AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

जून 2018 वृषभ मासिक राशिफल

सामान्य अवलोकन

इस माह आप एक उपयोगी समय का आनंद लेंगे। आपकी आय में सुधार होगा तथा आप अपनी समस्त आवश्यकताओं को पूर्ण करने में सक्षम रहेंगे| इस दौरान आप अपने काम से संबंधित लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं| लेकिन आपको यात्रा के दौरान सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे| हालांकि अपनी विलासितापूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आप अतिरिक्त ख़र्चा कर सकते हैं| यह माह किसी नए रिश्ते में प्रवेश करने हेतु अनुकूल दिखाई देता है| इस दौरान मौजूदा संबंधों में भी सुधार की संभावना है| ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए अपने परिवर्तनशील स्वभाव को बदलने का प्रयास करें| इस दौरान आपके परिवार में किसी शुभ समारोह का आयोजन हो सकता है| आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा|

प्रेम/विवाह

इस माह आपका अपने साथी के साथ संबंध सामान्य रहेगा। आप अपने प्रियजन के साथ उत्तम वार्तालाप बनाए रखेंगे जो बाद में आपका जीवन साथी भी बन सकता है| इस महीने आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा| आपके अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मधुर संबंध रहेंगे| इस माह किसी मित्र के माध्यम से आपको अपना मनचाहा विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है|

वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- मंगल पूजा

june-2018-vrishabh-masik-rashiphal

वित्तीय स्थिति

इस माह आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। हालांकि अपनी व्यक्तिगत ज़रूरतों को पूर्ण करने के लिए आपको धन ख़र्च करना पड़ सकता है| इस अवधि में आपके मित्र सहायक होंगे तथा जरूरत पड़ने पर आपको वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे। इस दौरान आपको अप्रत्याशित धन लाभ भी हो सकता है| आप मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं| आप इस माह किसी दीर्घकालीन निवेश की योजना बना सकते हैं।

आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- बुध पूजा

कार्यक्षेत्र

इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी उन्नति होगी तथा आपके समस्त प्रयास सफल रहेंगे| आपको अपने अधीनस्थों के सहयोग द्वारा काम के बोझ से राहत मिल सकती है। आपको अपने उच्च अधिकारियों के साथ किसी भी प्रकार के विवाद से बचना चाहिए। एक लंबे समय के अंतराल के बाद बेरोजगार लोगों को एक उपयुक्त नौकरी मिल सकती है जो उनके ज्ञान और कौशल से संबंधित होगी|

कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- शनि पूजा

व्यापार

आपको अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को ठीक प्रकार से संभालने के लिए सक्रिय होना चाहिए। आपके प्रतिस्पर्धी आपसे आगे निकलने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकते हैं। आपको अपने ग्राहकों के साथ विनम्र होना चाहिए क्योंकि उनमें से कोई एक या दो आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। सामूहिक कार्यों को पूर्ण करने के लिए अपने सहयोगियों की मदद लें| इस माह आप अपने व्यापार को लेकर भ्रमित हो सकते हैं|

व्यावसायिक

आप अपने कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों व सहयोगियों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहेंगे| अपने प्रयासों में विनम्र व ईमानदार रहें| इस दौरान आपके उच्च अधिकारी आप पर कृपा कर सकते हैं तथा आपकी पदोन्नति हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा आप अकेले ही अधूरे कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।

स्वास्थ्य

इस महीने आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा| आप तनाव से मुक्त होंगे जिससे आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा| ऊर्जावान पेय पीने से आपको पर्याप्त शक्ति मिल सकती है| घर में बना भोजन खाने का प्रयास करें| शारीरिक व्यायाम करने से आप स्वयं को तंदुरस्त रख सकते हैं|

स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- सूर्य पूजा

छात्र जीवन

आप इस माह अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे| आपकी सकारात्मकता से संस्था पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है| आपकी तीव्र बुद्धि समस्त विषयों का ज्ञान प्राप्त करने में आपकी मदद करेगी| आपको अपनी पढ़ाई में उत्तम प्रदर्शन करने के लिए एक समय सारिणी बनानी चाहिए। आप इस महीने प्रसन्न रहेंगे|

शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ

शुभ तिथियाँ– 5, 8, 9, 12, 16, 17, 22, 23, 25, 26
अशुभ तिथियाँ– 4, 11, 15, 18, 21, 27, 30

नवीनतम ब्लॉग्स

  • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
    आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
  • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
    भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...
  • पंचमुखी रुद्राक्ष का महत्व, लाभ और पहनने की विधि
    भारतीय संस्कृति और अध्यात्म में रुद्राक्ष को दिव्य मणि कहा गया है। इसे भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। रुद्राक्ष की हर मुखी के अलग-अलग गुण और प्रभाव होते हैं। इनमें से पंचमुखी रुद्राक्ष सबसे आम और अत्यंत शुभ माने जाने वाले रुद्राक्षों में से एक है। यह न केवल आध्यात्मिक साधना में सहायक […]13...