कृपया ध्यान दें- आपकी वैदिक चंद्रराशि आपकी पश्चिमी चंद्रराशि से भिन्न हो सकती है| आप astoved.com पर निशुल्क खाता बना सकते हैं तथा इस लिंक पर जाकर मुफ्त वैदिक चंद्रराशि विवरण प्राप्त कर सकते हैं|
चंद्रराशि कर्क की विशेषताएं
कर्क चंद्रराशि वाले लोगों में उत्तम कल्पनाशक्ति व भावनात्मक संवेदनशीलता होती है| वे दूसरों के विचारों व भावनाओं को शीघ्र अवशोषित करने वाले तथा स्वाभाविक रूप से सहानुभूतिपूर्ण और भावुक चरित्र के होते हैं| चंद्रराशि कर्क वाले लोग उत्तम बुद्धि, रचनात्मक व अनुकूलन प्रवृति के स्वामी होते हैं तथा इनकी वाणी आम तौर पर मृदु होती है| इनका स्वभाव कुछ परिवर्तनशील होता है| वे कभी कभी अचानक आवेशित हो जाते हैं तो कभी बहुत प्यार से पेश आते हैं| वे स्वयं में मग्न रहते हैं तथा साहसी व स्पष्टवादी भी होते हैं| अधिक धैर्य विकसित करने से उन्हें अप्रिय स्थितियों से बचने में मदद मिलती है|
चंद्रराशि कर्क हेतु 2018 भविष्यफल आपके आगामी वर्ष का सामान्य अवलोकन
आप एक ऐसे नववर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं जिसमें आपको शुभ संदेश आर्थिक लाभ व अपने कार्यक्षेत्र में सुधार हेतु अवसर प्राप्त होंगे| अपनी मेहनत द्वारा आप सभी क्षेत्रों में अनुकूल प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे| आपकी सामाजिक स्थिति व प्रतिष्ठा संपूर्ण वर्ष उत्तम रहेगी।
परिवार के साथ छोटी व लंबी यात्राओं की छुट्टी हेतु योजनाएं आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी|
वर्ष के अंत में आपको अपने भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा| वे अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उन्हें चौतरफा सफलता प्राप्त होगी|
अवांछित परेशानियों से बचने के लिए दूसरों से बात करते समय कूटनीति का प्रयोग करते हुए मृदुवाणी में बात करें| गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें जो आपको आर्थिक हानि पहुँचा सकते हैं।
माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा व कानूनी समस्या के कारण कुछ विघ्नों का सामना करना पड़ सकता है|
वर्ष का दूसरा भाग पहले भाग की तुलना में अधिक सकारात्मक है। आप कई शुभ प्रसंगों में भाग लेंगे व आपको अच्छे कर्म करने के कई अवसर प्राप्त होंगे| आपकी आध्यात्मिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और आप किसी तीर्थयात्रा पर भी जा सकते हैं|
व्यापार व कार्यक्षेत्र
यदि आप व्यवसाय में हैं तो आप विशेष रूप से मई 2018 के बाद बेहतर प्रदर्शन करेंगे| मई के बाद व्यापार के विस्तार की योजना बनाई जा सकती है जो कि अनुकूल रहेगी| व्यापार के विस्तार हेतु आपको ऋण लेना पड़ सकता है|
जिनका व्यापार साझेदारी पर आधारित है उन्हें साझेदारों के साथ किसी भी प्रकार की मौखिक बहसबाजी से बचना चाहिए जिससे उनके संबंध सौहार्दपूर्ण रह सकें।
अक्टूबर 2018 के बाद गुरु के प्रभाव के कारण व्यापार में बड़े पैमाने पर मुनाफ़े को आकर्षित करने हेतु शानदार अवसर प्राप्त होंगे|
मई 2018 के बाद नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन या नौकरी में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है|
इस दौरान अतिरिक्त तनाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उच्च अधिकारियों के साथ कुछ विवाद आपके कैरियर के विकास में बाधा डालेगा| हालांकि मई 2018 के बाद इस स्थिति से आपको राहत मिल सकेगी|
पेशेवर व्यक्तियों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी| धर्म संस्थानों, न्यायिक क्षेत्र या बैंकिंग से जुड़े लोगों को इस वर्ष अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे|
अपनी व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ाएं – मुरुगा पूजा
प्रेम व संबंध
