AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

वृषभ मई 2018 मासिक राशिफल

सामान्य अवलोकन

यह माह अपने लंबित कार्यों को पूर्ण करने हेतु एक ऊर्जावान समय रहेगा| आपके काम की गुणवत्ता उत्तम होगी| आपका वाक् कौशल आपके लिए सहायक रहेगा| आप अपने कार्य से संबंधित कोई यात्रा कर सकते हैं| रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का ख़याल रखें| आप अपने सामाजिक जीवन का विस्तार कर सकते हैं| भावनाओं को नियंत्रित करने व कार्य में एकाग्रता को बढ़ाने के लिए ध्यान का अभ्यास करें। इस दौरान आपके परिवार में संतान का जन्म हो सकता है| इस माह आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा|

प्रेम/विवाह

आप अपने साथी के साथ अपने आंतरिक विचारों को साझा करेंगे। एक खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत करने के लिए आप दोनों के बीच एक अच्छा तालमेल रहेगा| आप अपने जीवन साथी पर गहन व भावनात्मक रूप से विश्वास करेंगे| इस माह आप अपने साथी के साथ कुछ आनंददायक यात्राओं पर जा सकते हैं| अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे जिनमें से वे किसी एक को अंतिम रूप से चुन सकते हैं|

वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- मंगल पूजा

may-2018-vrishabh-masik-rashiphal

वित्तीय स्थिति

परिवार के सदस्यों की इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए आप उनकी विलासिता पर धन ख़र्च कर सकते हैं| लघु यात्राएं आपके ख़र्चों को बढ़ा सकती हैं| आपको अन्य वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं जो आपके धन संचय को बढ़ा सकते हैं।

आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- बुध पूजा

इस माह आपकी ज़िम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है| आपको दी गई प्रतिबद्धताओं को ठीक से पूरा करना चाहिए। कार्यस्थल से प्राप्त सराहना आपको बहुत खुशी व संतुष्टि देगी| आपको चुनौतीपूर्ण कार्यों पर स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए। आपको कार्यस्थल पर समय पर पहुंचने की आदत डालनी चाहिए|

कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- शनि पूजा

व्यापार

इस माह आपको अपने कार्य के प्रति व्यवस्थित व अनुशासित होना चाहिए। व्यवसाय में सुधार आपको नई उम्मीदें व आकांक्षाएं देगा। आपकी मेहनत के कारण परियोजनाओं से वांछित परिणाम प्राप्त हो सकता है| आप नए कार्य करेंगे व उन्हें प्रभावी ढ़ंग से समय पर पूर्ण करेंगे। आप इस महीने अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं तथा आपको अपने ग्राहकों से लंबित बकाया राशि भी पुनः प्राप्त हो सकती है|
व्यावसायिक

काम की प्रगति को समझने में आपकी व्यावहारिकता उपयोगी रहेगी| आप पूर्ण आत्मविश्वास के साथ नई गतिविधियों में आगे बढ़ सकते हैं| अधीनस्थों के कारण आप तुनक मिजाज बन सकते हैं उनकी बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर है| हालांकि इस माह आप एक संतुष्ट पेशेवर जीवन का आनंद लेंगे।

स्वास्थ्य

इस महीने आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा| आपका भोजन आपको समस्त विकारों से बचा सकता है| आप स्वास्थ्य को लेकर प्रत्येक संभावना पर डॉक्टर की उचित सलाह लेंगे| आप ज्ञान प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी संगोष्ठी में भी भाग ले सकते हैं।

स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- सूर्य पूजा

छात्र जीवन

इस अवधि में आप पढ़ाई से संबंधित वांछित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं| तकनीकी ज्ञान को बढ़ाने की आपकी विशेष रुचि आपको नए पाठ्यक्रमों में शामिल होने में सहायता करेगी| इस माह आपका एथलेटिक कौशल अच्छा रहेगा| आपके माता-पिता आप पर गर्व महसूस करेंगे|

शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ

शुभ तिथियाँ- 1, 2, 10, 11, 16, 19, 10, 26, 27, 28
अशुभ तिथियाँ- 3, 7, 12, 18, 22, 25, 30

नवीनतम ब्लॉग्स

  • घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत: कैसे पहचानें और वास्तु अनुसार सरल उपाय
    प्रस्तावना: क्या सच में घर की ऊर्जा जीवन को प्रभावित करती है? हमारा घर केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं है, बल्कि वह एक ऊर्जा क्षेत्र (energy field) की तरह कार्य करता है। वैदिक दृष्टिकोण और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा वहां रहने वाले लोगों के मन, व्यवहार और जीवन की […]13...
  • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
    आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
  • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
    भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...