AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

सोमवार के उपाय बदल सकते हैं आपका जीवन

कई संस्कृतियों में सोमवार सप्ताह का पहला दिन होता है और इसका नाम चंद्रमा के नाम पर रखा गया है। सोमवार नाम सोम से आया है जिसका अर्थ चंद्रमा है। भारतीय संस्कृति में प्रत्येक दिन का नामकरण किसी खगोलीय पिंड के नाम पर करने की प्राचीन प्रथा रही है। चंद्रमा हजारों वर्षों से आकर्षण और पूजनीय रहे है, और इसका प्रभाव दुनिया भर की कई संस्कृतियों में देखा जा सकता है। प्राचीन समय से ही लोगों का मानना है कि चंद्रमा का ज्वार, मौसम और यहां तक कि मानव व्यवहार पर गहरा प्रभाव पड़ता है। चंद्रमा स्त्रीत्व और प्रजनन क्षमता से भी जुड़ा हैं, यही कारण है कि प्राचीन संस्कृतियों में कई चंद्र देवियों की पूजा की जाती थी। हिंदू संस्कृति में सोमवार का दिन भगवान शिव से भी जुड़ा है और कई भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और शिव मंदिरों में जाते हैं। अन्य मान्यताओं के अनुसार इस दिन किये गये कुछ उपाय आपके जीवन से कई सारी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
Monday Remedies

सोमवार के उपाय

– शास्त्रों के अनुसार, सोमवार के दिन भगवान षिव को तिल और जौ अर्पित करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
– सोमवार के दिन भगवान शिव को चंदन, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध और गंगाजल चढ़ाने से मन चाहा वरदान प्राप्त होता है।
– सोमवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करें और भगवान शिव की पूजा करें।
– इस दिन चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलने पर सारे काम सफल होते हैं।
– सोमवार के दिन गरीबों को खाना बांटने और कपड़े बांटने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मन चाहा वरदान देते है।
– सोमवार के दिन नंदी बैल को घास खिलाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है ।
– सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र ( ओम नमः शिवाय) का 108 बार जाप करना भी बहुत शुभ होता है। सोमवार के दिन शिव मंदिर में रुद्राक्ष चढ़ाने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
– सोमवार के दिन शिव मंदिर में ,सूर्यास्त के बाद दीपदान करने के दौरान ओम नमः शिवाय का 108 बार जाप करने से भी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
– सोमवार के दिन चावल और काला तिल मिलाकर दान देने से पितृ दोष दूर हो जाता है।
– यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है या उससे संबंधित कोई दोष है तो सोमवार के दिन चंद्रदेव ‘चंद्रशेखर स्तोत्र’ का पाठ करने पर चंद्रमा मजबूत होता है।
– सोमवार के दिन शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करने पर आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इससे भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और सारी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं।
– सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करना भी बहुत अच्छा रहता है। अलग-अलग कामना के लिए शिव का अलग-अलग चीजों से रुद्राभिषेक किया जाता है। जैसे संतान प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर घी चढ़ाना चाहिए। वहीं षिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से दुखों और पापों से मुक्ति मिलती है।
– सोमवार के दिन शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके बाद षिवलिंग पर चंदन और भभूत लगाएं फिर शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और शमीपत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

नवीनतम ब्लॉग्स

  • घर में समृद्धि के लिए कौन सी भगवान की मूर्ति रखनी चाहिए?
    घर में समृद्धि के लिए कौन सी भगवान की मूर्ति रखनी चाहिए? भूमिका: दिव्य उपस्थिति से समृद्धि का आह्वान वैदिक परंपराओं में घर में देव मूर्तियाँ स्थापित करना केवल एक आध्यात्मिक अभ्यास नहीं है — यह आपके जीवन में समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करने का एक शक्तिशाली माध्यम है। पवित्र मूर्तियों की […]13...
  • क्या हस्तरेखा विवाह और करियर की भविष्यवाणी कर सकती है?
    क्या हस्तरेखा विवाह और करियर की भविष्यवाणी कर सकती है? भूमिका: क्या आपकी हथेली आपका भविष्य प्रकट कर सकती है? सदियों से हस्तरेखा विज्ञान उन लोगों को आकर्षित करता रहा है जो अपने भविष्य के बारे में उत्तर खोज रहे हैं। विवाह के समय से लेकर करियर की सफलता तक, आपकी हथेली की रेखाओं में […]13...
  • नाडी ज्योतिष के रहस्य: प्राचीन जीवन भविष्यवाणियों को उजागर करें
    नाडी ज्योतिष के रहस्य: प्राचीन जीवन भविष्यवाणियों को उजागर करें भूमिका: नाडी ज्योतिष का शाश्वत ज्ञान वैदिक ज्ञान के विशाल सागर में, नाडी ज्योतिष जितना रहस्यमय और सटीक विज्ञान शायद ही कोई और हो। प्राचीन सिद्धार परंपराओं में निहित यह पवित्र शास्त्र आपके भूत, वर्तमान और भविष्य के विषय में गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। […]13...