चंद्र राशि मिथुन के लिए राहु-केतु का गोचर भविष्यफल
राहु :
इस अवधि में राहु आपकी चंद्र राशि से द्वितीय भाव में गोचर करेगा तथा केतु अष्टम भाव में रहेगा।द्वितीय भाव परिवार, आर्थिक स्थिति, बातचीत करने का तरीका, व्यवहार, मित्रता तथा आहार आदि से संबंधित है जबकि अष्टम भाव आयु, आकस्मिक परिवर्तन व बाधा, टैक्स, पैतृक संपति तथा कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आदि का प्रतीक है।
इस अवधि में राहु आपकी चंद्र राशि से द्वितीय भाव में गोचर करेगा। राहु की यह स्थिति आपको औसत फल प्रदान करेगी। पारिवारिक सदस्यों के जीवन में आ रही अप्रत्याशित बाधाओं से आप तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। आर्थिक लेन-देन को लेकर सतर्क रहें क्योंकि आपका धन अनावश्यक रूप से ख़र्च हो सकता है।
वार्तालाप के समय गलत भाषा का प्रयोग आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है इसलिए अपनी सीमाओं को न लाँघे। संवेदनशील मुद्दों पर खुलेआम चर्चा करने से बचें। असमय भोजन करने से आप सुस्ती महसूस कर सकते हैं।
इस अवधि में आपको निम्नलिखित परिणाम अनुभव हो सकते हैं:-
आपका घरेलू जीवन तनावपूर्ण रहने की संभावना है।
अपने ख़र्चों पर आपको निगाह रखनी होगी।
गलत भाषा का प्रयोग करने से बचें।
कार्य करते समय आपको व्यावहारिक कुशलता रखनी होगी।
सही समय पर भोजन करना आपके लिए आवश्यक है।
केतु :
इस अवधि में केतु आपकी चंद्र राशि से अष्टम भाव में गोचर करेगा। केतु की यह स्थिति मिलीजुली रहेगी। बे-वजह की बातचीत और परनिंदा से दूर रहें। ध्यान का अभ्यास करें इससे आप अपनी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर मिलने से आपको लाभ हो सकता है। शुभावसरों पर अप्रत्याशित उपहार मिलने से आप आश्चर्यचकित हो सकते हैं। यह समय अपने परिवार के लिए बीमा सुरक्षा करवाने का है।
इस अवधि में आपको निम्नलिखित परिणाम अनुभव हो सकते हैं:-
व्यर्थ की अफवाहों और बातचीत से दूर रहें।
ध्यान का अभ्यास करें।
इस अवधि में आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।
आपको बहुमूल्य उपहार प्राप्त हो सकते हैं।
इस समय पर बीमा सुरक्षा करवाना आपके लिए उचित रहेगा।
घर में समृद्धि के लिए कौन सी भगवान की मूर्ति रखनी चाहिए? भूमिका: दिव्य उपस्थिति से समृद्धि का आह्वान वैदिक परंपराओं में घर में देव मूर्तियाँ स्थापित करना केवल एक आध्यात्मिक अभ्यास नहीं है — यह आपके जीवन में समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करने का एक शक्तिशाली माध्यम है। पवित्र मूर्तियों की […]13...
क्या हस्तरेखा विवाह और करियर की भविष्यवाणी कर सकती है? भूमिका: क्या आपकी हथेली आपका भविष्य प्रकट कर सकती है? सदियों से हस्तरेखा विज्ञान उन लोगों को आकर्षित करता रहा है जो अपने भविष्य के बारे में उत्तर खोज रहे हैं। विवाह के समय से लेकर करियर की सफलता तक, आपकी हथेली की रेखाओं में […]13...
नाडी ज्योतिष के रहस्य: प्राचीन जीवन भविष्यवाणियों को उजागर करें भूमिका: नाडी ज्योतिष का शाश्वत ज्ञान वैदिक ज्ञान के विशाल सागर में, नाडी ज्योतिष जितना रहस्यमय और सटीक विज्ञान शायद ही कोई और हो। प्राचीन सिद्धार परंपराओं में निहित यह पवित्र शास्त्र आपके भूत, वर्तमान और भविष्य के विषय में गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। […]13...