AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

दुनिया के विभिन्न देशों में दीपावली का त्योहार

वैसे तो दीपावली का त्योहार हिंदू धर्म से संबंधित माना जाता है लेकिन आज के समय में यह यह एक धार्मिक त्योहार की जगह संस्कृतिक त्योहार के रूप में पूरे देष में सभी धर्मों के लोगों द्वारा बढ़े ही हर्षोल्लास के साथ ही मनाया जाता है। आज के समय दीपावली पूरे भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है दीपावली के पावन अवसर पर हम दुनिया के विभिन्न देशों में मनाए जाने वाले दीपावली के त्योहार के बारे में जानें।
Diwali celebration

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में हिंदू आबादी का बहुत कम हिस्सा होने के बावजूद भी इंडोनेशिया की राजधानी बाली में मनाया जाने वाली दिवाली के त्योहार दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां की अधिकांश आबादी भारतीय मूल की है और भारत के समान अनुष्ठानों का पालन करती है। जहां लोगों द्वारा आपस में मिठाई का वितरण किया जाता है, पटाखे जलाये जाने सहित अन्य कई अनुष्ठान किए जाते हैं।

अमेरिका

अमेरिका आबादी के लिहाज से बड़ी संख्या में भारतीय आबादी रहती है, जिसके कारण वहां के कई राज्यों जैसे इलिनोइस, न्यू जर्सी, टेक्सास और कैलिफोर्निया के शहरों में मनाई जाती है। दिवाली की रात में मंदिरों में बड़ी-बड़ी पूजा का आयोजन किया जाता है, जहां पुजारी प्रार्थना करते हैं और उसके बाद सांप्रदायिक रात्रिभोज करते हैं। दुनिया में हर जगह की तरह, अमेरिका में भी लोग कए दूसरे के घरों पर मिठाई और उपहार बाटनें जाते हैं।

फिजी

दीवाली को फिजी में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है। देश में रहने वाले हिंदुओं की एक बड़ी आबादी के साथ, द्वीप देश, जो न्यूजीलैंड के उत्तर-पूर्व में लगभग 1,100 समुद्री मील की दूरी पर स्थित है, यहां की बड़ी भारतीय आबादी इस प्रकाश के त्योहार को उसी जुनून और उत्साह के साथ मनाती है जैसा कि भारत में मनाया जाता है। यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है, लोग पारंपरिक सद्भावना और अनुष्ठानों के साथ इसके आनंदमय और सांस्कृतिक पहलुओं का आनंद लेते हैं।

मॉरीशस

मॉरीशस के कुछ हिस्सों में भारतीय घरों की तरह ही अपने घरों की सफाई और सजावट, नए कपड़े पहनकर, आपस में मिठाईयों का अदान प्रदान कर दिवाली का त्योहार मनाते हैं। सूर्यास्त के बाद मिट्टी के दीये जलाए जाते हैं और रंग-बिरंगी मालाएं सजाई जाती हैं। सिर्फ दिवाली ही नहीं, मॉरीशस के लोग उगादी, क्रिसमस, चीनी वसंत त्योहार, गणेश चतुर्थी और होली भी मनाते हैं।

सिंगापुर

सिंगापुर में दिवाली का सार्वजनिक अवकाश होता है। चूंकि यहां एक बड़ी भारतीय आबादी है, इसलिए सड़कें फूलों, रोशनी और दीयों से भरी रहती हैं। लोग सज-धज कर पूजा-अर्चना करते हैं और अपने घरों को रोषन करते हैं।

श्री लंका

दिवाली श्रीलंका के प्रमुख त्योहारों में से एक है। श्रीलंका में भी भारत की तरह ही पांच दिनों तक दिवाली मनाई जाती हैं। रोशनी का त्योहार देश में रहने वाले हिंदू तमिल समुदायों द्वारा विशेष रूप से मनाया जाता है। समारोह में आतिशबाजी, तेल के दीये जलाना, अनुष्ठान और मिठाइयों का वितरण शामिल है।

नेपाल

भारत के साथ लगी अपनी बड़ी सीमाओं और सांस्कृतिक व धार्मिक जुड़ाव की वजह से नेपाल में भी दीपावली का त्योहार बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। चुकि नेपाल की एक बड़ी आबादी हिंदु धर्म का अनुसरण करती है इसलिए इस देष में मनाये जाने वाली दीपावली ठीक भारत में मनाई जाने वाली दीपावली की तरह की सेलेब्रेट की जाती है। इसी के साथ नेपाल में भारत की ही तरह दीपावली का त्योहार पांच दिनों तक मनाया जाता है।

नवीनतम ब्लॉग्स

  • नवग्रह क्या हैं? 9 ग्रह, उनके रंग और पूजा विधि
    जब आप पैदा हुए थे, उस ठीक पल में आसमान में ग्रह किस स्थिति में थे – पता है यही आपकी कुंडली की नींव बनती है? जी हाँ, नवग्रह (Navagraha) सिर्फ आसमान में टंगे हुए पिंड नहीं हैं। वैदिक ज्योतिष में इन्हें इंसान की पूरी ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली नौ शक्तियाँ माना जाता है […]13...
  • करुप्पसामी कौन हैं? – गाँव के रक्षक, न्याय के देवता की असली कहानी
    करुप्पसामी कौन हैं? – गाँव के रक्षक, न्याय के देवता की असली कहानी क्या आपने कभी सोचा है कि जब कोई court नहीं था, कोई police नहीं थी, तब गाँव के लोग न्याय के लिए किसके सामने खड़े होते थे? तमिलनाडु के गाँवों में सदियों से एक देवता हैं जिनके सामने झूठ बोलने की हिम्मत […]13...
  • अपनी जन्म कुंडली को सरल चरणों में कैसे पढ़ें
    अपनी जन्म कुंडली को सरल चरणों में कैसे पढ़ें अपनी जन्म कुंडली को समझना जीवन, व्यक्तित्व और भाग्य के बारे में गहरी जानकारी प्राप्त करने के सबसे प्रभावशाली तरीकों में से एक है। वैदिक ज्योतिष में आपकी कुंडली, जिसे सामान्यतः जन्म कुंडली या राशि चार्ट कहा जाता है, आपके जन्म के सटीक समय पर तैयार […]13...