AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

मेष मई 2018 मासिक राशिफल

सामान्य अवलोकन

यह माह कार्यों में त्वरित निर्णय लेने के लिए सही है| आपके समस्त कार्यों को पूर्ण होने में कुछ अतिरिक्त समय लग सकता है। किसी भी कार्य को करने से पहले दो बार सोचिए| महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपकी बुद्धिमानी सहायक रहेगी| इस दौरान आप कुछ संवेदनशील व भावनात्मक हो सकते हैं तथा आपको लगेगा कि सब कुछ आपके विरुद्ध है। इस माह आपका वाक् कौशल आपकी काफी मदद कर सकता है। अनेक कार्य एक साथ करने से आपका तनाव बढ़ सकता है| आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा| हालांकि आपको अपने भोजन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है|

प्रेम/विवाह

आप अपने प्रेमी की भावनाओं की कद्र करेंगे जिससे साथी के प्रति आपका स्नेह अधिक बढ़ेगा। इस माह एक नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए आप अपने साथी के सामने अपने प्रेम का इज़हार कर सकते हैं| इस दौरान युगल विश्वास के बल पर अपने संबंधों को उत्तम बनाने में सक्षम रहेंगे| यह समय विवाह प्रस्तावों को प्राथमिकता देने का है। कुछ विलंब के बाद आप एक ऐसा विवाह प्रस्ताव प्राप्त करेंगे जो आपकी आवश्यकताओं से मेल खाता होगा|

वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- शुक्र पूजा

may-2018-mesh-masik-rashiphal

वित्तीय स्थिति

इस माह आपकी वित्तीय स्थिति उत्तम रहेगी| आप अपने मित्रों व रिश्तेदारों को उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त करेंगे| आपकी आर्थिक उत्तम रहेगी व उसमें स्थिर प्रगति होगी| बेकार के ख़र्चों में कमी करने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि हो सकती है| आपकी वित्तीय ज़रूरतें आसानी से पूर्ण हो सकती हैं|

आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- बुध पूजा

कार्यक्षेत्र

यह माह आपके कार्यक्षेत्र के लिए सामान्य रहेगा| हालांकि कार्यस्थल पर आपकी लापरवाही तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर सकती है| अधीनस्थों व सहकर्मियों के बीच आपसी तालमेल का अभाव विवाद पैदा कर सकता है। आपको परिस्थितियों को संभालने के लिए चतुराईपूर्वक कार्य करना चाहिए| आपको सौंपी गई कार्य की प्रतिबद्धताओं को समय पर पूरा करना चाहिए|

कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- गणेश पूजा

व्यापार

इस माह आपका व्यापार कुछ मंदा हो सकता है तथा आप अपने लंबित कार्यों पर कम ध्यान केंद्रित करेंगे। ग्राहकों को देरी से ज़वाब देने के कारण आपकी छवि खराब हो सकती है। अपने प्रत्येक कार्य में स्पष्टता रखें| नए व्यावसायिक अनुबंधों में प्रवेश करने से पूर्व समस्त दस्तावेजों की अच्छी तरह से जाँच कर लें|

व्यावसायिक

अधीनस्थों के साथ आपके कुछ छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं| आप अपने कार्य के प्रमुख मुद्दों को आसानी से सुलझा सकते हैं| सहयोगियों के प्रति आपकी विनम्र वाणी तनाव से कुछ राहत दिला सकती है|

स्वास्थ्य

इस माह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा| हालांकि आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। आप कम शारीरिक ऊर्जा के कारण आलस्य महसूस कर सकते हैं। आपको पाचन संबंधी विकार व घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है|

स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- भगवान वैद्यनाथ पूजा

छात्र जीवन

यह माह छात्रों के लिए मध्यम रहेगा| आपका अति आत्मविश्वास परीक्षाओं के दौरान कुछ समस्याएं पैदा कर सकता है। आपको परिस्थितियों को अच्छी तरह समझना चाहिए तथा अपने अध्ययन में सुधार करने के लिए अतिरिक्त समय लगाना चाहिए।

शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ

शुभ तिथियाँ-
6, 13, 17, 18, 24, 26, 27
अशुभ तिथियाँ- 11, 23, 25, 19, 30

नवीनतम ब्लॉग्स

  • घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत: कैसे पहचानें और वास्तु अनुसार सरल उपाय
    प्रस्तावना: क्या सच में घर की ऊर्जा जीवन को प्रभावित करती है? हमारा घर केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं है, बल्कि वह एक ऊर्जा क्षेत्र (energy field) की तरह कार्य करता है। वैदिक दृष्टिकोण और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा वहां रहने वाले लोगों के मन, व्यवहार और जीवन की […]13...
  • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
    आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
  • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
    भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...