AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

सिंह राशि हेतु भाग्यशाली रंग, संख्या व रत्न

सिंह राशि चक्र की पाँचवी है| यह राशि अग्नि तत्व की प्रतीक है तथा ग्रहों के राजा सूर्य द्वारा शासित है| इस राशि का प्रतीक शेर है| सिंह राशि के जातक दृढ निश्चयी व साहसी होते हैं| वे प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं तथा उनका मानना है कि वे अधिकार का प्रयोग करने के लिए पैदा हुए हैं। उनकी प्रकृति स्पष्ट व स्वतंत्र होती है| उन्हें शीघ्र क्रोध आता है परंतु वे शीघ्र क्षमा भी कर देते हैं|

इस राशि के जातक उत्तम नेता होते हैं| वे उदार स्वभाव के होते हैं तथा स्वयं के बारे में उच्च राय रखते हैं। उनकी समझ व अवलोकन शक्ति अच्छी होती है| अग्नि तत्व प्रधान होने के कारण ऐसे जातक अशांत मनोवृति व लड़ाकू प्रवृति के होते हैं|

सिंह राशि हेतु भाग्यशाली रंग

सुनहरा, लाल, नारंगी , क्रीम व पीला रंग सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ है| इन रंगों का उपयोग अपने दैनिक जीवन में करने से आपके नकारात्मक चक्र संतुलित होते हैं तथा आभामंडल की सकारात्मकता बढती है|

singh-rashi hetu bhagyashaali rang, sankhya va ratan-small

सिंह राशि हेतु भाग्यशाली रत्न

माणिक्य व अंबर इस राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न हैं जिन्हें धारण करने से क्रोध का शमन होता है तथा धैर्य व आंतरिक शांति में वृद्धि होती है| इन भाग्यशाली रत्नों को धारण करने से आपकी मानसिक शांति बढ़ती है तथा आप अधिक संतुलित बनते हैं|

सिंह राशि हेतु भाग्यशाली संख्या

सिंह राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली संख्याएं 1, 5 व 9 तथा वे समस्त दोहरे अंक वाली संख्याएं हैं जिनका योग 1, 5 या 9 होता है| उदाहरण के लिए 10, 32, 45 आदि संख्याएं भी सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ होती हैं। इन तिथियों पर अपना कार्य प्रारंभ करने या दैनिक जीवन में इन संख्याओं का उपयोग करने से आपकी नेतृत्व शक्ति में सुधार होता है तथा आप अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर होते हैं|

सिंह राशि से संबंधित भाग्यशाली रंग, रत्न व संख्या का उपयोग करने से प्राप्त होने वाले लाभ

राशि के अधिपति ग्रह के आधार पर यह भाग्यशाली संख्याएं, रत्न व रंग सिंह राशि के समस्त जातकों के लिए आम हैं तथा इनका प्रयोग करने से निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे:-

  • आपके ऊर्जा चक्र संतुलित होते हैं तथा सकारात्मकता बढ़ती है|
  • आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है|
  • आपका व्यक्तित्व आकर्षित बनता है|
  • आपकी शक्ति व साहस में सुधार होता है|
  • आप अपने प्रियजनों के प्रति अधिक स्नेहशील बनते है|
  • अन्य चंद्र राशियों के लिए भाग्यशाली रंग, संख्या व रत्न की जानकारी हेतु निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें|

    मेष | वृषभ | मिथुन | कर्क | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन

    नवीनतम ब्लॉग्स

    • घर में समृद्धि के लिए कौन सी भगवान की मूर्ति रखनी चाहिए?
      घर में समृद्धि के लिए कौन सी भगवान की मूर्ति रखनी चाहिए? भूमिका: दिव्य उपस्थिति से समृद्धि का आह्वान वैदिक परंपराओं में घर में देव मूर्तियाँ स्थापित करना केवल एक आध्यात्मिक अभ्यास नहीं है — यह आपके जीवन में समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करने का एक शक्तिशाली माध्यम है। पवित्र मूर्तियों की […]13...
    • क्या हस्तरेखा विवाह और करियर की भविष्यवाणी कर सकती है?
      क्या हस्तरेखा विवाह और करियर की भविष्यवाणी कर सकती है? भूमिका: क्या आपकी हथेली आपका भविष्य प्रकट कर सकती है? सदियों से हस्तरेखा विज्ञान उन लोगों को आकर्षित करता रहा है जो अपने भविष्य के बारे में उत्तर खोज रहे हैं। विवाह के समय से लेकर करियर की सफलता तक, आपकी हथेली की रेखाओं में […]13...
    • नाडी ज्योतिष के रहस्य: प्राचीन जीवन भविष्यवाणियों को उजागर करें
      नाडी ज्योतिष के रहस्य: प्राचीन जीवन भविष्यवाणियों को उजागर करें भूमिका: नाडी ज्योतिष का शाश्वत ज्ञान वैदिक ज्ञान के विशाल सागर में, नाडी ज्योतिष जितना रहस्यमय और सटीक विज्ञान शायद ही कोई और हो। प्राचीन सिद्धार परंपराओं में निहित यह पवित्र शास्त्र आपके भूत, वर्तमान और भविष्य के विषय में गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। […]13...