AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

मिथुन राशि हेतु भाग्यशाली रंग, संख्या व रत्न

मिथुन राशिचक्र की तीसरी राशि है जिसका प्रतीक एक जुड़वाँ युगल है| यह एक पृथ्वी तत्व वाली राशि है जिसका अधिपति शुक्र है| बुध ग्रह द्वारा अधिष्ठित यह राशि वायु तत्व को दर्शाती है| मिथुन राशि के लोग उत्तम विचारक, शोधकर्ता, कवि या लेखक हो सकते हैं। वे विविध प्रकार के कार्य करने वाले, असंवेदनशील, अधिक चाह रखने वाले तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं| मिथुन राशि के लोग मीडिया व संचार क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं और प्रभावशाली वक्ता होते हैं।

मिथुन राशि के जातकों को कठोर व उतावले स्वभाव का माना जाता है फिर भी वे बहुत जिम्मेदार होते हैं। मानसिक रूप से बैचैन रहना उनके लिए आम बात है लेकिन उनके पास तीव्र बुद्धि तथा दूसरों के विचारों और उद्देश्यों को समझने की क्षमता होती है। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार मिथुन राशि के जातक आत्मविश्वासी, संशयी, रहस्यमय व अस्थिर होते हैं।

mithun rashi hetu bhagyashaali rang, sankhya va ratan

मिथुन राशि हेतु भाग्यशाली रंग

मिथुन राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रंग हरा, पीला व नारंगी है| इन रंगों को धारण करने तथा दैनिक जीवन में इनका उपयोग करने से कार्यक्षेत्र, स्वास्थ्य व धन-संपदा आदि मामलों के प्रति सकारात्मक विचारों में वृद्धि होती है|

मिथुन राशि हेतु भाग्यशाली रत्न

हरित नील वैडूर्य (बिलौर) व अक़ीक रत्न मिथुन राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली माने जाते हैं। इन रत्नों को अंगूठी या आभूषण के रूप में धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा व शुभता में वृद्धि होती है|

मिथुन राशि हेतु भाग्यशाली संख्या

मिथुन राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली संख्याएं 5 व 6 तथा वे समस्त दोहरे अंक वाली संख्याएं हैं जिनका योग 5 या 6 होता है| उदाहरण के लिए 41, 32, 33 आदि संख्याएं भी मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ होती हैं। इन तिथियों पर अपना कार्य प्रारंभ करना या दैनिक जीवन में इन संख्याओं का उपयोग करने से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है|

मिथुन राशि से संबंधित भाग्यशाली रंग, रत्न व संख्या का उपयोग करने से प्राप्त होने वाले लाभ

राशि के अधिपति ग्रह के आधार पर यह भाग्यशाली संख्याएं, रत्न व रंग मिथुन राशि के समस्त जातकों के लिए आम हैं तथा इनका प्रयोग करने से निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे:-

  • आपके स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति व उत्तम भाग्य में सुधार होता है|
  • आपको अपने लक्ष्यों को पूर्ण करने में सफलता मिलती है|
  • आपके जीवन में सकारात्मकता की वृद्धि होती है|
  • आपके जीवन में प्रेम, प्रणय व जुनून को बढ़ावा मिलता है|
  • आपके जीवन में मोहकता बढती है तथा आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनता है|
  • अन्य चंद्र राशियों के लिए भाग्यशाली रंग, संख्या व रत्न की जानकारी हेतु निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें|

    मेष | वृषभ | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन

    नवीनतम ब्लॉग्स

    • घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत: कैसे पहचानें और वास्तु अनुसार सरल उपाय
      प्रस्तावना: क्या सच में घर की ऊर्जा जीवन को प्रभावित करती है? हमारा घर केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं है, बल्कि वह एक ऊर्जा क्षेत्र (energy field) की तरह कार्य करता है। वैदिक दृष्टिकोण और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा वहां रहने वाले लोगों के मन, व्यवहार और जीवन की […]13...
    • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
      आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
    • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
      भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...