AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

मई 2018 वृश्चिक मासिक राशिफल

सामान्य अवलोकन

आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए यह एक व्यावहारिक माह है| आपका वाक् कौशल आसानी से अधिकांश समस्याओं को सुलझा देगा| आपको सबसे उत्तम निर्णय लेते समय सामने वाले व्यक्ति के इरादों को समझना चाहिए। लोग अपनी स्वार्थी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आपके पास आ सकते हैं आपको ऐसे लोगों से बचना चाहिए| आप विभिन्न अवसरों पर अपने कार्य के लिए सम्मानित किए जाएंगे| आप अपनी नौकरी में वांछित स्थिति या पद प्राप्त कर सकते हैं| कार्यों के सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे| आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलावों के साथ धीरे-धीरे सुधार हो सकता है लेकिन आपको एक व्यवस्थित भोजन शैली का पालन करना चाहिए|

प्रेम/विवाह

इस माह आप अपने साथी के साथ एक सुंदर रिश्ता कायम करने में सक्षम रहेंगे| परिस्थिति को अधिक उत्तम बनाने के लिए किया गया आपका प्रत्येक प्रयास सही होगा| आपको अपने प्रेम को साबित करने के लिए हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। संबंधों को सुदृढ़ बनाने के लिए अपने साथी के साथ ज्यादा विनम्र व्यवहार करें|

वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- गुरु पूजा

may-2018-vrishchik-masik-rashiphal

वित्तीय स्थिति

आप अपनी समस्त वित्तीय आवश्यकताओं को ठीक से पूरा करेंगे| आपको सट्टेबाजी में निवेश करने से धन लाभ होगा| यह समय घरेलू प्रयोजनों के लिए पारिवारिक वस्तुएं ख़रीदने का है| आप अपने मित्रों व परिचितों से बकाया धन पुनः प्राप्त करेंगे| आप मानसिक शांति हेतु किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- बुध पूजा

कार्यक्षेत्र

इस महीने आप अपने कार्य में महत्वपूर्ण प्रगति करेंगे| आपको अपने कार्यक्षेत्र में अनेक अवसर प्राप्त होंगे| आप अपनी समस्त गतिविधियों में सफलता पा सकते हैं| आप अपने काम से अपनी पहचान बना सकते हैं| आप निर्धारित समय के भीतर अपने कार्य पूर्ण करने में सफल रहेंगे| आपको अपने लंबित कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करना चाहिए|

कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- सूर्य पूजा

व्यापार

आपकी व्यावसायिक प्रगति संतोषजनक रहेगी| आपकी यात्रा के दौरान नए लोगों से मुलाकात हो सकती है तथा उनसे आपको नई परियोजनाएं मिल सकती हैं| ग्राहकों के साथ आपका कठोर व्यवहार विवाद खड़ा कर सकता है| आपको सभी लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहिए तथा विनम्र बनना चाहिए।

व्यावसायिक

इस माह आपका सक्रिय प्रदर्शन आपको सम्मान दिला सकता है। काम में आपकी रचनात्मकता प्रशंसा प्रदान करेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपना मूल्य साबित करने के लिए उत्कृष्ट अवसर प्राप्त हो सकते हैं। काम के प्रति आपका समर्पण आपको मान्यता प्रदान करवा सकता है| प्रबंधन आपके द्वारा किए गए कार्य के लिए विशेष प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कर सकता है|

स्वास्थ्य

इस माह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है| आप यात्रा के दौरान धूल व एलर्जी से पीड़ित हो सकते हैं। आपको अपने भोजन पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि जंक फ़ूड खाने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने का प्रयास करना चाहिए। चिकित्सक द्वारा सुझाया गया जैविक भोजन लें|

स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- भगवान वैद्यनाथ पूजा

छात्र जीवन

इस दौरान छात्र अपने विषयों में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। सैद्धांतिक ज्ञान के बजाय आप अपने व्यावहारिक दृष्टिकोण में सुधार करेंगे जो आपकी क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। चीजों को समझने में आपकी जागरूकता सही रहेगी|

शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ

शुभ तिथियाँ– 1, 2, 6, 13, 16, 21, 23, 24, 28, 30
अशुभ तिथियाँ– 5, 7, 18, 19, 29, 31

नवीनतम ब्लॉग्स

  • घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत: कैसे पहचानें और वास्तु अनुसार सरल उपाय
    प्रस्तावना: क्या सच में घर की ऊर्जा जीवन को प्रभावित करती है? हमारा घर केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं है, बल्कि वह एक ऊर्जा क्षेत्र (energy field) की तरह कार्य करता है। वैदिक दृष्टिकोण और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा वहां रहने वाले लोगों के मन, व्यवहार और जीवन की […]13...
  • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
    आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
  • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
    भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...