कृपया ध्यान दें- आपकी वैदिक चंद्रराशि आपकी पश्चिमी चंद्रराशि से भिन्न हो सकती है| आप astoved.com पर निशुल्क खाता बना सकते हैं तथा इस लिंक पर जाकर मुफ्त वैदिक चंद्रराशि विवरण प्राप्त कर सकते हैं|
चंद्रराशि कन्या की विशेषताएं
कन्या चंद्रराशि वाले लोग व्यावहारिक, सचेत, व्यवस्थित और प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने में सक्षम होते हैं। उनके पास व्यापारिक ज्ञान, केंद्रित बुद्धि तथा तर्क और विश्लेषण सहित कई प्रकार के कौशल होते हैं। वे अक्सर अपनी रुचियों में परिवर्तन करते रहते हैं| कन्या चंद्रराशि वाले लोग प्रशासन, कानून, गणित / लेखा / कम्प्यूटर सहित तकनीकी क्षेत्रों में अधिक रुझान रखते हैं| एक ही समय में एक से अधिक कार्य करना व विभिन्न पेशों से धन कमाना कन्या राशि वाले लोगों के लिए सामान्य है|
चंद्रराशि कन्या हेतु 2018 भविष्यफल- आपका आगामी वर्ष
सामान्य अवलोकन
यह वर्ष आपको अपने व्यक्तित्व व सकारात्मक प्रतिष्ठा को विकसित करने में मदद करेगा| आपकी प्रतिष्ठा और सामाजिक स्थिति उच्च स्तर तक बढ़ेगी| पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे तथा आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भाई-बहनों के साथ भी आपके संबंध मधुर रहेंगे| संबंधियों व मित्रों के साथ सद्भाव बनाएं रखने के लिए भावनात्मक विवादों से दूर रहें|
यात्राएं आपके लिए लाभकारी रहेंगी| समाज सेवा से प्रसन्नता प्राप्त होगी व नए मित्र बनेंगे|
तीर्थयात्राएं ख़ुशी व आंतरिक शांति प्रदान करेंगी| आप आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं तथा आपको किसी प्रबुद्ध गुरु का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है|
माता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी लगी रह सकती है| जो लोग किसी जीर्ण रोग से पीड़ित हैं उन्हें फरवरी, जुलाई व अगस्त माह में अपने रोग के प्रति विशेष सतर्क रहना चाहिए|
जून, जुलाई व अक्टूबर माह में आपको पिता को छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं|
इस वर्ष आपकी कुछ संतानें शिक्षा व रोजगार प्राप्त करने हेतु विदेश यात्रा कर सकती हैं|
यह वर्ष आपको कई सुखद आश्चर्य व लाभ प्रदान कर सकता है| इस वर्ष आपको बहुत आनंद व प्रसन्नता का अनुभव होगा| आपकी आय में वृद्धि संभव है| सामान्य तौर पर यह वर्ष आपको अनेक आशीर्वाद प्रदान करने वाला है।
व्यापार व कार्यक्षेत्र
आप अपने कार्यक्षेत्र में सुधार का अनुभव करेंगे। आपके काम को मान्यता दी जाएगी और सराहा जाएगा| जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें इस वर्ष अच्छा मुनाफ़ा होने की संभावना है| आपको परिश्रमी कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा| आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे| आपको अपने सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी|
यह वर्ष निवेश करने के लिए अनुकूल रहेगा| आपको अपने पद में अनायास लाभ या अप्रत्याशित वृद्धि का अनुभव हो सकता है।
अप्रैल माह के बाद आप लगातार यात्राएं कर सकते हैं|
जुलाई से सितंबर माह के बीच आपको अपने कार्यक्षेत्र में मंदी का अनुभव हो सकता है|
शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार, कृषि और विश्लेषणात्मक कार्य से जुड़े कन्या राशि वाले लोग संपूर्ण वर्ष तरक्की करेंगे|
आपके वार्षिक राशीफल जानने के लिए इधर क्लिक करें
प्रेम व संबंध
कुल मिलाकर यह वर्ष प्रेम जीवन के लिए उत्तम रहेगा| प्रेमी जोड़ों के बीच आपसी समझ व सामंजस्य बढ़ेगा| कन्या राशि वाले कुछ लोग किसी नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं| प्रेम से भरा जीवन आपको आनंद व प्रसन्नता देगा|
