कृपया ध्यान दें- आपकी वैदिक चंद्रराशि आपकी पश्चिमी चंद्रराशि से भिन्न हो सकती है| आप astoved.com पर निशुल्क खाता बना सकते हैं तथा इस लिंक पर जाकर https://www.astroved.com/Report.aspx?type=moonsign मुफ्त वैदिक चंद्रराशि विवरण प्राप्त कर सकते हैं|
चंद्रराशि कुंभ की विशेषताएं
कुंभ राशि के लोग बुद्धिमान होते हैं| वे नए विचारों को समझने और अवशोषित करने में थोड़े मंद हो सकते हैं| उनका दृष्टिकोण व्यापक होता है तथा वे सौम्य, मानवीय, स्पष्टवादी और निःस्वार्थ होते हैं। उनकी समझने की शक्ति अच्छी होती है| कुंभ राशि वाले व्यक्ति न तो कृपण हैं और न ही अपव्ययी हैं| कोई उन्हें मूर्ख नहीं बना सकता क्योंकि वे दूसरों को पढ़ने में माहिर होते हैं तथा उनके इरादों का आसानी से पता लगा सकते हैं। वे सभी प्रकार के शोध-उन्मुख अध्ययनों की ओर रुझान रखते हैं तथा शोध और विकास के क्षेत्र में वैज्ञानिक या अभिनव विशेषज्ञ के रूप में कार्य करते हैं
चंद्रराशि कुंभ हेतु 2018 भविष्यफल-आपका आगामी वर्ष
सामान्य अवलोकन
कुल मिलाकर यह संपूर्ण वर्ष आपके लिए प्रमुख व सकारात्मक परिवर्तनों वाला रहेगा|
इस संपूर्ण वर्ष में ईश्वरीय सहायता व कृपा आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी| आध्यात्मिकता कि ओर आपका अधिक ध्यान रहेगा तथा आप समाज के कल्याण विशेषकर महिलाओं और बच्चों हेतु परोपकारी कार्यों में समिल्लित होंगे।
इस वर्ष की शुरुआत आपके घर पर शुभ कार्यों से होगी| आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा इच्छाओं की पूर्ति होकर आपको हर प्रकार से खुशी प्राप्त होगी|
मई और जून के दौरान आप एक छोटी व लंबी दोनों प्रकार की यात्राओं पर जा सकते हैं| यह छुट्टियों को बिताने हेतु एक छोटी यात्रा या कोई बड़ी विदेश यात्रा भी हो सकती है। जगह या परिवेश का यह परिवर्तन आपके लिए अद्भुत काम करेगा
इस वर्ष आपके भाई-बहन पर्याप्त उन्नति करेंगे तथा नौकरी या व्यवसाय में आपकी सहायता भी कर सकते हैं। उनके लिए भी छोटी यात्राओं की संभावना है|
घरेलु मोर्चे पर परिस्थितियाँ नियंत्रण से बाहर हो सकती है| पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद या कोई तनाव पैदा हो सकता है| भावनात्मक रूप से कोई प्रतिक्रिया न दें बल्कि चतुराईपूर्वक विरोध या मतभेदों को निपटाने का प्रयास करें| यदि आप अपने कार्यों और शब्दों के प्रति जागरूक हैं तो आपकी व्यवहारिक चतुराई से वातावरण में सुधार होगा| आपके प्रयास सफल रहेंगे| कुछ आध्यात्मिक अभ्यासों के लिए नियमित रूप से समय निकालना आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा, चिंताओं को दूर रखेगा तथा आपको दूसरों की मदद करने लायक बनाएगा|
आप मित्रों या भद्र पुरुषों के किसी दिलचस्प समूह की शुरुआत कर सकते हैं।
इस संपूर्ण वर्ष आपकी माता को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा| वह नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराती रहें इस बात के प्रति सचेत रहें|
संतान अभिलाषी लोगों को संतान की प्राप्ति होने या दत्तक संतान ग्रहण करने में विलंब हो सकता है|
व्यापार व कार्यक्षेत्र
सामान्यतः यह वर्ष आपको कुछ मामूली कमियों के बावजूद कार्यक्षेत्र में प्रगति करने हेतु उत्तम संभावनाएं प्रदान करेगा| आपकी प्रतिष्ठा में अनुकूल वृद्धि होगी तथा आप अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में वृद्धि पाकर खुश होंगे।
नए रचनात्मक तत्व / प्रेरणा आपको गतिहीन व्यावसायिक परिस्थितियों से निपटने में मदद करेंगी|
जो लोग व्यापारिक साझेदारी में हैं उन्हें कोई विशेष सफलता प्राप्त नहीं होगी इसलिए यह नई व्यापारिक साझेदारियों में प्रवेश करने हेतु एक उत्तम वर्ष नहीं है|
मई से अगस्त के दौरान आपके कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पर्याप्त पुनर्गठन करने की संभावना है। आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ सौपने के अलावा आपके वेतन में वृद्धि भी संभव है| यह आपके लिए एक बड़ा प्रोत्साहन होगा तथा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए भी एक अच्छा समय होगा।
वर्ष के मध्य में उच्च अधिकारियों के साथ आपका कुछ विवाद संभव है इसलिए कार्यक्षेत्र में कूटनीति का अभ्यास करें तथा बेहतर होगा कि राजनीति में न पड़ें| जून, जुलाई, सितंबर और अक्टूबर माह नौकरी में निर्विघ्न उन्नति करने हेतु ज्यादा अनुकूल नहीं हैं|
जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अप्रैल माह के बाद इच्छित नौकरी मिल सकती है तथा यदि इसमें विलंब होता है तो उनकी यह अभिलाषा नवंबर माह में पूरी हो सकती है|
