चंद्र राशि वृश्चिक के लिए राहु-केतु का गोचर भविष्यफल
राहु :
इस अवधि में राहु आपकी चंद्र राशि से नवम भाव में गोचर करेगा जिसके फलस्वरूप आप लंबी दूरी की विदेश यात्राएं करेंगे।विदेशों से पैसा कमाने के मामले में आपका भाग्य पूरी तरह साथ देगा।आपका मन सक्रिय रहेगा और आपकी अपनी क्षमता से ज्यादा प्रगति होगी।आप अपनी बात और दृष्टिकोण पर अड़िग रहेंगे।दूसरी ओर, पिता की अचानक स्वास्थ्य समस्याओं के चलते आपका अधिक ख़र्चा होने की संभावनाएं हैं।आप अपने बहनोई व भाइयों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में सक्षम नहीं होंगे।आप बड़े-बुजुर्गों की सलाह सुनना पसंद नहीं करेंगे और आपका स्वभाव जिद्दी रहेगा।आपके करियर और भाग्य में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।
इस अवधि में आपको निम्नलिखित परिणाम अनुभव हो सकते हैं:-
आप लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं।
विदेश से धनार्जन करने में किस्मत आपका साथ देगी।
आप अपनी क्षमता से ज्यादा सोचेंगे।
पिता का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बनेगा।
भाइयों के साथ आपके तनावपूर्ण संबंध रहेंगे।
आप किसी की भी सलाह को पसंद नहीं करेंगे।
आपको करियर व भाग्य में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।
केतु :
इस अवधि में केतु आपकी चंद्र राशि से तृतीय भाव में गोचर करेगा जिसके फलस्वरूप आपको इस गोचर के दौरान शुभ फल प्राप्त होंगे।आप अपने आप को अच्छी तरह से व्यक्त करने की क्षमता रखेंगे।आप यात्रा करने में अधिक व्यस्त रहेंगे और इस तरह की यात्राओं से आपको लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान लंबी समय से रुकी हुई कोई तीर्थयात्रा आप कर सकते हैं और इससे आपको आंतरिक शांति प्राप्त होगी।आप सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे और यह आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी के कारण संभव होगा।दूसरी तरफ, अपने सहयोगियों के साथ आपके संबंध तनावपूर्ण रह सकते हैं।आप अपने जिद्दी रवैया के कारण बहस करने में लगे रहेंगे।आप समय पर मदद प्राप्त करने में बाधाओं का सामना करेंगे।
इस अवधि में आपको निम्नलिखित परिणाम अनुभव हो सकते हैं:-
घर में समृद्धि के लिए कौन सी भगवान की मूर्ति रखनी चाहिए? भूमिका: दिव्य उपस्थिति से समृद्धि का आह्वान वैदिक परंपराओं में घर में देव मूर्तियाँ स्थापित करना केवल एक आध्यात्मिक अभ्यास नहीं है — यह आपके जीवन में समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करने का एक शक्तिशाली माध्यम है। पवित्र मूर्तियों की […]13...
क्या हस्तरेखा विवाह और करियर की भविष्यवाणी कर सकती है? भूमिका: क्या आपकी हथेली आपका भविष्य प्रकट कर सकती है? सदियों से हस्तरेखा विज्ञान उन लोगों को आकर्षित करता रहा है जो अपने भविष्य के बारे में उत्तर खोज रहे हैं। विवाह के समय से लेकर करियर की सफलता तक, आपकी हथेली की रेखाओं में […]13...
नाडी ज्योतिष के रहस्य: प्राचीन जीवन भविष्यवाणियों को उजागर करें भूमिका: नाडी ज्योतिष का शाश्वत ज्ञान वैदिक ज्ञान के विशाल सागर में, नाडी ज्योतिष जितना रहस्यमय और सटीक विज्ञान शायद ही कोई और हो। प्राचीन सिद्धार परंपराओं में निहित यह पवित्र शास्त्र आपके भूत, वर्तमान और भविष्य के विषय में गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। […]13...