AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

जून 2025 के शुभ मुहूर्त – विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, वाहन व संपत्ति क्रय, व्यापार आरंभ हेतु शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में शुभ कार्यों की शुरुआत से पहले मुहूर्त देखना अत्यंत आवश्यक माना जाता है। सही मुहूर्त का चयन कार्य में सफलता और जीवन में सुख-शांति का कारण बनता है। जून 2025 में कई ऐसे दिन और समय हैं जब विभिन्न कार्यों को आरंभ करना अत्यंत शुभ रहेगा। आइए जानते हैं, जून 2025 के प्रमुख शुभ मुहूर्तों के बारे में विस्तार से।

विवाह मुहूर्त – जून 2025

जून महीने में विवाह के लिए कई उत्तम तिथियाँ उपलब्ध हैं:

● 2 जून, सोमवार को विवाह का मुहूर्त सुबह 8 बजकर 21 मिनट से रात 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस दिन मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।

● 4 जून, बुधवार को मुहूर्त सुबह 8 बजकर 29 मिनट से अगले दिन यानी 5 जून सुबह 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में उत्तरा फाल्गुनी और हस्त नक्षत्र शुभ रहेंगे।

● 5 जून, गुरुवार को मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक शुभ माना गया है।

● 7 जून, शनिवार को विवाह हेतु मुहूर्त सुबह 9 बजकर 40 मिनट से दोपहर 11 बजकर 18 मिनट तक उत्तम रहेगा।

● 8 जून, रविवार को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक विशाखा नक्षत्र में विवाह किया जा सकता है।

विशेष सलाह: विवाह से पहले कुंडली मिलान अवश्य करवा लें और राहुकाल से बचाव करें।

  

गृह प्रवेश मुहूर्त – जून 2025

गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य के लिए जून महीने में ये शुभ समय उपलब्ध हैं:

● 4 जून, बुधवार की रात 11 बजकर 54 मिनट से लेकर 5 जून सुबह 3 बजकर 35 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गृह प्रवेश करना शुभ रहेगा।

● 6 जून, शुक्रवार को सुबह 6 बजकर 34 मिनट से अगले दिन सुबह 4 बजकर 47 मिनट तक चित्रा नक्षत्र में गृह प्रवेश किया जा सकता है।

गृह प्रवेश के समय वास्तु शांति पूजा कराना और कलश स्थापन करना अत्यंत फलदायी होता है।

वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

यदि आप जून 2025 में नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो निम्न तिथियाँ शुभ रहेंगी:

5, 6, 8, 15, 16, 20, 23 और 27 जून को वाहन खरीदना शुभ रहेगा।
विशेषकर 5 जून को हस्त नक्षत्र में सुबह 5:23 से अगले दिन तक का समय अनुकूल माना गया है।
6 जून को चित्रा नक्षत्र में सुबह 5:23 से अगले दिन 7 जून तक वाहन खरीदी जा सकती है।
8 जून को स्वाति नक्षत्र के प्रभाव में सुबह 7:17 से दोपहर 12:42 बजे तक शुभ मुहूर्त है।

मुंडन संस्कार के मुहूर्त – जून 2025

मुंडन संस्कार बच्चों के स्वास्थ्य और मानसिक विकास के लिए किया जाता है। जून 2025 में 6, 11, 16, 26 और 27 जून को यह संस्कार कराया जा सकता है।

6 जून को सुबह 6:34 से अगले दिन सुबह 4:50 तक मुंडन संस्कार के लिए शुभ समय रहेगा।
11 जून को सुबह 5:22 से दोपहर 1:15 बजे तक ज्येष्ठा नक्षत्र में मुंडन कराया जा सकता है।

नामकरण संस्कार – जून 2025

नामकरण संस्कार के लिए जून में कई उत्तम मुहूर्त हैं। 5, 9, 13, 15, 19, 23, 25 और 27 जून को नामकरण संस्कार किया जा सकता है।

9 जून को दोपहर 3:31 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 5:45 बजे तक अनुराधा नक्षत्र में शुभ मुहूर्त रहेगा।
13 जून को रात 11:20 बजे से 14 जून की सुबह 5:46 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में नामकरण किया जा सकता है।

प्रॉपर्टी खरीदने के मुहूर्त – जून 2025

जमीन, मकान या दुकान जैसी संपत्तियों को खरीदने के लिए जून में 12, 13, 19, 20, 26 और 27 तारीख़ें शुभ मानी गई हैं।

13 जून को सुबह 4:52 से रात 11:21 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में संपत्ति क्रय करना शुभ रहेगा।
20 जून को सुबह 4:53 से रात 9:45 तक रेवती नक्षत्र में प्रॉपर्टी लेनदेन किया जा सकता है।

व्यापार आरंभ करने के मुहूर्त – जून 2025

नया व्यापार या स्टार्टअप शुरू करने के लिए जून में 5, 7, 13, 19, 23 और 26 तारीखें शुभ रहेंगी। व्यापार आरंभ करते समय शुभ चौघड़िया (लाभ, अमृत या शुभ) में कार्य करना लाभकारी होता है।

सलाह: व्यापार प्रारंभ करने से पूर्व माँ लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन कर लिया जाए तो कार्य में सफलता की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं।

जून 2025 में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए शुभ संयोग बना रही है। विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, वाहन या संपत्ति खरीद और व्यापार आरंभ जैसे हर कार्य के लिए उपयुक्त समय मौजूद है। आप इन मुहूर्तों का लाभ लेकर अपने जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं।

नवीनतम ब्लॉग्स

  • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
    आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
  • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
    भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...
  • पंचमुखी रुद्राक्ष का महत्व, लाभ और पहनने की विधि
    भारतीय संस्कृति और अध्यात्म में रुद्राक्ष को दिव्य मणि कहा गया है। इसे भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। रुद्राक्ष की हर मुखी के अलग-अलग गुण और प्रभाव होते हैं। इनमें से पंचमुखी रुद्राक्ष सबसे आम और अत्यंत शुभ माने जाने वाले रुद्राक्षों में से एक है। यह न केवल आध्यात्मिक साधना में सहायक […]13...