AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

वृषभ

सामान्य अवलोकन

यह माह अपनी स्थिति व सम्मान को पुनः प्राप्त करने के लिए एक आदर्श समयावधि होगी| आपको अलग-अलग स्रोतों से धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे जिनका उपयोग ठीक से किया जाना चाहिए। आपके अभिनव विचारों का आपके दैनिक जीवन पर एक ज़बरदस्त प्रभाव होगा। आपका समझौतापूर्ण रवैया अधिकांश मुद्दों को नियंत्रण में रखेगा| इस महीने घरेलू गतिविधियों के प्रति व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। पारिवारिक सदस्यों को आपके निर्णयों से काफी उम्मीदें रहेंगी| आपको अपने अहंकार को नियंत्रित करना चाहिए जो अनावश्यक विवाद का कारण बन सकता है। व्यवस्थित तरीके से कार्य करें व सरल उपायों से सफलता प्राप्त करने की कोशिश न करें| आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा|

प्रेम/विवाह

आप अपने साथी के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में भ्रमित रहेंगे| भ्रांतचित्त के कारण आपके निर्णयों में विलंब हो सकता है| आपको अनावश्यक विचारों को नियंत्रित करना चाहिए तथा अपनी भावनाओं को अर्थपूर्ण रखना चाहिए। युगल बिना किसी बड़े नकारात्मक प्रभाव के अपने सामान्य जीवन का आनंद ले सकते हैं| विवाह संबंध का चयन करते समय अपनी बुद्धिमानी का प्रयोग करें|

वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- मंगल पूजा

वित्तीय स्थिति

इस महीने धन का प्रवाह संतोषजनक रहेगा| आपको सट्टेबाजी में निवेश करने से लाभ मिल सकता है| इस दौरान आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि हो सकती है| आप विलासितापूर्ण चीज़ों को ख़रीदने के लिए धन का व्यय कर सकते हैं| आप अपने मित्रों को उधार दिया हुआ धन पुनः प्राप्त करेंगे।

आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- बुध पूजा

कार्यक्षेत्र

यह माह आपके कार्यक्षेत्र के लिए सामान्य रहेगा| अपने उन कार्यों को पूर्ण करने में आलस्य न करें जो अतिरिक्त समय की मांग करते हैं। सहयोगियों के साथ स्नेहशील वार्तालाप आपको प्रसन्न कर सकती है| आप कार्यस्थल पर एक सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में सफल रहेंगे| आपको अतिरिक्त कार्य मिल सकते हैं जो संभवतः आपकी क्षमता का परीक्षण करेंगे।

कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- भगवान शनि पूजा

व्यापार

यह समय अपनी टीम व सहभागियों के प्रदर्शन का निरीक्षण करने हेतु उपयुक्त है जो लंबित कार्यों को पूर्ण करने में आपकी सहायता कर सकते हैं| कार्यों को संपन्न करने के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं तथा व्यापार में उन्हें इसका महत्व बताएं| आपको भावुक होने के बजाय बौद्धिक रूप से कार्य करना चाहिए| उन्हें नैतिक समर्थन देने के लिए कुछ गतिविधियों में शामिल करें|

व्यावसायिक

इस माह आपकी कार्य शैली काफी व्यस्त हो सकती है| आपका आत्मविश्वास समय पर कार्यों को पूर्ण करने व आसानी से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपकी मदद कर सकता है। आपको किसी भी कार्य के निष्पादन भाग पर ध्यान देना चाहिए जो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| आपको अपनी समस्त गतिविधियों के प्रति उत्पादक बनना चाहिए|

स्वास्थ्य

इस माह आपके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा इसलिए इस बारे में अधिक चिंता करने की ज़रूरत नहीं है| उचित आहार लेने के कारण आप ऊर्जावान व सक्रिय रहेंगे| मानसिक शांति में सुधार व कार्य में एकाग्रता बढ़ाने के लिए ध्यान का अभ्यास करें।

स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- सूर्य पूजा

छात्र जीवन

इस महीने आप अपने शिक्षकों से प्रशंसा प्राप्त करेंगे। आपकी समझने की उत्तम क्षमता आपको अधिक ज्ञान प्राप्त करने में मदद कर सकती है। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने में अधिक रुचि लेंगे| इसी समय आप अपने कार्यों को समय पर पूर्ण करेंगे| आपके शिक्षक आपके प्रदर्शन पर गर्व महसूस करेंगे।

शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ

शुभ तिथियाँ– 2, 3, 4, 5, 11, 13, 14, 18, 19, 29
अशुभ तिथियाँ– 7, 9, 12, 16, 20, 22, 24, 27

नवीनतम ब्लॉग्स

  • घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत: कैसे पहचानें और वास्तु अनुसार सरल उपाय
    प्रस्तावना: क्या सच में घर की ऊर्जा जीवन को प्रभावित करती है? हमारा घर केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं है, बल्कि वह एक ऊर्जा क्षेत्र (energy field) की तरह कार्य करता है। वैदिक दृष्टिकोण और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा वहां रहने वाले लोगों के मन, व्यवहार और जीवन की […]13...
  • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
    आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
  • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
    भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...