AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

एस्ट्रोवेद 2018 वार्षिक भविष्यफल वैदिक चंद्रराशि वृषभ में जन्में व्यक्तियों हेतु

कृपया ध्यान दें- आपकी वैदिक चंद्रराशि आपकी पश्चिमी चंद्रराशि से भिन्न हो सकती है| आप astoved.com पर निशुल्क खाता बना सकते हैं तथा इस लिंक पर जाकर मुफ्त वैदिक चंद्रराशि विवरण प्राप्त कर सकते हैं|

चंद्रराशि वृषभ की विशेषताएं

वृषभ चंद्रराशि वाले लोग कला से जुड़े कार्यक्षेत्र की ओर अधिक रुचि रखते हैं तथा किसी भी अन्य राशि के लोगों की तुलना में बेहतर धन कमाते हैं। उनके पास शारीरिक व मानसिक दोनों शक्तियां होती हैं| वृषभ चंद्रराशि वाले व्यक्ति कड़ी मेहनत करते हैं, अच्छा भोजन करते हैं तथा जीवन का आनंद लेते हैं। यद्यपि वे स्वयं को विभिन्न परिस्थितियों में समायोजित कर सकते हैं, यदि वे जिद्दी व्यवहार से बचते हैं तो उनका लचीलापन उन्हें अच्छी शोहरत प्रदान कर सकता है| उनकी सबसे बड़ी शक्ति धैर्य है| उन्हें लोभी प्रवृति से बचने या झुंझलाहट को दूर करने हेतु स्वयं का विश्लेषण करना चाहिए|

चंद्रराशि वृषभ हेतु 2018 भविष्यफल आपके आगामी वर्ष का सामान्य अवलोकन

यह साल अपने सभी दैनिक आशीर्वादों के प्रति अधिक संतोष व संतुष्टि को विकसित करने हेतु एक अच्छा वर्ष रहेगा| यह अपनी सभी विचाराधीन परियोजनाओं को पूर्ण करने हेतु उचित वर्ष है| यह वर्ष आपको उत्तम स्वास्थ्य, शत्रुओं को जीतने हेतु समर्थन, उत्तम भोजन, आय व सामाजिक स्थिति में वृद्धि देगा साथ ही अपनी संपूर्ण क्षमता व कौशल का प्रदर्शन करने में भी सहायक होगा|

वर्ष की शुरुआत में व्यस्त यात्रा व कुछ निरुदेश्य भटकाव का सामना करना पड़ सकता है। मामूली मुद्दों के कारण भाई-बहनों व पड़ोसियों के साथ संबंध तनावपूर्ण रह सकते हैं। हालांकि आप समस्त भौतिक व विलासितापूर्ण गतिविधियों में लिप्त रहेंगे जिससे आपको खुशी व आनंद प्राप्त होगा|

आपमें से कुछ को अपने आध्यात्मिक गुरु या शिक्षक से मिलने का सुअवसर प्राप्त होगा तथा आपको विशेष दीक्षा और दिव्य कृपा भी प्राप्त हो सकती है|

पिता का स्वास्थ्य विशेष रूप से जून व जुलाई माह में आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है| बच्चों को नज़रअंदाज़ करने से उन्हें प्रेम की कमी महसूस होगी| इस वर्ष बाल-बच्चेदार लोगों के लिए अपनी संतान हेतु अलग से समय निकालना महत्वपूर्ण होगा| इस वर्ष आपको यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे तथा आप पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी तीर्थयात्रा पर भी जा सकते हैं|

व्यापार व कार्यक्षेत्र

वर्ष 2018 की पहली छमाही में वृषभ चंद्रराशि वाले व्यापारियों के लिए समय थोड़ा मंदा रहेगा| यह वर्ष व्यापारियों को अपने व्यापार को बड़े पैमाने पर विकसित करने व नए निवेश करने हेतु प्रोत्साहित करेगा| हालांकि वर्ष 2018 में नए कारोबार को प्रारंभ करने के लिए किया गया निवेश हानिकारक साबित हो सकता है| शनि की मजबूत स्थिति के कारण साहस व आशावादी रवैये के साथ कारोबारी एक आरामदायक स्थिति बनाए रख सकते हैं|

