AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

चंद्र राशि तुला के लिए राहु-केतु का गोचर भविष्यफल

राहु :

इस अवधि में राहु आपकी चंद्र राशि से दशम भाव में गोचर करेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राएँ अधिक करेंगे। इस गोचर के दौरान आपको विदेश यात्रा करने के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।कैरियर में पदोन्नति को लेकर आपको कुछ अप्रत्याशित ख़बर मिलेंगी।आप कार्य में अपनी क्षमताओं को साबित करने में सफल रहेंगे और अपने सहयोगियों के बीच लोकप्रिय रहेंगे।दूसरी तरफ, आप अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए अधिक पैसे बचाने की स्थिति में नहीं हो सकते हैं।इस अवधि में खांसी और सर्दी आपको लगातार परेशान करती रहेगी।यह अवधि आपको थोड़ा अभिमानी बना सकती है और आप प्रत्येक कार्य में गर्व महसूस करेंगे । यह स्थिति आपकी प्रगति में गिरावट की सूचक है। सतर्क रहें।

rahu-ketu-gochar-2017-tula-chandra-rashi

इस अवधि में आपको निम्नलिखित परिणाम अनुभव हो सकते हैं:-

1) आप अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राएं कर सकते हैं।
2) आपकी विदेश यात्रा करने की संभावनाएं है।
3) आपको नौकरी में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।
4) आपको अपनी योग्यता साबित करने के अवसर मिलेंगे।
5) धन संचय करने में आपको मुश्किलें आ सकती हैं।
6) आपको कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी तकलीफें हो सकती हैं।
7) आपको अभिमान व गर्व करने से बचना चाहिए।

केतु :

इस अवधि में केतु आपकी चंद्र राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। इस गोचर के दौरान आपको मध्यम फल प्राप्त होंगे।आप अपने काम के प्रति अधिक समर्पित रहेंगे और प्रत्येक कार्य को ईमानदारी से करने की कोशिश करेंगे। इस अवधि में आपके अंदर अपने ज्ञान का विस्तार करने का जूनून रहेगा।किताबों से ज्ञान प्राप्त करने में आपकी रूचि अधिक रहेगी।आप कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर नाम और प्रसिद्धि अर्जित करने में सक्षम रहेंगे।दूसरी ओर माता का ख़राब स्वास्थ्य आपकी चिंताएं बढ़ा सकता है और इस विषय को लेकर आपका धन ख़र्च होने की संभावनाएं हैं।आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर रिश्ते बनाए रखने में सक्षम नहीं होंगे।यात्राओं के दौरान आपका क़ीमती सामान गुम हो जाने की भी संभावना है इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि इस ओर आप थोड़ा सचेत रहें।तनाव के कारण आपको अवसाद का सामना करना पड़ सकता है इससे बचने के लिए आपको प्रार्थना व ध्यान का सहारा लेना चाहिए।

इस अवधि में आपको निम्नलिखित परिणाम अनुभव हो सकते हैं:-

1) आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।
2) आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
3) माता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंताएँ बढ़ेंगी।
4) पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव संभव है।
5) आपकी क़ीमती चीजें गुम हो जाने की संभावना रहेगी।
6) आप तनाव व अवसाद का शिकार हो सकते हैं।

नवीनतम ब्लॉग्स

  • घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत: कैसे पहचानें और वास्तु अनुसार सरल उपाय
    प्रस्तावना: क्या सच में घर की ऊर्जा जीवन को प्रभावित करती है? हमारा घर केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं है, बल्कि वह एक ऊर्जा क्षेत्र (energy field) की तरह कार्य करता है। वैदिक दृष्टिकोण और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा वहां रहने वाले लोगों के मन, व्यवहार और जीवन की […]13...
  • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
    आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
  • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
    भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...