AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

कर्क राशि हेतु भाग्यशाली रंग, संख्या व रत्न

कर्क राशिचक्र की चौथी राशि है तथा यह जलतत्व से संबंधित है| इसका प्रतीक एक केकड़ा है| इस राशि के जातक संवेदनशील होते हैं| उनकी अंतर्दृष्टि उच्च कोटि की होती है| उनके दिल को शीघ्र चोट लग जाती है| कर्क राशि ब्राह्मण वर्ग को दर्शाती है इसलिए ऐसे जातक दार्शनिक अवधारणाओं को समझने की क्षमता रखते हैं तथा उनमें ध्यान करने व एकाग्रता को बढ़ाने की शक्ति होती है|

कर्क राशि के लोग मृदु स्वभाव व नरम दिल के होते हैं| वे दूसरों को अपमानित नहीं करते हैं। चूंकि चंद्रमा इस राशि में बलवान होता है इसलिए वे अपनी मां से उत्तम गुण विरासत में प्राप्त करते हैं| वे अपनी माता के साथ उत्कृष्ट संबंध रखते हैं। क्योंकि कर्क राशि जल तत्व से संबंधित है इसलिए इस राशि के लोगों को जल यात्रा करने और सामाजिक जीवन का आनंद लेने के अवसर प्राप्त होते हैं|

कर्क राशि हेतु भाग्यशाली रंग

चूंकि इस राशि का जल तत्व है इसलिए नीले और चांदी के समान रंग इस राशि के लोगों के लिए अनुकूल व भाग्यशाली हैं। यह बात ध्यान देने योग्य है कि नीले रंग से जुड़ी कोई भी वस्तु जैसे समुद्र, आकाश आदि भव्यता व सफलता की प्रतीक होती है| इसलिए इस अनुकूल रंग का उपयोग करने से सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होती है|

कर्क राशि हेतु भाग्यशाली रत्न

नीलम कर्क राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रत्न है जो ग्रहों से किरणों को अवशोषित करके उन्हें मानव शरीर में प्रवाह करता है। इस भाग्यशाली रत्न को धारण करने से आपको असीम धन-संपदा, अच्छा स्वास्थ्य, उत्तम भाग्य व भौतिक सुख-सुविधाओं को प्राप्त करने में मदद मिलती है।

kark-rashi-hetu-bhagyashaali-rang-sankhya-va-ratan

कर्क राशि हेतु भाग्यशाली संख्या

कर्क राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली संख्याएं 2 व 9 तथा वे समस्त दोहरे अंक वाली संख्याएं हैं जिनका योग 2 या 9 होता है| उदाहरण के लिए 11, 36, 63 आदि संख्याएं भी कर्क राशि के लोगों के लिए शुभ होती हैं। इन तिथियों पर अपना कार्य प्रारंभ करने या दैनिक जीवन में इन संख्याओं का उपयोग करने से आत्मविश्वास व मानसिक शक्ति की वृद्धि होती है तथा सफलता की संभावनाएं बढ़ जाती हैं|

कर्क राशि से संबंधित भाग्यशाली रंग, रत्न व संख्या का उपयोग करने से प्राप्त होने वाले लाभ

राशि के अधिपति ग्रह के आधार पर यह भाग्यशाली संख्याएं, रत्न व रंग कर्क राशि के समस्त जातकों के लिए आम हैं तथा इनका प्रयोग करने से निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे:-

  • आपके प्रभामंडल का आकर्षण बढ़ता है|
  • आपके नेतृत्व गुणों में सुधार होता है|
  • आपके उर्जा चक्र संतुलित होते हैं|
  • भौतिक सुख व विलासिता की प्राप्ति होती है|
  • अन्य चंद्र राशियों के लिए भाग्यशाली रंग, संख्या व रत्न की जानकारी हेतु निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें|

    मेष | वृषभ | मिथुन | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन

    नवीनतम ब्लॉग्स

    • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
      आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
    • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
      भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...
    • पंचमुखी रुद्राक्ष का महत्व, लाभ और पहनने की विधि
      भारतीय संस्कृति और अध्यात्म में रुद्राक्ष को दिव्य मणि कहा गया है। इसे भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। रुद्राक्ष की हर मुखी के अलग-अलग गुण और प्रभाव होते हैं। इनमें से पंचमुखी रुद्राक्ष सबसे आम और अत्यंत शुभ माने जाने वाले रुद्राक्षों में से एक है। यह न केवल आध्यात्मिक साधना में सहायक […]13...