AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

मई 2018 मकर मासिक राशिफल

सामान्य अवलोकन

इस माह आपको परिणाम विलंब से प्राप्त होंगे तथा आपको अधिक धैर्य रखना पड़ सकता है| आपके आंतरिक गुण आपको सफल बनाएँगे| लोग आपको झूठा आश्वासन दे सकते हैं जिससे संभवतः आपके लिए जोखिम खड़ा हो सकता है| संपत्ति की ख़रीददारी से आपको प्रसन्नता होगी| आप अपने सामाजिक मंडल में एक समागम का आयोजन कर सकते हैं जो मित्रों के साथ आपके संबंधों को बेहतर बनाने में मदद करेगा। आप पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप निवेश की दृष्टि से अपने धन का निवेश प्रारंभ कर सकते हैं| आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा| एक बेहतर जीवन जीने के लिए आपको उत्तम भोजन शैली का पालन करना चाहिए|

प्रेम/विवाह

इस माह आपका जीवन वास्तविक प्रेम के कारण धन्य हो जाएगा| आपको विवाह हेतु उत्तम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं| आपको बातचीत करते समय विनम्र होना चाहिए अन्यथा विवाद उत्पन्न होकर आपका तनाव बढ़ सकता है| विवाहित युगल एक सामान्य अवधि का आनंद लेंगे| आप अपने साथी की ज़रूरतों पर विशेष ध्यान देंगे। यह माह आपके लिए विवाह करने हेतु एक आदर्श समयावधि होगी|

वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- शुक्र पूजा

may-2018-makar-masik-rashiphal

वित्तीय स्थिति

आपकी वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी| आपको अपने मित्रों से आर्थिक सहायता मिल सकती है| आप इस माह विलासितापूर्ण वस्तुओं की ख़रीददारी व आध्यात्मिक गतिविधियों पर ख़र्चा कर सकते हैं। इस दौरान आपका ख़र्चा बढ़ सकता है इसलिए सावधानीपूर्वक योजना बनाकर धन ख़र्च करें| इस माह आप अपने मित्रों से बकाया धन राशि पुनः प्राप्त कर सकते हैं|

आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- गुरु पूजा

कार्यक्षेत्र

इस माह आपकी कार्य प्रगति धीमी हो जाएगी तथा प्रत्येक काम में कुछ विलंब हो सकता है| आपको अपने सहकर्मियों के साथ अप्रिय बहसबाजी से बचना चाहिए| चिडचिडे विचारों के कारण आपका ध्यान अपने काम से हट सकता है| अतिरिक्त प्रयास व समय लगाकर अपने कार्यों को पूर्ण करना बेहतर रहेगा|

कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- मंगल पूजा

व्यापार

इस माह आपको व्यवसाय में निश्चित स्थितियों का सामना करना पड़ेगा तथा प्रगतिशील परिवर्तनों को अपनाना होगा| यह आपके लिए अद्भुत काम करेगा। आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए व्यवस्थित तरीके से काम करना होगा। ग्राहकों के साथ दोस्ताना व्यवहार करें तथा उन्हें आकर्षित करने के लिए कुछ ऑफर या लाभ की घोषणा करें। आप नई व्यावसायिक साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं जो आपके लिए अनुकूल रहेगी|

व्यावसायिक

इस माह कार्य में आपकी प्रगति सामान्य रहेगी| आपको अपना महत्व साबित करने के लिए उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं| आपको अपने समस्त कार्यों में सफलता मिलेगी| आप कड़ी मेहनत के बल पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे| आपको अपने क्रोध को नियंत्रित करना चाहिए जो निराशा का कारण बन सकता है|

स्वास्थ्य

इस महीने आपको अपने भोजन पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आप पाचन समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। शारीरिक तंदुरस्ती में सुधार करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। भावनात्मक गड़बड़ी से आपका रक्तचाप बढ़ सकता है|

स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- भगवान वैद्यनाथ पूजा

छात्र जीवन

छात्र अपने कार्यों में सफल रहेंगे| यह समय विदेशी भाषा सीखने का है जिसे आप सफलतापूर्वक सीख सकेंगे| उच्च शिक्षा पाने के लिए आप प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित हो सकते हैं। आपके उत्तम प्रदर्शन को आपके शिक्षकों द्वारा सराहा जाएगा|

शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ

शुभ तिथियाँ- 1, 2, 6, 11, 17, 18, 19, 20, 26, 27, 28
अशुभ तिथियाँ- 5, 9, 13, 22, 24, 29, 30

नवीनतम ब्लॉग्स

  • घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत: कैसे पहचानें और वास्तु अनुसार सरल उपाय
    प्रस्तावना: क्या सच में घर की ऊर्जा जीवन को प्रभावित करती है? हमारा घर केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं है, बल्कि वह एक ऊर्जा क्षेत्र (energy field) की तरह कार्य करता है। वैदिक दृष्टिकोण और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा वहां रहने वाले लोगों के मन, व्यवहार और जीवन की […]13...
  • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
    आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
  • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
    भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...