AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

मई 2018 कुंभ मासिक राशिफल

सामान्य अवलोकन

यह माह जीवन में सुधार हेतु उत्तम रहेगा| आप बेहतर विकास हेतु मनपसंद कार्यक्षेत्र चुनने के लिए विशिष्ट रहेंगे| आपको अपनी प्रतिबद्धताओं के अनुसार काम करना चाहिए। स्थिर प्रगति आपको प्रसन्न रखेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका संबंध उन्हें संतुष्ट रखेगा। आप अपनी पसंद का कोई विशिष्ट वाहन ख़रीद सकते हैं| आप ऐसे कार्य करने में सक्षम हैं जिनमें महान क्षमता की आवश्यकता होती है। आप न्यायप्रिय हैं तथा इसी गुण के कारण आपको लंबे समय तक सफलता मिलती रहेगी| आप अपने प्रयासों के लिए सामाजिक क्षेत्रों से लाभ प्राप्त कर सकते हैं| लोग आपके विचारों व धारणाओं को महत्व देंगे| आप सार्वजनिक सौदे करते समय भाग्यशाली रहेंगे|

प्रेम/विवाह

इस माह आपका वैवाहिक जीवन प्रगतिशील रहेगा| युगलों के बीच में कुछ छोटी-मोटी ग़लतफ़हमियाँ हो सकती हैं जो उचित बातचीत से हल हो जाएगी। प्रेमी जोड़े एक सुखद समय व्यतीत करेंगे| आपको कुछ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं जो आपको निराश करेंगे| किसी भी संबंध में प्रवेश करने से पूर्व अच्छी तरह सोच-विचार कर लें|

वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- बुध पूजा

may-2018-kumbh-masik-rashiphal

वित्तीय स्थिति

इस माह आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी| आप धर्मार्थ कार्यों के लिए काफी पैसा ख़र्च कर सकते हैं| आप घर के कार्यों की मरम्मत के लिए भी धन ख़र्च कर सकते हैं। आप अपनी समस्त वित्तीय प्रतिबद्धताओं को पूर्ण करने में सक्षम होंगे। आप अपने मित्रों से बकाया धन पुनः प्राप्त कर सकते हैं|

आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- केतु पूजा

कार्यक्षेत्र

इस माह कार्यों के निमित किए गए आपके प्रयास सामान्य फल प्रदान करेगें| कार्यों में भाग लेते समय आपको चतुराईपूर्ण तरीके से काम करने की आवश्यकता है| इस दौरान अधीनस्थों के साथ वार्तालाप की कमी हो सकती है| बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं| नए कार्यों को करते समय चौकस रहें।

कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- शनि पूजा

व्यापार

इस माह आपकी अपेक्षाओं के अनुसार व्यापार में सुधार होगा| आपको अपनी परियोजनाओं को पूर्ण करने पर बकाया राशि प्राप्त हो जाएगी| ग्राहकों के साथ आपकी बातचीत बहुत उपयोगी व लाभदायक सिद्ध होगी| आप अपने विचारों को कार्यान्वित करने के लिए एक प्रभावशाली योजनाकार साबित हो सकते हैं| आपको अपने ग्राहकों का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

व्यावसायिक

आप अपने व्यवसाय से उत्तम आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने कार्यस्थल पर एक सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने में सक्षम होंगे| पेशे से संबंधित संवेदनशील निर्णय लेने हेतु यह एक अच्छा समय है| इस दौरान आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है परंतु अधीनस्थों के समन्वय से आप अपने कार्य को प्रभावी ढंग से पूर्ण कर सकते हैं| आप प्रबंधन के लिए एक अच्छे संप्रेषक साबित होंगे|

स्वास्थ्य

इस माह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा| काम के भारी बोझ के कारण आप शारीरिक दर्द से पीड़ित हो सकते हैं| असाध्य शारीरिक समस्याएं आपके तनाव को बढ़ा सकती हैं| बेहतर स्वास्थ्य और सक्रिय जीवन शैली के लिए सूखे मेवों का सेवन करें|

स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- भगवान वैद्यनाथ पूजा

छात्र जीवन

इस माह आप अपने शैक्षिक लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। आप खेल संबधी गतिविधियों में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके संस्थान को आपसे अनेक उम्मीदें होंगी इसलिए आपको वांछित परिणाम प्राप्त करने हेतु कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ

शुभ तिथियाँ– 1, 2, 3, 4, 5, 13, 19, 20, 21, 23, 31
अशुभ तिथियाँ– 7, 9, 15, 22, 26, 29, 30

नवीनतम ब्लॉग्स

  • घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत: कैसे पहचानें और वास्तु अनुसार सरल उपाय
    प्रस्तावना: क्या सच में घर की ऊर्जा जीवन को प्रभावित करती है? हमारा घर केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं है, बल्कि वह एक ऊर्जा क्षेत्र (energy field) की तरह कार्य करता है। वैदिक दृष्टिकोण और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा वहां रहने वाले लोगों के मन, व्यवहार और जीवन की […]13...
  • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
    आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
  • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
    भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...