AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

जून 2018 कर्क मासिक राशिफल

सामान्य अवलोकन

इस माह आपको अपने कार्यों को पूर्ण करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। संबंधियों से वार्तालाप करते समय स्पष्टता रखें| जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें अन्यथा सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि ख़राब हो सकती है| आप प्रतिभा व कड़ी मेहनत के बल पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे| आप सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। आपको अपने संबंधों पर विशेष ध्यान देना चाहिए व अपनी जिम्मेदारियों को उचित रूप से निभाना चाहिए| आप अपने दोस्तों के साथ किसी खुशनुमा सफ़र पर जा सकते हैं। घरेलू कार्यों में रचनात्मक बनें। इस माह आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

प्रेम/विवाह

आपको अपने साथी के कारण कुछ भावनात्मक परेशानियाँ हो सकती हैं| उन्हें अच्छी तरह से सुलझाने की कोशिश करें। आप अपने जीवनसाथी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखेंगे। आप अपने साथी से भरपूर वार्तालाप करेंगे व उनकी ज़रूरतों को अच्छे से समझेंगे| विवाह प्रस्तावों पर उचित निर्णय लेना अच्छा रहेगा क्योंकि परिस्थितियाँ अनुकूल लगती हैं।

वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- शनि पूजा

वित्तीय स्थिति

इस माह आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी| धन के प्रवाह में कोई समस्या नहीं आएगी| आपको अपने निवेश से लाभ मिलेगा। आपके स्वास्थ्य पर ख़र्चा होने की संभावना है। आपको विलासितापूर्ण वस्तुओं की ख़रीददारी को त्यागकर अपने ख़र्चों को नियंत्रित करना पड़ सकता है।

आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- शुक्र पूजा

कार्यक्षेत्र

इस माह यदि आप अपने अधिकारियों के साथ किसी भी विवाद से बचते हैं तो कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति होगी। आपके कुछ सहयोगी आपको हानि पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं| आप अपनी इच्छाशक्ति में सुधार करके व अपने प्रयासों को आगे बढ़ाकर कार्यक्षेत्र से संबंधित समस्याओं को दूर कर सकते हैं|

कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- मंगल पूजा

june-2018-kark-masik-rashiphal

व्यापार

इस माह आप अपने सामाजिक क्षेत्र में उच्च वर्ग के व्यक्तियों के साथ उत्तम संबंध विकसित करेंगे। आप अपने व्यापार में संभावित कमाई के साथ प्रगति करेंगे। आपकी कड़ी मेहनत आपको बेहतर परिणाम प्रदान करेगी| उत्पादन कार्य को तेज करने के लिए आप नए यंत्र ख़रीद सकते हैं| वांछित परिणाम पाने के लिए धैर्य रखें।

व्यावसायिक

यह माह पेशेवर लोगों के लिए एक उत्साहजनक अवधि होगी। आपको अपने कार्यों को पूर्ण करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा| आप अपनी व्यावसायिक प्रगति का आनंद लेंगे। आप कम से कम प्रयासों द्वारा अपनी उम्मीदों को पूर्ण करेंगे| आप अपने व्यापार में कुछ उन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। कार्य के दौरान सहकर्मियों के प्रति विनम्र रहें|

स्वास्थ्य

आपको अपने स्वास्थ्य की विशेष देखभाल करने की आवश्यकता है। आप जोड़ों के दर्द या पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। आपके शरीर में कैल्शियम की कमी भी हो सकती है। मौसमी फल उत्तम स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए उपयोगी रहेंगे|

स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- वैद्यनाथ पूजा

छात्र जीवन

यह माह छात्रों के लिए उत्तम रहेगा| आप अपने कार्यों के प्रति संवेदनशील व ऊर्जावान रहेंगे| शिक्षकों की सराहना आपको प्रोत्साहित करेगी। आप विद्यालय की प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। अपने गुस्से को नियंत्रित करने का प्रयास करें। यह माह ज्ञान और एकाग्रता में वृद्धि करने हेतु अनुकूल रहेगा|

शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ

शुभ तिथियाँ– 1, 2, 3, 4, 11, 12, 16, 17, 27, 30
अशुभ तिथियाँ– 5, 6, 8, 14, 15, 25, 29

नवीनतम ब्लॉग्स

  • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
    आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
  • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
    भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...
  • पंचमुखी रुद्राक्ष का महत्व, लाभ और पहनने की विधि
    भारतीय संस्कृति और अध्यात्म में रुद्राक्ष को दिव्य मणि कहा गया है। इसे भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। रुद्राक्ष की हर मुखी के अलग-अलग गुण और प्रभाव होते हैं। इनमें से पंचमुखी रुद्राक्ष सबसे आम और अत्यंत शुभ माने जाने वाले रुद्राक्षों में से एक है। यह न केवल आध्यात्मिक साधना में सहायक […]13...