जो लोग राजनीतिज्ञ, पुलिस / सुरक्षा अधिकारी, प्रशासक, नेता, सुरक्षाकर्मी, चिकित्सक, वकील, प्रोफेसर, सलाहकार, दार्शनिक, ज्योतिषी, खगोलविद तथा समाज सुधारक के रूप में कार्य कर रहे हैं वे संपूर्ण वर्ष पर्याप्त उन्नति करेंगे|
प्रेम व संबंध
इस वर्ष आपको विवाह व प्रेम संबंधी मामलों में मिश्रित फल प्राप्त होंगे|
संबंधों में गर्मजोशी की कमी रहेगी| आप अपने संबंधों को अरोचक व थकावट से भरा महसूस करेंगे| साथी के प्रति कृतज्ञ व सराहनापूर्ण व्यवहार करने से आपको अपने संबंधों में एक अभिनव सकारात्मक बदलाव महसूस होगा| यदि आप मितभाषी बने रहेंगे तो वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं| साथी व संबंधों के प्रति पारदर्शिता रखें ताकि आपके रिश्ते में गलतफहमियां उत्पन्न न हों| मई से अक्टूबर माह के बीच आपके संबंधों में सद्भाव व सौहार्द बना रहेगा| जो लोग अकेले हैं उन्हें मई माह से पूर्व एक साथी मिल जाएगा|
वित्तीय स्थिति
इस वर्ष वित्तीय स्थितियां अनुकूल रूप से विकसित होंगी| आर्थिक मुद्दों पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी तथा आपको अपनी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेंगे| लंबे समय से अटका आपका धन आसानी से आपको वापस मिल जाएगा|
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष आप अधिक धनार्जन करने में सफल रहेंगे| संपत्ति या वाहन की ख़रीद से संतुष्टि मिलेगी तथा परिवार में ख़ुशियाँ आएँगी| हालांकि सभी दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जाँच कर लें तथा यह सुनिश्चित कर लें कि सब कुछ अपेक्षित रूप में वर्णित है|
आप अपने ऋण का भुगतान करने में सक्षम रहेंगे तथा नए ऋण को भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे|
किसी भी कानूनी व मुकदमे बाज़ी से संबंधित मामलों को निपटने में समय लगेगा। हालांकि मई से अगस्त माह के दौरान आपको अपने पक्ष में कुछ सुधार दिखाई देगा|
वित्तीय बाधाओं को हराएं- गुरु यज्ञ
https://www.astroved.com/planetary-fire-lab-jupiter-fire-lab-homa–P54.aspx
छात्र जीवन
कुंभ राशि वाले छात्रों की शैक्षिक गतिविधियों के लिए यह वर्ष फलदायी है उन्हें विशेष रूप से वर्ष की पहली छमाही में अधिक आशाजनक परिणाम देखने को मिलेंगे| वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा|
ध्यान भंग व विचलित करने वाली गतिविधियों की सावधानीपूर्वक जांच करें तथा अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। शैक्षिक इच्छाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु सच्चे मित्र बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे|
कुछ छात्रों को स्मृति शक्ति व एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है| योग और ध्यान तकनीकों का अभ्यास करने से बुद्धि को तेज रखने में आपको मदद मिलेगी|
विदेशी शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं को मई माह के बाद सफलता मिलेगी|
शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल करें- हयग्रीव यंत्र
https://www.astroved.com/archetype-deity-yantra-hayagriva-yantra-P35.aspx
स्वास्थ्य
उत्तम स्वास्थ्य व जीवनी शक्ति योजनाओं को सफल बनाने में आपकी मदद करेगी| विशेष रूप से वर्ष की पहली छमाही में किसी भी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा|
इस वर्ष अपनी आदतों व व्यसनों से उभरने में आपको मदद मिलेगी| वर्ष के दूसरे भाग में प्रतिरोधी बीमारियों के कारण कुछ परेशानियां आ सकती हैं|
जो लोग दीर्घकालीन स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं उन्हें वर्ष के दूसरे भाग में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है|
रोगों से छुटकारा पाएं – शनि यज्ञ
https://www.astroved.com/planetary-fire-lab-saturn-fire-lab-homa–P56.aspx
वर्ष 2018 के लिए सामान्य अनुशंसित उपचारात्मक सुझाव
भगवान मुरुगा की कृपा पाने हेतु यज्ञ अनुष्ठान (अर्थात मुरुगा यज्ञ या मुरुगा होम)
https://www.astroved.com/archetype-deity-fire-lab-muruga-fire-lab-homa–P73.aspx
संपूर्ण वर्ष हेतु पालन करने योग्य परोपकारी कार्य/ घरेलू उपचार
शुभ माह- जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून और जुलाई
अशुभ माह- अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर (इन मासों के दौरान आपको अपने प्रिय देवी-देवता की प्रार्थना करने व अनुशंसित अनुष्ठान करने की सलाह दी जाती है|)
यह नववर्ष आपके जीवन को उत्तम भाग्य व प्रचुरता से परिपूर्ण करें|
एस्ट्रोवेद के प्रत्येक सदस्य की तरफ से आपको हार्दिक शुभकामनाएं|