सामान्य अवलोकन
इस माह आपके लिए हालात सामान्य रहेंगे| आपको सार्वजनिक रूप से बातचीत करते समय सतर्क रहने की ज़रूरत है| आप इस महीने के मध्य भाग के दौरान अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं| दूरदराज के स्थल आपको आकर्षित करेंगे तथा ऐसी यात्राएं सार्थक रहेंगी| धन खर्च करने से पहले आपको दो बार सोचने की ज़रूरत है| इस दौरान आपकी कुछ इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं| आप अपने उन मित्रों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की कोशिश करें जो भविष्य में सहायक होंगे। आप विभिन्न मुलाकातों व बैठकों में आकर्षण का केंद्र होंगे। अध्ययन के प्रति आपकी प्रतिबद्धता संस्थान में आपको उत्तम मान्यता प्राप्त करने में सहायक होगी| थकान के कारण आप शारीरिक तनाव से पीड़ित हो सकते हैं जिससे आपका चिकित्सीय ख़र्च बढ़ सकता है|
प्रेम/विवाह
इस महीने आपको अपने गुस्से को नियंत्रित करने की जरूरत है अन्यथा आपके व्यक्तिगत जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आप अपने अहम को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे तथा अपने साथी के प्रति धैर्य खो सकते हैं। आपको समझौता करके इस चुनौतीपूर्ण समय को बीतने देना चाहिए। आप कड़े प्रयासों के बाद अपने जीवनसाथी के साथ कुछ मुद्दों को सुलझा सकते हैं। आप वैवाहिक प्रस्तावों में रूचि नहीं लेंगे तथा उन्हें अनदेखा कर सकते हैं।
वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- गुरु पूजा

वित्तीय स्थिति
इस माह आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। किसी भी तरह की सट्टेबाजी व निवेश से दूर रहने की कोशिश करें। व्यय को नियंत्रित करने की आपकी अक्षमता चिंता का कारण बन सकती है। कोई भी मौखिक वित्तीय वचनबद्धता देने से बचें। आपको वित्तीय मामलों के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि आपका अप्रत्याशित व्यय बढ़ सकता है।
आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- मंगल पूजा
कार्यक्षेत्र
इस माह आपका पेशेवर जीवन सामान्य रहेगा| कम से कम प्रयासों में ज्यादा पाने की उम्मीद न करें। परिस्थितियों को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए आपको अपने आत्मविश्वास में सुधार करने की आवश्यकता है। इस महीने कार्य में लिप्त होने के दौरान आपको धीरे-धीरे और व्यवस्थित तरीके से काम करने की ज़रूरत है। तर्कवादी बनने के बजाय आपको कूटनीति से काम लेना चाहिए।
कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- चंद्र पूजा
व्यापार
इस महीने आपकी समस्त व्यापारिक गतिविधियों को सामान्य समर्थन मिलेगा। बातचीत के दौरान हर समय सतर्क रहें। दूरदराज के स्थलों की यात्रा व नए लोगों से मेलजोल उपयोगी सिद्ध होगा| आप अधिकार प्राप्त करेंगे व प्रभावशाली बनेंगे। अपने खर्चों पर उचित निगरानी रखें क्योंकि इस महीने आप अपनी विलासिता पर अधिक ख़र्चा कर सकते हैं।
व्यावसायिक
यह माह पेशवर लोगों के लिए एक परीक्षण अवधि हो सकती है। आपको किसी व्यक्ति के कारण निराशा हो सकती है तथा आप अपने कार्यक्षेत्र में अपेक्षित संतुष्टि प्राप्त करने में असमर्थ हो सकते हैं। आपको अपनी प्रतिबद्धताओं को पूर्ण करने के प्रति सावधान रहना चाहिए। इस दौरान आपकी छोटी-मोटी बहसबाजी हो सकती है जिससे आपके कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। परिस्थितियों के अनुसार शांत व नम्र व्यवहार करने ही बेहतर है।
स्वास्थ्य
इस महीने आप हड्डी की समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं इसलिए अपनी उचित चिकित्सा करवाएं। अपने नियमित भोजन में मौसमी फल व लौह समृद्ध आहार शामिल करें। अनावश्यक मुद्दों पर विचार करने से बचें। ध्यान का अभ्यास करें जिससे काम के प्रति आपकी एकाग्रता में सुधार हो सके|
स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- वैद्यनाथ पूजा
छात्र जीवन
सौंपे गए कार्यों को करते समय पारदर्शिता रखें| कुछ तनाव के साथ आपकी शिक्षा जारी रहेगी। आपका शीघ्र क्रोधी होने का स्वभाव मित्रों के साथ अप्रत्याशित समस्याएं बढ़ा सकता है। शिक्षा को चतुराईपूर्वक पूर्ण करने के कारण संस्थान में आपकी अच्छी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ
शुभ तिथियाँ– 8, 9, 11, 16, 17, 18, 19, 22, 23, 27, 29
अशुभ तिथियाँ– 5, 7, 12, 15, 21, 26, 30