष का महत्व, लाभ और पहनने की विधि
      भारतीय संस्कृति और अध्यात्म में रुद्राक्ष को दिव्य मणि कहा गया है। इसे भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। रुद्राक्ष की हर मुखी के अलग-अलग गुण और प्रभाव होते हैं। इनमें से पंचमुखी रुद्राक्ष सबसे आम और अत्यंत शुभ माने जाने वाले रुद्राक्षों में से एक है। यह न केवल आध्यात्मिक साधना में सहायक […]13...