AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

चंद्र ग्रहण 2024: होली का संयोग इन राशियों को देगा लाभ और इन्हे नुकसान

25 मार्च 2024 को होने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण हिंदू त्योहार होली के दिन आने वाला है, जो उत्सव में एक अद्वितीय ब्रह्मांडीय तत्व जोड़ता है। हिंदू पंचांग के फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा इस वर्ष 25 मार्च 2024 को आ रही है और इसी दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। हालांकि यह एक आंषिक चंद्र ग्रहण होगा क्यांकि यह  भारत सहित कई पड़ोंसी देशों में सिर्फ उपच्छाया चंद्र ग्रहण के रूप में दिखाई देगा।चंद्रग्रहण की शुरूआत 25 मार्च 2024 को सुबह 10ः41 मिनट पर होगी और दोपहर के 3ः01 मिनट पर चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाएगा। वैसे तो आंशिक चंद्र ग्रहण होगा लेकिन इस ग्रहण का विभिन्न राशियों पर ज्योतिषीय प्रभाव पड़ने का अनुमान है। आइए चंद्र ग्रहण 2024 का राशियों पर प्रभाव जानें।

 वृषभ राशि पर प्रभाव

चंद्र ग्रहण 2024 स्थिरता और सुरक्षा की चाहत रखने वाले वृषभ राशि के लोगों के लिए यह चंद्र ग्रहण सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उन्हें नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिससे नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। ज्योतिषीय अनुमानों के अनुसार नौकरी में स्थायित्व की भावना बढ़ेगी और आप दौरान कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बेहतर रिश्तों की उम्मीद कर सकते है। प्रेम संबंध या साथी के साथ रिष्ते बेहतर हो सकते है और दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

 कर्क राशि पर प्रभाव

चंद्र ग्रहण 2024 कर्क राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। परियोजनाएं सफल होंगी और पदोन्नति की संभावना भी रहेगी। कर्क राशि के जातकों को इस साल मानसिक शांति और संतुष्टि का अनुभव भी हो सकता है। कारोबार में लाभ होगा और विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। निवेश के नये अवसर मिल सकते हैं।

 सिंह राशि पर प्रभाव

चंद्र ग्रहण 2024 का सिंह राशि के व्यक्तियों को अपने संचार और सामाजिक दायरे में बदलाव का अनुभव हो सकता है। आप इस दौरान अपने संचार कौशल में सुधार कर सकते है और अपने जीवन में विभिन्न संबंधों के महत्व का सफल पुनर्मूल्यांकन कर सकते हैं।

 वृश्चिक राशि पर प्रभाव

चंद्र ग्रहण 2024 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए छुपे हुए, अवचेतन या गुप्त मुद्दों को सामने लेकर आने का कार्य सकता है। इस मुद्दों पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। वृश्चिक के लिए यह समय आत्मनिरीक्षण, आत्म-खोज और किसी भी अनसुलझे मनोवैज्ञानिक मामले को संबोधित करने का उपयुक्त समय है।

 धनुराशि पर प्रभाव

चंद्र ग्रहण 2024 धनुराशि के लोगों के सामाजिक संबंध, मित्रता और अन्य संबंधों को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान आपको अपने संबंधों को लेकर बेहद सावधान रहना चाहिए और पुनर्मूल्यांकन कर विचार करते रहना चाहिए कि व्यक्तिगत विकास और आकांक्षाएं कैसे मेल खाते हैं।

 चंद्र ग्रहण में होली अदभुत संयोग

होली का चंद्र ग्रहण के साथ संयोग एक अनोखी बात तो है लेकिन जैसा की हम सभी जानते है कि एक चंद्र ग्रहण सदैव पूर्णिमा के दिन ही होते है और होली फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन आती है। इसे ध्यान में रखते हुए विद्वान ज्योतिषचार्याे और शक्तिस्थल मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन का पारंपरिक अनुष्ठान रविवार, 24 मार्च को निर्धारित है, जिसके बाद सोमवार, 25 मार्च को धुलंडी या होली मनाई जाएगी। यह संरेखण होली के उत्सव को चंद्र ग्रहण की छाया में रखता है, जो उस दौरान होता है फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, 24 मार्च को रात्रि 09ः57 बजे से 25 मार्च को रात्रि 12ः32 बजे तक।

2024 का चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10:24 बजे शु: होगा और दोपहर 03:01 बजे तक चलेगा, इसका चरम दोपहर 12:43 बजे होगा। इसके अतिरिक्त, ग्रहण के दिन चंद्रोदय शाम 06:44 बजे होगा।

नवीनतम ब्लॉग्स

  • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
    आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
  • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
    भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...
  • पंचमुखी रुद्राक्ष का महत्व, लाभ और पहनने की विधि
    भारतीय संस्कृति और अध्यात्म में रुद्राक्ष को दिव्य मणि कहा गया है। इसे भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। रुद्राक्ष की हर मुखी के अलग-अलग गुण और प्रभाव होते हैं। इनमें से पंचमुखी रुद्राक्ष सबसे आम और अत्यंत शुभ माने जाने वाले रुद्राक्षों में से एक है। यह न केवल आध्यात्मिक साधना में सहायक […]13...