सामान्य अवलोकन
इस माह वांछित परिणाम पाने के लिए आपको कठिन प्रयासों से गुजरना पड़ सकता है| आत्मविश्वास की कमी आपके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है। हालाँकि आप हालातों से अच्छी तरह अवगत हैं परंतु आप परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। आप परिस्थितियों से प्रभावित हो सकते हैं व कठोर व्यवहार कर सकते हैं| ध्यान के अभ्यास द्वारा आप स्वयं को तनाव मुक्त रख सकते हैं और मन की शांति प्राप्त कर सकते हैं| आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा परंतु आपके पारिवारिक सदस्य कभी-कभी असहिष्णुता दिखा सकते हैं। इस महीने आप धीमी व स्थिर सफलता प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते हैं| आप अपने सामाजिक क्षेत्र में उच्च वर्ग के लोगों से मिल सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है।
प्रेम/विवाह
आपको अपने सामाजिक क्षेत्र से मनपसंद विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है| हालांकि आपको इसकी पूरी तरह से जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के प्रति उदासीन रवैया अपना सकते हैं जो निराशा का कारण बन सकता है। आप अपने साथी की ज़रूरतों को महत्व देंगे लेकिन समय पर उन्हें पूरा करने में सक्षम नहीं होंगे|
वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- शनि पूजा

वित्तीय स्थिति
यह माह आर्थिक रूप से आपके लिए सामान्य रहेगा| इस दौरान आप संपत्ति के मामलों को और अधिक महत्व देंगे| यह संपति की ख़रीद या बिक्री से जुड़े मामले हो सकते हैं| वित्तीय रूप से इसका लाभ उठाने का प्रयास करें। इस माह आपके ख़र्चे सामान्य रहेंगे|
आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- सूर्य पूजा
कार्यक्षेत्र
इस माह आपके ऊपर कोई आरोप लग सकता है इसलिए प्रत्येक कार्य सोच-समझकर करें| वार्तालाप के दौरान आपकी पारदर्शिता कार्यों पर बहुत अधिक प्रभाव डाल सकती है। नौकरी से संबंधित बातचीत अपेक्षित परिणाम प्रदान करेगी| आपके सहयोगी ज़रूरत के समय विशेष सौंपे गए कार्यों को पूर्ण करने में आपकी सहायता करेंगे|
कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- बुध पूजा
व्यापार
स्थिर व्यापारिक परिस्थितियां आपकी चिंता बढ़ा सकती हैं। परियोजनाओं के प्रति अपनी एकाग्रता में सुधार करना बेहतर होगा| आप अपने काम की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आप अपने कारोबार के वांछित लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे|
व्यावसायिक
इस महीने आपके काम का बोझ बढ़ सकता है| आपको अत्यधिक सावधानी के साथ अपना काम समाप्त करना होगा। आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा इससे आपके सहयोगियों को बुरी तरह चोट पहुँच सकती है| आपके कार्य आसानी से पूर्ण नहीं हो पाएंगे इसलिए आपको धैर्य रखकर अपने प्रयासों को जारी रखना चाहिए| आपको सही समय पर अपने कौशल का उपयोग करना चाहिए और कार्यों को लंबित छोड़ने से बचना चाहिए|
स्वास्थ्य
आपको इस महीने अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। अपने आहार पर ध्यान दें| अनावश्यक विचारों के कारण आप मानसिक तनाव से पीड़ित हो सकते हैं जो इस महीने बढ़ सकता है। आप अत्यधिक अम्लता और पेट के रोगों से भी पीड़ित हो सकते हैं। उत्तम स्वास्थ्य के लिए पत्तेदार सब्जियों का उपभोग करें।
स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- वैद्यनाथ पूजा
छात्र जीवन
इस महीने आप पूर्ण आत्मविश्वास से अपने शिक्षक द्वारा दिए गए कार्यों को समाप्त कर सकते हैं। आपको अपने स्कूल द्वारा आयोजित खेल गतिविधियों के लिए चयनित किया जाएगा। जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं इस दौरान उनकी उन्नति होगी| आपको अपने अपेक्षित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए धैर्य रखकर अधिक कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ
शुभ तिथियाँ– 5, 8, 9, 15, 16, 17, 25, 26
अशुभ तिथियाँ– 7, 11, 19, 22, 29, 30