चंद्र राशि मेष के लिए राहु-केतु का सामान्य भविष्यफल
राहु :
इस गोचर के दौरान राहु आपकी चंद्र राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। राहु की यह स्थिति अच्छे-बुरे परिणामों के लिए सम रहेगी। पारिवारिक जीवन के मामलों में आपको कम प्रयासों से ही सभी प्रकार की सुख-सुविधाएँ प्राप्त होंगी। भू-संपति की ख़रीददारी आपको संतुष्टि प्रदान कर सकती है परंतु ख़रीददारी करने से पूर्व आपको सभी दस्तावेजों की भली-भाँति जाँच कर लेनी चाहिए। घरेलू जीवन सुख शांतिमय बना रहेगा। इस समयावधि में आप किसी आकर्षक वाहन की ख़रीददारी कर सकते हैं। जिससे आपको असीम सुख की प्राप्ति होगी परंतु गाड़ी संभलकर चलाना आपके लिए हितकारी रहेगा।
इस अवधि में वार्तालाप के दौरान आपको सतर्क रहना चाहिए तथा दिए गए वचनों तथा प्रतिबद्धताओं को पूरा करना चाहिए। आपको अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के कारण उच्च अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वेतन वृद्धि होने से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। माता के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपके खर्चों में बढ़ोतरी संभव है। आपको विदेशी भाषाएँ सीखने का अवसर मिल सकता है जिससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।
इस अवधि में आपको निम्नलिखित अनुभवों की प्राप्ति हो सकती है:-
आपको आनंदमय सुख-सुविधाएँ प्राप्त हो सकती हैं।
आपको अचल संपति की प्राप्ति हो सकती है।
आपकी पारिवारिक खुशियों में वृद्धि हो सकती है।
आप कोई नया वाहन ख़रीद सकते हैं।
आपकी बोलचाल में पारदर्शिता बढ़ सकती है।
कार्यक्षेत्र में आपको आकर्षक पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है।
इस अवधि में आपकी माता को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
आपको विदेशी भाषाएँ सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
केतु :
इस अवधि में केतु आपकी चंद्र राशि से दशम भाव में गोचर करेगा। केतु की यह स्थिति आपको साधारण उन्नति प्रदान कर सकती है। आपको अपने नियोक्ता से कुछ अच्छे कार्य करने को मिल सकते हैं। आपकी उच्च महत्वाकांक्षी योजनाएं आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान कर सकती हैं। अनावश्यक भय आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है तथा इसी वजह से आपको कार्यक्षेत्र में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए आवश्यक है कि आप अपना कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ करते रहें। कार्य करते समय उच्च गोपनीयता बना कर रखना आपको मजबूती प्रदान करेगा।
मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। उच्च वर्ग के व्यक्तियों से आपके संपर्क बढ़ सकते हैं। आपकी शत्रुता में भी वृद्धि होने के आसार हैं। अप्रत्याशित आर्थिक व्यय आपकी जमा पूंजी में कमी कर सकते हैं।
इस अवधि में आपको निम्नलिखित अनुभवों की प्राप्ति हो सकती है:-
काम में आपकी प्रवीणता बढ़ेगी।
आप एक साथ कई कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं।
काम करने के दौरान आपको आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है।
आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है। जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...
भारतीय संस्कृति और अध्यात्म में रुद्राक्ष को दिव्य मणि कहा गया है। इसे भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। रुद्राक्ष की हर मुखी के अलग-अलग गुण और प्रभाव होते हैं। इनमें से पंचमुखी रुद्राक्ष सबसे आम और अत्यंत शुभ माने जाने वाले रुद्राक्षों में से एक है। यह न केवल आध्यात्मिक साधना में सहायक […]13...