वर्ष की शुरुआत में प्रेम संबंधी मामलों में आप संकुचित महसूस करेंगे| प्रेम का आनंद उठाने में आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि ग्रह प्रारंभिक रूप से अनुकूल नहीं हैं। जो लोग अकेले हैं वे मई 2018 तक किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।
कुछ लोगों को मई तक दांपत्य संबंधों में विवादों का सामना करना पड़ सकता है| जीवनसाथी के साथ मामूली मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं परन्तु धीरे-धीरे संबंध सौहार्दपूर्ण हो जाएंगे| मई के मध्य तक जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा| जुलाई 2018 के बाद अधिक सुखद यात्राएं होंगी व वैवाहिक आनंद प्राप्त होगा|
प्रेम संबंध / वैवाहिक सामंजस्य का आनंद लें- उमा महेश्वर पूजा
वित्तीय स्थिति
अप्रत्याशित व्यय के कारण आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं| हालांकि धन को नियंत्रित करने की आपकी प्रवृत्ति वित्तीय स्थिति को अच्छी तरह से बनाए रखने में मदद करेगी। वर्ष के दूसरे भाग में आपकी आय में काफी वृद्धि होने की संभावना है|
वाहन पर व्यय करने के अतिरिक्त आप घर को सजाने या उसके नवीनीकरण पर अधिक खर्च करेंगे। ऐसा करने से आपके सुख में वृद्धि होगी| आप चिकित्सीय आवश्यकताओं व दान हेतु खर्च करेंगे।
वर्ष के दूसरे भाग में गुरु ग्रह एक उद्धारकर्ता के रूप में आपको उत्तम लाभ व मुनाफा प्रदान करेगा| वर्ष के शुरुआती भाग में विशेषकर जनवरी व फरवरी में धन के बड़े लेन-देन से बचना चाहिए।
कानूनी मुद्दे आपके पक्ष में नहीं हैं और उनमें विलंब संभव है। एक अधिनियम भंग करने के कारण आपको अप्रत्याशित दंड भुगतना पड़ सकता है|
आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें- गुरु पूजा
छात्र जीवन
आपकी कड़ी मेहनत ही आपकी सफलता की सीमा निर्धारित करेगी| इस वर्ष अपनी प्रतिभा को साबित करने हेतु आपको कई अनुकूल क्षण प्राप्त होंगे| जब भी आपको मौका मिले, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार रहें। शिक्षक व गुरुजनों के साथ उत्तम संबंध बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा| किसी भी प्रकार के आलसी रवैये को दूर करने हेतु सजग रहें और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें।
इस वर्ष उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को अनेक अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें|
अध्ययन में सफलता प्राप्त करें- सरस्वती पूजा
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपको मिश्रित फल प्राप्त होंगे वैसे कोई बड़ी समस्या नहीं होगी| प्रतिरोधक बीमारियों की संभावना है जो आपकी गतिशीलता को कम करेंगी| कार्यभार व तनाव मस्तिष्क की थकान उत्पन्न करेगा| पर्याप्त आराम करने का भरसक प्रयास करें| स्वयं के लिए समय निकालें| कुछ ऐसा कार्य करें जो आपके हृदय के समीप हो|
यात्रा करते समय अपनी खाने-पीने की आदतों का ध्यान रखें| अन्यथा आपका पेट ख़राब रह सकता है| अपने आहार में फलों व सब्जियों को अधिक शामिल करें और जंक फूड से बचें।
आप अवसाद ग्रस्त रह सकते हैं| शरीर और मन को ताज़ा रखने के लिए यह जरूरी है कि आप नियमित रूप से ध्यान का अभ्यास करें।
शारीरिक कष्ट से मुक्ति पाएं – शनि पूजा
वर्ष 2018 के लिए सामान्य अनुशंसित उपचारात्मक सुझाव
राहु ग्रह हेतु यज्ञ अनुष्ठान (अर्थात राहु यज्ञ या राहु होम)
संपूर्ण वर्ष हेतु पालन करने योग्य परोपकारी कार्य/ घरेलू उपचार
शुभ माह- जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर
अशुभ माह- जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई (इन मासों के दौरान आपको अपने प्रिय देवी-देवता की प्रार्थना करने व अनुशंसित अनुष्ठान करने की सलाह दी जाती है|)
यह नववर्ष आपके जीवन को उत्तम भाग्य व प्रचुरता से परिपूर्ण करें|
एस्ट्रोवेद के प्रत्येक सदस्य की तरफ से आपको हार्दिक शुभकामनाएं|