सामान्य अवलोकन
इस माह आप अपनी भावनाओं को महत्व देंगे जो आपके लिए उत्तम साबित होगा| किसी भी कार्य में आपकी सक्रिय भूमिका चीजों को आसान बना सकती है| आपका प्रभावशाली वाक् कौशल हर तरह से आपके लिए सहायक होगा। आपको अपने गुस्से को नियंत्रित करना चाहिए जो शायद इस माह बढ़ सकता है। आप सामाजिक कार्यक्रमों व उत्सवों में आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। झूठी प्रतिबद्धताओं से बचें| आपको अपने सामाजिक दायरे को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए| आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा आपको संतुलित भोजन शैली को बनाए रखना चाहिए|
प्रेम/विवाह
आपका साथी आपकी गहरी समझ का सम्मान करेगा| इस माह आप एक सौहार्दमय प्रेम जीवन का आनंद लेंगे। आप दोनों मिलकर एक आनंददायक यात्रा की योजना बना सकते हैं इससे आपकी समझ में सुधार होगा। यह समय एक वास्तविक विवाह प्रस्ताव प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपकी मित्र मंडली की तरफ से सुझाया गया एक विवाह प्रस्ताव अनुकूल हो सकता है।
वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- शनि पूजा

वित्तीय स्थिति
इस माह आप किसी यात्रा पर अनावश्यक व्यय कर सकते हैं| आपकी वित्तीय आय आपकी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं कर सकती है। इस परिस्थिति को सँभालने के लिए आपको अपने आपातकालीन कोष का उपयोग करना पड़ सकता है| आप अपने बढ़ते हुए ख़र्चों की जाँच करें| इस दौरान मित्रों को दिया गया उधार धन आपको वापस मिल सकता है|
आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- शुक्र पूजा
कार्यक्षेत्र
इस माह आपका कार्यक्षेत्र उत्तम व सहायक रहेगा| आपको रोमांचक परियोजनाओं पर काम करने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं| एक ही समय पर अनेक कार्य करने का आपका कौशल काम के दबाव को कम कर सकता है। आप अपने सहकर्मियों के साथ एक सौहार्दपूर्ण संबंध बनाएंगे। आपको प्राप्त होने वाले निर्देशों का पालन करना चाहिए| कुछ चुनौतीपूर्ण कार्यों पर धैर्य रखकर काम करें|
कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- मंगल पूजा
व्यापार
आप दूरस्थ स्थलों से नए व्यावसायिक प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। सौंपे गए प्रत्येक कार्य का आपको सावधानीपूर्वक विश्लेषण करना चाहिए| समय की सीमाओं के कारण आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है| उचित परियोजनाओं का विश्लेषण करने के लिए आपको कुछ बैठकों में अपने साथी को शामिल करना होगा| यात्रा के दौरान अपने बढ़े हुए ख़र्चों को नियंत्रण करें|
व्यावसायिक
यह माह पेशेवर लोगों के लिए अनुकूल रहेगा| वरिष्ठ अधिकारी आपकी कड़ी मेहनत को पहचानेंगे| सहकर्मियों से प्राप्त प्रशंसा आपको संतुष्टि देगी। मालिकों के साथ विनम्र रहें व उनके निर्देशों का पालन करें। आप अपने अधीनस्थों द्वारा दिए गए सहयोग से संतुष्ट महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य
इस माह आपको अपने भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए| आपके रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है| स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए पत्तेदार हरी सब्ज़ियाँ खाएं| ऊर्जावान भोजन व फल खाएं| शरीर को उर्जावान बनाए रखने के लिए आपको उचित नींद लेनी चाहिए।
स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- भगवान वैद्यनाथ पूजा
छात्र जीवन
आप अपनी पसंद के विषय को सावधानीपूर्वक चुनें| अपने मित्रों की नक़ल न करें इसके बजाय पढ़ाई से संबंधित अपने निर्णय स्वयं लें| आपको विदेश में अध्ययन करने का अवसर मिल सकता है| इस अवसर का बुद्धिमानी से उपयोग करें|
शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ
शुभ तिथियाँ– 3, 4, 5, 6,13, 16, 19, 20, 24, 31
अशुभ तिथियाँ– 7, 9, 11, 15, 22, 28, 30