AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

मिथुन मई 2018 मासिक राशिफल

सामान्य अवलोकन

यह माह कुछ भ्रम व विलंब के साथ मध्यम रहेगा| आपको प्रत्येक कार्य को बहुत ही धैर्य से पूर्ण करना चाहिए| स्वंय या अपने काम पर कोई भी आरोप लगने का अवसर न दें| शांत रहें व सरल लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए कार्य करें| अपने शरीर और मन को तनाव से बचाएँ| सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आपको संतुष्टि मिल सकती है। आपको धीरे-धीरे प्रगति के लिए लक्ष्य-उन्मुख होना चाहिए इससे अधिकांश बाधाएं व्यवस्थित रूप से हल हो जाएंगी। अपने शब्दों का ध्यान रखें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है| आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा|

प्रेम/विवाह

आपके साथी द्वारा पूछे गए सामान्य प्रश्नों पर ध्यान दें। आप दोनों के बीच भावनात्मक असंतुलन हो सकता है जिसे सुलझाना आपको कठिन लगेगा| आप रिश्तेदारों व मित्रों की सहायता से विवाह प्रस्ताव की खोज करेंगे।

वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- शुक्र पूजा

may-2018-mithun-masik-rashiphal

may-2018-mithun-masik-rashiphal

वित्तीय स्थिति

आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी| आप घर या वाहनों की मरम्मत पर धन खर्च कर सकते हैं| आपको यात्रा के दौरान अपने ख़र्चों को नियंत्रित करने की ज़रूरत है| अनुरोध करने पर आपको अपने मित्रों से वित्तीय सहायता मिल सकती है| आप घर की ज़रूरतों को पूर्ण करने के लिए कुछ वस्तुएं ख़रीदेंगे|

आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- राहु पूजा

कार्यक्षेत्र

इस माह आपको आरामदायक परिणाम मिलेंगे। काम के सिलसिले में उच्च अधिकारियों से आपका सीधा संपर्क हो सकता है| कार्य को पूर्ण करने के लिए आपके नए विचार सफल हो सकते हैं| योजना बनाकर कार्य करना सहायक हो सकता है| आपको अपनी योग्यता साबित करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।

कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- गुरु पूजा

व्यापार

आप कुछ बाधाओं के साथ अपने व्यापारिक लक्ष्य को पूर्ण करेंगे| आपको अपने ग्राहकों के साथ संवाद करते समय स्पष्टता रखनी चाहिए| उत्पादक बनें तथा दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने कार्यों को स्वयं पूरा करें| इस दौरान आपकी व्यापार संबंधी कोई यात्रा भी हो सकती है|
व्यावसायिक

इस माह आप अपने कार्यों को निपटाने के लिए सामान्य प्रयास कर सकते हैं| आपको सौंपे गए कार्यों पर काम करते समय सतर्क रहने की ज़रूरत है| आप अनेक कार्यों को एक साथ कुशलतापूर्वक संपन्न करने में सक्षम होंगे| इससे आप पर काम का बोझ कम रहेगा| आपको निर्देशों का पालन करना चाहिए| इस दौरान अधीनस्थों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं|

स्वास्थ्य

आपके मन में स्वयं के बारे में असामान्य विचार आ सकते हैं जो तनाव का कारण बन सकते हैं| मानसिक शांति के लिए ध्यान का अभ्यास करें व अपने काम पर ध्यान दें। शारीरिक रूप से ऊर्जावान रहने के लिए आपको उचित नींद लेनी चाहिए।

स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- बुध पूजा

छात्र जीवन

पढ़ाई में आपकी एकाग्रता कम हो सकती है| परीक्षाओं में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी चाहिए। स्वयं पर विश्वास करें| यह समय अपने मनपसंद क्षेत्र में ज्ञान प्राप्त करने व ख़ाली समय का उचित उपयोग करने के लिए उत्तम है| उचित आहार लें व स्वास्थ्यवर्धक भोजन खाएं|

शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ

शुभ तिथियाँ– 1, 2, 3, 4, 5, 11, 13, 17, 18, 21, 28, 30, 31
अशुभ तिथियाँ– 7, 9, 12, 16, 22, 25, 29

नवीनतम ब्लॉग्स