AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

इन ग्रहों के प्रभाव से आप हो सकते हैं बीमार, जानिए ग्रहों से बीमारियों का संबंध

हमारी कुंडली में ग्रहों और राशियों का प्रभाव हमारे शारीरिक और मानसिक विकास पर भी पड़ता है। जैसे राशियों का संबंध शरीर के अंगों से होता है, वैसे ही उनके स्वामी ग्रहों का संबंध हमारे शरीर में होने वाली बीमारियों से भी होता है। जब भी कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है, तो इसका संबंध उसकी राशि के स्वामी ग्रह से होता है। आइए जानते हैं कि लाल किताब इस विषय में क्या कहती है।

Planets Sick

 ग्रहों का बीमारियों से संबंध

सूर्य – जिनकी राशि में सूर्य ग्रह कमजोर होता है, उनका दिल निर्बल होता है। यदि सूर्य को चंद्र की सहायता ना मिले, तो व्यक्ति पागलपन या लकवे का शिकार हो सकता है। साथ ही, इन्हें नशीले पदार्थों की लत भी लग सकती है।

 चंद्र – हृदय या नेत्र संबंधी बीमारी होने पर, यह संकेत होता है कि उनकी राशि में चंद्रमा ग्रह कमजोर है। चंद्रमा शीतल और नम होता है, और इस प्रकार की बीमारियों के लिए चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय अपनाने चाहिए।

 मंगल – यदि कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर है और सूर्य व बुध की स्थिति भी शुभ है, फिर भी शारीरिक कष्ट हो सकता है जैसे पेट में दर्द, पित्त की समस्या और दिल संबंधित समस्या।

 मंगल – कुंडली में मंगल खराब होने पर और सूर्य व शनि एक साथ होने पर व्यक्ति को फोड़े आदि की समस्या हो सकती है।

 बुध – दिमाग संबंधी बीमारी या चेचक होने पर यह समझना चाहिए कि बुध ग्रह कमजोर है, जिससे ये समस्याएं हो रही हैं।

 बृहस्पति – बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने पर सांस और फेफड़े संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

 शुक्र – शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे खुजली और कुष्ठ रोग हो सकते हैं। इसके अलावा, दांतों में भी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

 शनि – नेत्र रोग, दम और खांसी की बीमारी होने पर समझना चाहिए कि शनि कुपित है और शनि ग्रह कमजोर है।

 राहु – लाल किताब के अनुसार, राहु ग्रह का प्रभाव बहुत प्रभावहीन होता है। व्यक्ति को अचानक से दुर्घटना, बुखार और चोट लग सकती है।

 केतु – जिनकी राशि में केतु ग्रह कमजोर होता है, उन्हें जोड़ों का दर्द और गुप्त रोग हो सकते हैं।

 इस प्रकार, इन ग्रहों का संबंध उपरोक्त बीमारियों से होता है। यदि आप इस विषय में अधिक जानकारी चाहते हैं, तो हमारे ज्योतिषाचार्यों से संपर्क करें।

नवीनतम ब्लॉग्स

  • घर में समृद्धि के लिए कौन सी भगवान की मूर्ति रखनी चाहिए?
    घर में समृद्धि के लिए कौन सी भगवान की मूर्ति रखनी चाहिए? भूमिका: दिव्य उपस्थिति से समृद्धि का आह्वान वैदिक परंपराओं में घर में देव मूर्तियाँ स्थापित करना केवल एक आध्यात्मिक अभ्यास नहीं है — यह आपके जीवन में समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करने का एक शक्तिशाली माध्यम है। पवित्र मूर्तियों की […]13...
  • क्या हस्तरेखा विवाह और करियर की भविष्यवाणी कर सकती है?
    क्या हस्तरेखा विवाह और करियर की भविष्यवाणी कर सकती है? भूमिका: क्या आपकी हथेली आपका भविष्य प्रकट कर सकती है? सदियों से हस्तरेखा विज्ञान उन लोगों को आकर्षित करता रहा है जो अपने भविष्य के बारे में उत्तर खोज रहे हैं। विवाह के समय से लेकर करियर की सफलता तक, आपकी हथेली की रेखाओं में […]13...
  • नाडी ज्योतिष के रहस्य: प्राचीन जीवन भविष्यवाणियों को उजागर करें
    नाडी ज्योतिष के रहस्य: प्राचीन जीवन भविष्यवाणियों को उजागर करें भूमिका: नाडी ज्योतिष का शाश्वत ज्ञान वैदिक ज्ञान के विशाल सागर में, नाडी ज्योतिष जितना रहस्यमय और सटीक विज्ञान शायद ही कोई और हो। प्राचीन सिद्धार परंपराओं में निहित यह पवित्र शास्त्र आपके भूत, वर्तमान और भविष्य के विषय में गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। […]13...