AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

पूर्णिमा व्रत और उसके लाभ

पूर्णिमा व्रत परिचय- प्रत्येक मास के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा तिथि को पूर्णिमा का व्रत करने का शास्त्रादेश है| हिन्दू पंचांग के अनुसार पूर्णिमा शुक्लपक्ष की अंतिम 15वीं तिथि होती है| इस दिन चंद्रमा आकाश में पूर्ण रूप से दिखाई देता है| इस दिन का हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्व हैं। इस तिथि पर चन्द्रमा पक्षबली होकर काफी बलवान माना जाता है| पौराणिक धर्म ग्रंथों के अनुसार पूर्णिमा तिथि चंद्रमा को सर्वाधिक प्रिय है। पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ, दान, स्नान आदि करना बहुत शुभ माना जाता है। वैशाख, कार्तिक और माघ की पूर्णिमा को किसी तीर्थस्थल पर स्नान और दान करना बहुत पुण्यफलदायी होता है|

purnima-vrat

पूर्णिमा व्रत की विधि-

  • पौराणिक धर्मशास्त्रों के अनुसार इस दिन तीर्थस्थल पर स्नान करना बहुत शुभ होता है|
  • अगर ऐसा करना संभव न हो तो शुद्ध जल में गंगा जल मिलाकर घर पर भी स्नान किया जा सकता है|
  • पूर्णिमा तिथि पितृ तर्पण हेतु भी बहुत शुभ मानी जाती है|
  • इस दिन प्रातःकाल संकल्प लेकर पूर्ण विधि-विधान से चंद्रदेव की पूजा करनी चाहिए।
  • चंद्रमा की पूजा करते समय व्यक्ति को इस विशेष मंत्र-ऊँ सों सोमाय नम: अथवा ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नम: का उच्चारण करना चाहिए|
  • चन्द्रमा का भगवान शिव से भी घनिष्ठ संबंध है क्योंकि भगवान शिव ने चन्द्रमा को अपनी जटाओं में धारण कर रखा है| इसलिए इस दिन यदि चन्द्रमा की पूजा के अतिरिक्त शिव पूजा भी की जाए तो अनंत गुणा फल प्राप्त होता है|
  • चन्द्रमा एक स्त्री ग्रह है इसलिए माँ पार्वती का प्रतीक भी है| यदि भगवान शिव के साथ-साथ माँ पार्वती व संपूर्ण शिव परिवार की पूजा की जाय तो यह अत्यंत शुभफलदायी माना जाता है|
  • तत्पश्चात रात्रि में मौन होकर भोजन करना चाहिए। प्रत्येक मास की पूर्णिमा को इसी प्रकार चन्द्रमा की पूजा करनी चाहिए। इससे व्यक्ति को सभी सुखों के साथ-साथ मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।

पूर्णिमा से जुड़े कुछ विशेष तथ्य-

  • पूर्णिमा में यज्ञ व अन्य मांगलिक कार्य, विवाह, देव-प्रतिष्ठा आदि करना शुभ माना जाता है।
  • पूर्णिमा तिथि शिव पूजन और समस्त धार्मिक कार्यों के लिए अच्छी मानी गई है|
  • पौराणिक कथाओं के अनुसार यह राहु ग्रह की जन्म तिथि भी है।
  • माघ, कार्तिक, ज्येष्ठ एवं आषाढ़ मास में आने वाली पूर्णिमा को दान हेतु बहुत शुभ समझा जाता है|
  • इस तिथि पर समुद्रीय ज्वार-भाटा अपनी चरम सीमा पर होता है।
  • यदि समस्त पूर्णिमाओं पर व्रत करना संभव न हो तो कम से कम कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को व्रत अवश्य करना चाहिए|
  • पूर्णमासी का व्रत करने वाली स्त्री को आजीवन सौभाग्य की प्राप्ति होती है|

पूर्णिमा व्रत के लाभ- इस व्रत से मिलने वाले लाभ निम्नलिखित हैं-

  • मानसिक कष्टों से मुक्ति हेतु पूर्णिमा का व्रत करना अत्यंत होता है|
  • पारिवारिक कलह और अशांति दूर करने के लिए भी पूर्णिमा का व्रत करना शुभ फलदायी होता है|
  • जिन व्यक्तियों की पत्रिका में चंद्र ग्रह पीड़ित व दूषित हो और इस ग्रह के कारण जीवन में समस्याएं आ रही हों तो उन्हें यह व्रत अवश्य करना चाहिए|
  • इस दिन शिवलिंग पर शहद, कच्चा दूध, बेलपत्र, शमीपत्र आदि चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा व्यक्ति पर सदैव बनी रहती है और किसी भी रोग से मुक्ति मिलती है|
  • जिन लोगों को अकारण भय बना रहता हो और मानसिक चिंता अधिक सताती हो उन्हें भी पूर्णमासी का व्रत जरूर करना चाहिए|
  • लंबे और प्रेम से भरे दाम्पत्य जीवन की प्राप्ति हेतु भी पूर्णिमा का व्रत करना बहुत शुभ होता है|

नवीनतम ब्लॉग्स

  • अपनी जन्म कुंडली को सरल चरणों में कैसे पढ़ें
    अपनी जन्म कुंडली को सरल चरणों में कैसे पढ़ें अपनी जन्म कुंडली को समझना जीवन, व्यक्तित्व और भाग्य के बारे में गहरी जानकारी प्राप्त करने के सबसे प्रभावशाली तरीकों में से एक है। वैदिक ज्योतिष में आपकी कुंडली, जिसे सामान्यतः जन्म कुंडली या राशि चार्ट कहा जाता है, आपके जन्म के सटीक समय पर तैयार […]13...
  • घर में समृद्धि के लिए कौन सी भगवान की मूर्ति रखनी चाहिए?
    घर में समृद्धि के लिए कौन सी भगवान की मूर्ति रखनी चाहिए? भूमिका: दिव्य उपस्थिति से समृद्धि का आह्वान वैदिक परंपराओं में घर में देव मूर्तियाँ स्थापित करना केवल एक आध्यात्मिक अभ्यास नहीं है — यह आपके जीवन में समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करने का एक शक्तिशाली माध्यम है। पवित्र मूर्तियों की […]13...
  • क्या हस्तरेखा विवाह और करियर की भविष्यवाणी कर सकती है?
    क्या हस्तरेखा विवाह और करियर की भविष्यवाणी कर सकती है? भूमिका: क्या आपकी हथेली आपका भविष्य प्रकट कर सकती है? सदियों से हस्तरेखा विज्ञान उन लोगों को आकर्षित करता रहा है जो अपने भविष्य के बारे में उत्तर खोज रहे हैं। विवाह के समय से लेकर करियर की सफलता तक, आपकी हथेली की रेखाओं में […]13...