आप प्रेम पर निर्भर रहेंगे व ईमानदारी बरतेंगे| सामान्यतः आप प्रेम संबंधी मामलों में सतर्क रहते हैं| आप जैसे हैं वैसे ही बने रहें|
वर्ष की शुरुआत में आपको अपने साथी के साथ बहस, असहमति व तनावपूर्ण संबंध देखने को मिल सकता है| वर्ष के प्रारंभ में आपके साथी का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है तथा आप वैवाहिक आनंद से वंचित हो सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति धैर्य व समझौते से भरा व्यवहार करने पर आप अपने संबंधों में शांति बनाएं रख सकते हैं|
इस वर्ष कई सामाजिक उत्सव व यात्राओं में भाग लेने तथा मित्रों व सम्बन्धियों से मुलाकात करने पर आपको आनंद व प्रसन्नता की अनुभूति होगी|
मई से अगस्त माह के बीच आपके अपने जीवनसाथी से झगड़े व मामूली असहमति होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान आपको नकारात्मक वाणी का प्रयोग करने से बचना चाहिए और जीवनसाथी के प्रति सकारात्मक प्रशंसापूर्ण व्यवहार अपनाना चाहिए|
प्रेम संबंध / वैवाहिक सामंजस्य का आनंद लें|- शुक्र पूजा
वित्तीय स्थिति
इस वर्ष आप उत्तम आर्थिक लाभ व आय में वृद्धि होने का आनंद लेंगे। वर्ष की शुरुआत में नए व्यापार से लाभ मिलेगा|
आप पुराने कर्ज को सरलता से चुका पाएंगे| पुराना निवेश व व्यवसाय संतोषजनक लाभ प्रदान करेंगे| आपको विभिन्न स्त्रोतों से आय की प्राप्ति होगी| इस दौरान पैतृक संपति की प्राप्ति भी हो सकती है|
मई के बाद सट्टेबाजी में धन लगाने व भारी निवेश करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है|
आप दान व आत्म सुधार से जुड़ी चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं|
आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें- शनि पूजा
छात्र जीवन
कन्या राशि वाले छात्रों को अपने कौशल व ज्ञान को बढ़ाने के अनेक अवसर प्राप्त होंगे| उनकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी| वे नए शौक में रुचि रखेंगे| खेलों से जुड़े छात्र ख्याति अर्जित करेंगे|
उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को एक अच्छे विश्वविद्यालय में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा| माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें|
अध्ययन में सफलता प्राप्त करें- सरस्वती यंत्र
स्वास्थ्य
सामान्यतः इस संपूर्ण वर्ष आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा| जीर्ण रोगों से पीड़ित लोगों की सेहत में सुधार होगा|
मई से सितंबर माह के दौरान आप अस्वस्थ हो सकते हैं तथा चिकित्सीय इलाज पर आपका ख़र्चा हो सकता है| जो लोग किसी जीर्ण रोग से पीड़ित हैं उन्हें इस अवधि के दौरान चिकित्सक से मिलना चाहिए।
आध्यात्मिक गतिविधियां आपके स्वभाव को हंसमुख व सकारात्मक बनाएं रखेंगी तथा आपको जीवन के सभी क्षेत्रों में विकास करने का मौका मिलेगा| आध्यात्मिक अभ्यासों से आपको नकारात्मक व्यवहार व शारीरिक तनाव को कम करने का अवसर मिलेगा
इस वर्ष आप अधिक सहज ज्ञान से युक्त होकर उच्च आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
शारीरिक कष्ट से मुक्ति पाएं – केतु पूजा
वर्ष 2018 के लिए सामान्य अनुशंसित उपचारात्मक सुझाव
शनिदेव की कृपा पाने हेतु यज्ञ अनुष्ठान (अर्थात शनि यज्ञ या शनि होम)
संपूर्ण वर्ष हेतु पालन करने योग्य परोपकारी कार्य/ घरेलू उपचार
शुभ माह- जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और नवंबर
अशुभ माह- जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर (इन मासों के दौरान आपको अपने प्रिय देवी-देवता की प्रार्थना करने व अनुशंसित अनुष्ठान करने की सलाह दी जाती है|)
यह नववर्ष आपके जीवन को उत्तम भाग्य व प्रचुरता से परिपूर्ण करें|
एस्ट्रोवेद के प्रत्येक सदस्य की तरफ से आपको हार्दिक शुभकामनाएं|
आपके वार्षिक राशीफल जानने के लिए इधर क्लिक करें