वर्ष के मध्य में नौकरीपेशा लोग अपने क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे| कई व्यावसायिक यात्राएं आपको अपने घर से दूर रखेंगी| नौकरी में परिवर्तन करने के इच्छुक लोगों के लिए जून 2018 के बाद का समय सर्वश्रेष्ठ रहेगा| आपको आत्म विकास कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर भी प्राप्त होंगे|

संपूर्ण वर्ष सेवा क्षेत्र से संबंधित लोग अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे| कुछ लोगों का स्थानान्तरण या अपनी इच्छा अनुरूप स्थान परिवर्तन होने की भी संभावना रहेगी|

मनोरंजन, विलासिता व माया क्षेत्र से संबंधित लोग एक नई पहचान बनाएंगे| होटल कर्मी, सुनार, शेयर दलाल, मॉडल व चिकित्सकों को सफलता प्राप्त होगी|

अपनी व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ाएं – मंगलवार के दिन मंगल पूजा

प्रेम व संबंध

आपका प्रेम व जूनून अपने उच्च स्तर पर रहेगा| वर्ष के दूसरे भाग में प्रेम संबंधी मामलों में भाग्य की प्रमुख भूमिका रहेगी| वर्ष के प्रारंभ में विशेषकर फरवरी से अप्रैल 2018 तक का समय किसी भी प्रणय संबंध के लिए उपयुक्त नहीं है। वृषभ चंद्रराशि वाले युवा लोग जो पहले से ही किसी संबंध में हैं, वे बिना कोई विचार किए अपने साथी के अच्छे गुणों को ज्यादा महत्व देंगे। जितना अधिक आप सकारात्मक पक्ष पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करेंगे, आपके संबंधों के लिए यह उतना ही बेहतर होगा| |
जो लोग पहले से ही वैवाहिक बंधनों में हैं, उन्हें कोई बड़ा समस्या नहीं होगी| यह वर्ष आपको अधिक आनंद व प्रसन्नता के क्षण प्रदान करेगा। जिससे आपके संबंधों में अधिक अंतरंगता व अनुकूलता आएगी| जो लोग अकेले हैं उन्हें वर्ष के अंत में विवाह प्रस्ताव या एक नया साथी प्राप्त हो सकता है|
इस वर्ष की शुरुआत में विशेष रूप से महत्वपूर्ण मसलों पर अपने साथी के साथ आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि राई का पहाड़ न बनाएं अन्यथा वर्ष के अंत तक प्रसन्नता व शांति आपसे छिन सकती है| अपने अहम पर लगाम लगाना आपके लिए आवश्यक होगा|

प्रेम संबंध / वैवाहिक सामंजस्य का आनंद लें|- उमा महेश्वर पूजा

वित्तीय स्थिति

वर्ष की पहली छमाही में धन कमाने के लिए समय बहुत अच्छा नहीं है| आय व व्यय के बीच में संतुलन बिठाना आपको एक चुनौतीपूर्ण कार्य लगेगा| दैनिक आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में आपको कुछ समस्याओं का अनुभव होगा| आप अपने खर्चों को पूर्ण करने हेतु ऋण लेने के लिए बाध्य हो सकते हैं| दान करना आपके लिए वास्तविक रूप से एक सहायक उपाय होगा|

वित्तीय मामलों में आपको अगस्त 2018 के बाद एक आशा की किरण दिखाई देगी जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा| पुराने निवेश आपको लाभ देंगे| वर्ष के दूसरे भाग में शुभ चीजों पर ख़र्चा संभव है| आपको नए निवेश के अवसर भी प्राप्त होंगे| अगस्त 2018 के बाद भाग्य पूर्ण रूप से आपका साथ देगा|

अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें- सत्यनारायण पूजा

छात्र जीवन

इस वर्ष वृषभ चंद्रराशि वाले छात्रों के लिए ग्रह बहुत सहायक नहीं हैं। छात्रों को प्रगति करने हेतु अपने प्रयासों को अधिक सशक्त करने की जरूरत होगी| जून 2018 तक शिक्षा के प्रति छात्रों का व्यवहार लापरवाह रह सकता है। छात्रों की आंतरिक प्रतिभा व साहस परीक्षाओं की तैयारी करते समय बरक़रार रहेगा मगर मन की शांति के अभाव के कारण उच्च अंक अर्जित करने के लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा| छात्रों को शनिदेव धैर्य व दृढ़ता प्रदान करके एक रक्षक के रूप में उनकी सहायता करेंगे तथा उत्तम अंक लाने में उनके सहायक होंगे| अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेना भी लाभकारी रहेगा|

अध्ययन में सफलता प्राप्त करें- सरस्वती पूजा

स्वास्थ्य

उत्तम स्वास्थ्य को बनाए रखने करने हेतु यह एक आदर्श वर्ष है| आहार, व्यायाम, ध्यान, योग और आध्यात्मिक अभ्यासों की योजना बनाकर उस पर अमल करें| याद रखें, ये आपके शरीर की प्रत्येक कोशिका को ऊर्जा प्रदान करके स्वस्थ रहने में मदद करेंगे। स्वस्थ रहने हेतु विषयासक्त भोगों से दूर रहें| अपने भोजन में अधिक तरल पदार्थ व फलों का रस शामिल करें| उत्तम स्वास्थ्य उत्तम मानसिक अवस्था से प्राप्त होता है इसलिए तनाव व अनावश्यक चिंताओं से दूर रहें|

शारीरिक कष्ट से मुक्ति पाएं – दुर्गा पूजा

वर्ष 2018 के लिए सामान्य अनुशंसित उपचारात्मक सुझाव

शनिदेव की कृपा पाने हेतु यज्ञ अनुष्ठान (अर्थात शनि यज्ञ या शनि होम)

संपूर्ण वर्ष हेतु पालन करने योग्य परोपकारी कार्य/ घरेलू उपचार

  • शनिवार को बीमार व जरूरतमंद लोगों को अन्नदान करके सहयोग दें|
  • मनोरोगियों की सहायता करने हेतु दान दें|
  • विनम्र बनें तथा दूसरों के साथ शांतिमय संबंध हेतु मृदु व समझौतापूर्ण व्यवहार अपनाएं|
  • भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने हेतु रोजाना ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात् इस मंत्र का 108 बार जाप करें|
  • शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से ॐ शनैश्चराय नमः या ॐ नीलाम्बर विभूषणाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें|
  • शुभ माह- जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, दिसंबर

    अशुभ माह- जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, नवंबर (इन मासों के दौरान आपको अपने प्रिय देवी-देवता की प्रार्थना करने व अनुशंसित अनुष्ठान करने की सलाह दी जाती है|)

    यह नववर्ष आपके जीवन को उत्तम भाग्य व प्रचुरता से परिपूर्ण करें|
    एस्ट्रोवेद के प्रत्येक सदस्य की तरफ से आपको हार्दिक शुभकामनाएं|

    नवीनतम ब्लॉग्स

    • घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत: कैसे पहचानें और वास्तु अनुसार सरल उपाय
      प्रस्तावना: क्या सच में घर की ऊर्जा जीवन को प्रभावित करती है? हमारा घर केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं है, बल्कि वह एक ऊर्जा क्षेत्र (energy field) की तरह कार्य करता है। वैदिक दृष्टिकोण और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा वहां रहने वाले लोगों के मन, व्यवहार और जीवन की […]13...
    • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
      आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
    • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
      भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...