AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

जून 2018 वृश्चिक मासिक राशिफल

सामान्य अवलोकन

यह माह आपके लिए एक उपयोगी अवधि होगी। यद्यपि आप कुछ मामूली परेशानियों का सामना कर सकते हैं लेकिन आप उन्हें दूर करने में सक्षम होंगे| आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी जिससे आपको हालातों का आंतरिक अर्थ समझने में सहायता मिलेगी| आपकी व्यापक सोच व्यक्तिगत व पेशेवर जीवन में कठिन परिस्थितियों से निपटने में मदद करेगी। आपके वाक् कौशल से लंबित कार्यों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा तथा आपकी स्थिति में सुधार होगा| आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों व अधीनस्थों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखेंगे। आपको अपनी प्रतिभा व निवेश के प्रयासों के कारण उत्तम मान्यता प्राप्त होगी। इस माह आप प्रसन्नचित लोगों के साथ मित्रता करेंगे। आपको अपने सामाजिक जीवन में सम्मान मिल सकता है जिससे अत्यधिक आनंद की प्राप्ति होगी| इस माह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा|

प्रेम/विवाह

इस माह आपका प्रेम जीवन सामान्य रहेगा| आपको अपनी भावनाओं पर पुनः नियंत्रण हासिल करना चाहिए तथा अपने साथी से व्यवहार करते समय विभिन्न तरीक़ों से कुछ चीजों को आज़माना चाहिए| आपको सतर्क रहने की ज़रूरत है तथा अपने जीवनसाथी को उत्तेजित नहीं करना चाहिए। आप अनावश्यक रूप से बेचैन व उदासीन रह सकते हैं|

वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- गुरु पूजा

june-2018-vrishchik-masik-rashiphal

वित्तीय स्थिति

इस माह आपको अपने खर्चों से निपटने के दौरान स्वयं को प्रतिबंधित करने की आवश्यकता है तथा कोई भी वित्तीय प्रतिबद्धता करने से पहले दो बार सोचना चाहिए। आप वित्तीय संस्थानों द्वारा प्रस्तुत व्यवस्थित निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आपको अन्य स्रोतों से भी अप्रत्याशित लाभ हो सकते हैं। इस माह आप अपने कर्ज़ों को भी निपटा सकते हैं|

आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- बुध पूजा

कार्यक्षेत्र

इस माह आपको अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा तथा अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी| क्योंकि आपके समस्त कार्यों में विलंब हो सकता है या कभी-कभी आपके प्रयास गलत दिशा की ओर अग्रसर हो सकते हैं| व्यावसायिक यात्रा आपके लिए उपयोगी रहेगी| कोई भी कार्य-संबंधी कार्रवाई करने से पहले उसके अच्छे-बुरे पहलू की जाँच कर लें| कोई भी कार्य शुरू करने से पहले अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह लें।

कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- सूर्य पूजा

व्यापार

आप अपने व्यापारिक परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण करके सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने ग्राहकों के साथ छोटी व आनंद पूर्ण यात्राओं का लुत्फ़ उठा सकते हैं| आप महत्वाकांक्षी बन जाएंगे तथा अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आप अपने व्यवसाय में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे तथा आपकी आय में काफी वृद्धि होगी। आप अपने उत्तम आचरण व उदारता के कृत्यों के कारण प्रसिद्ध हो जाएंगे।

व्यावसायिक

आप अपने पेशे से संबंधित लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं जो फलदायी रहेगी| आप अधीनस्थों के प्रति अपने भावुक स्वभाव को नियंत्रित करने का प्रयास करें अन्यथा कोई विवाद हो सकता है| उनके साथ कम बोले व यदि संभव हो तो ग़लतफ़हमियों से बचें। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तत्परतापूर्वक काम करेंगे।

स्वास्थ्य

आपको स्वास्थ्य संबंधी मामूली समस्याएं हो सकती हैं जिससे आपकी चिंता बढ़ सकती है| आपके जीवनसाथी व बच्चों को अपने स्वास्थ्य की नियमित जाँच करानी पड़ सकती है| शारीरिक आराम को पूर्ण महत्व दें क्योंकि इस महीने आप अधिकांश मुलाकातों व यात्राओं में व्यस्त रहेंगे|

स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- वैद्यनाथ पूजा

छात्र जीवन

यह माह छात्रों पर सामान्य प्रभाव डालेगा तथा जब भी आवश्यक हो आपको अपने शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त करके अपने समस्त लंबित कार्यों को निपटा लेना चाहिए| आप अपने प्रश्नों को स्पष्ट करने के लिए सामूहिक अध्ययन में भी भाग ले सकते हैं। शिक्षकों से प्राप्त प्रशंसा आपको प्रोत्साहित करेगी। आपको अपने ज्ञान का उपयोग करने के अवसर मिल सकते हैं। इस माह शिक्षा में उन्नति करने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने की ज़रूरत है|

शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ

शुभ तिथियाँ– 2, 3, 4, 11, 12, 18, 19, 25, 26, 30
अशुभ तिथियाँ– 5, 7, 8, 15, 16, 22, 27, 29

नवीनतम ब्लॉग्स

  • ज्योतिषी के साथ पहली मुफ्त बातचीत, तुरंत जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त करें)
    कभी-कभी, जब हम जीवन में समस्याओं का सामना करते हैं, तो हम अपने आसपास के लोगों से ही समाधान और दिशाएँ ढूँढ़ते हैं। हम परिवार के सदस्यों, दोस्तों, गुरुओं और यहाँ तक कि ज्योतिषियों से भी बात कर सकते हैं। ज्योतिष हमेशा से ही जीवन में मार्गदर्शन चाहने वाले कई लोगों के लिए एक विश्वसनीय […]13...
  • September MASIK RASHIFAL : MASIK RASHIFAL FOR ALL RASHI IN HINDI | राशिफल मासिक राशिफल सितम्बर
    मेष मेष राशि के जातकों के लिए, सितंबर 2025 मिले-जुले अनुभवों वाला महीना है। रिश्तों के मोर्चे पर, भावनात्मक कठिनाइयाँ आ सकती हैं। जिन लोगों का चंद्रमा मेष राशि में है, उनके लिए सितंबर का महीना रिश्तों में भावनाओं से जुड़ी चुनौतियाँ लेकर आ सकता है। सितंबर करियर के क्षेत्र में प्रगति का महीना है। […]13...
  • लाफिंग बुद्धा के 12 प्रकार और उनके अर्थ
    फेंगशुई और वास्तुशास्त्र में हँसते हुए बुद्ध (स्ंनहीपदह ठनककीं) को सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। घर या कार्यालय में इन्हें रखने से न केवल वातावरण खुशनुमा बनता है, बल्कि धन, शांति और सुख का वास होता है। हँसते हुए बुद्ध की अलग-अलग मुद्राओं और रूपों का अलग-अलग महत्व है।   […]13...