AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

जुलाई 2018 वृषभ मासिक राशिफल

सामान्य अवलोकन

यह माह अपनी जीवनशैली को बदलने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने हेतु अनुकूल दिखाई देता है। अपनी सामाजिक मंडली में उचित वाणी का प्रयोग करें अन्यथा आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है| आप अपनी लंबित घरेलू गतिविधियों को पूर्ण कर लेंगे। आपको कुछ असामान्य परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप निश्चित रूप से अपना रास्ता खोज लेंगे। स्वयं को अत्यधिक थकान से बचाए अन्यथा आपकी सहन-शक्ति में कमी आ सकती है| आप सामाजिक सभाओं का हिस्सा बनेंगे तथा अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे| आपकी संतान उत्तम प्रदर्शन करेगी और उनका विकास आपको काफी संतुष्टि प्रदान करेगा| इस माह आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा क्योंकि आपको मामूली संक्रमण हो सकता है|

july-2018-vrishabh-masik-rashiphal

प्रेम/विवाह

यह माह आपके प्रेम जीवन के लिए अनुकूल दिखता है तथा आपके त्वरित कार्य आपके साथी को आकर्षित करेंगे। आप अपने संबंधों से नकारात्मक प्रभाव को दूर करने का प्रयास करेंगे| युगल एक सौहार्दपूर्ण घरेलू जीवन का आनंद लेंगे और एक दूसरे के प्रति स्नेही रहेंगे| इस माह आपके साथ कोई शुभ घटना घट सकती है|

वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- मंगल पूजा

वित्तीय स्थिति

यह माह वित्त के मामले में आपको मिश्रित परिणाम देगा| आपकी आय में कमी हो सकती है। कड़ी मेहनत के बावजूद आपको विलंब व निराशा के उपरांत कम लाभ प्राप्त होगा| आपको अपने मौजूदा धन का सावधानीपूर्वक उपयोग करना चाहिए और अनावश्यक जरूरतों पर कम ख़र्चा करना चाहिए|

आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- बुध पूजा

कार्यक्षेत्र

इस माह आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण व उद्देश्य अस्थिर रहेंगे| आपका उत्साह अल्पकालिक हो सकता है और आपके अधिकांश कार्य अधूरे रह सकते हैं| आप अपनी परियोजनाओं को पूर्ण करने में समय का ख्याल रखें| आप अपने सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण वार्तालाप जारी रखेंगे जिससे आपको कुछ सहयोग प्राप्त हो सकता है|

कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- शनि पूजा

व्यापार

इस माह आपको अपने व्यवसाय में कुछ प्रमुख लाभ देखने को मिल सकते हैं। आपका प्रत्येक काम सही होगा और आपको वांछित परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने साथियों और सहयोगियों के प्रदर्शन से खुश होंगे जो परियोजना को एक बड़ी सफलता में बदलने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करेंगे।

व्यावसायिक

कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त काम की वजह से आप अपने व्यक्तिगत समय से वंचित हो सकते हैं| आपके समर्पण से आपको सराहना प्राप्त होगी| आप प्रतिष्ठित कार्यों में शामिल हो सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य

आपकी स्वास्थ्य स्थिति नाज़ुक रह सकती है इसलिए इस माह आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की आवश्यकता है। आप चिडचिडापन महसूस कर सकते हैं| मुद्दों को आसानी से हल करने के लिए अपने तनाव को कम करने का प्रयास करें। सक्रिय रहने के लिए पत्तेदार सब्जियों का उपभोग करें। प्रमुख जटिलताओं से बचने के लिए उचित आहार खाएं|

स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- सूर्य पूजा

छात्र जीवन

यह माह छात्रों के लिए अपनी शिक्षा में सुधार करने हेतु उत्तम रहेगा| आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कठिन प्रयास करने की जरूरत है। इस माह आपका मित्रवत व्यवहार और सहज चाल आपको बेहतर परिणाम प्रदान करेगा|

शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ

शुभ तिथियाँ- 2, 3, 4, 5, 10, 14, 21, 22, 29, 30, 31
अशुभ तिथियाँ- 6, 7, 11, 16, 23, 27, 28

नवीनतम ब्लॉग्स

  • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
    आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
  • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
    भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...
  • पंचमुखी रुद्राक्ष का महत्व, लाभ और पहनने की विधि
    भारतीय संस्कृति और अध्यात्म में रुद्राक्ष को दिव्य मणि कहा गया है। इसे भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। रुद्राक्ष की हर मुखी के अलग-अलग गुण और प्रभाव होते हैं। इनमें से पंचमुखी रुद्राक्ष सबसे आम और अत्यंत शुभ माने जाने वाले रुद्राक्षों में से एक है। यह न केवल आध्यात्मिक साधना में सहायक […]13...