चंद्र राशि कन्या के लिए राहु-केतु का गोचर भविष्यफल
राहु :
इस अवधि में राहु आपकी चंद्र राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा।आपकी जो महत्वाकांक्षाएं हैं, उन्हें पूरा करने में आप सक्षम रहेंगे।आपको अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है तथा यह लाभ लंबी यात्राओं से भी मिल सकता है।इस गोचर के दौरान रोज़गार के नए अवसर आपको संतुष्टि और विकास देंगे।आप अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी विदेश यात्राएं कर सकते हैं और ऐसे अवसरों से आपको संतुष्टि प्राप्त होगी।दूसरी ओर, जो पैसा आप कमा रहे हैं उससे आप असंतुष्ट रहेंगे। बचत करने की संभावनाएं भी कम रहेंगी।बड़े भाई के साथ आपके संबंध तनावपूर्ण रह सकते हैं।
इस अवधि में आपको निम्नलिखित परिणाम अनुभव हो सकते हैं:-
आपको नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे।
आप कम बचत कर पाएंगे।
बड़े भाई-बहन के साथ आपके संबंध तनावपूर्ण रह सकते हैं।
आपको अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी विदेश यात्राएं करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
केतु :
इस अवधि में केतु आपकी चंद्र राशि से पंचम भाव में गोचर करेगा। इस गोचर के दौरान आपको मध्यम फल प्राप्त होंगे।आप अपना ज्ञान विकसित करने और अधिक सीखने में सक्षम होंगे। आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति में भी वृद्धि संभव है।आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ सकती है और ऐसी चीजों में शामिल होने से आपको बहुत संतोष मिलेगा।ईश्वर की सच्चे ह्रदय की गई प्रार्थना द्वारा आप अपनी समस्याओं को दूर करने में सक्षम रहेंगे।
दूसरी ओर, आप अपने बच्चों की प्रगति और भविष्य के बारे में चिंता करेंगे।आप परिवार में अच्छे संबंध बनाए रखने की स्थिति में नहीं होंगे। आप उत्तेजक प्रवृत्तियों के शिकार हो सकते हैं और ऐसी चीजें आपके शुभचिंतकों के बीच आपका नाम खराब कर सकती हैं।
इस अवधि में आपको निम्नलिखित परिणाम अनुभव हो सकते हैं:-
आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ सकती है
आप अपने ज्ञान को विकसित करके स्वयं में सुधार कर सकते हैं।
आप उत्तेजक प्रवृत्तियों के शिकार हो सकते हैं।
परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है।
मार्च 2026 का महीना वैदिक ज्योतिष के अनुसार कई महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तनों का संकेत दे रहा है। यह समय आत्मचिंतन, अनुशासन और व्यावहारिक निर्णय लेने का है। कुछ राशियों के लिए यह प्रगति का द्वार खोलेगा, तो कुछ को धैर्य और संयम की परीक्षा दे सकता है। यदि आप अपने चंद्र राशि आधारित मार्च राशिफल […]13...
प्रस्तावना: विवाह में देरी क्यों चिंता का कारण बनती है? विवाह भारतीय संस्कृति में केवल एक सामाजिक संबंध नहीं, बल्कि दो परिवारों और दो जीवन दृष्टियों का संगम माना जाता है। जब विवाह सही समय पर न हो पाए या बार-बार रुकावटें आएं, तो व्यक्ति और परिवार दोनों मानसिक तनाव का अनुभव करते हैं। कई […]13...
प्रस्तावना: क्या सच में घर की ऊर्जा जीवन को प्रभावित करती है? हमारा घर केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं है, बल्कि वह एक ऊर्जा क्षेत्र (energy field) की तरह कार्य करता है। वैदिक दृष्टिकोण और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा वहां रहने वाले लोगों के मन, व्यवहार और जीवन की […]13...