सामान्य अवलोकन
यह माह आपको सामान्य परिणाम देगा| आपको अपने लंबित कार्यों को पूर्ण करने पर कुछ राहत मिलेगी। उन लोगों पर भरोसा करें जो आपको समस्त कार्यों में अपना श्रेष्ठ सहयोग देते हैं| जीवन में सामयिक परिवर्तन आपको राहत व प्रसन्नता दे सकते हैं। आप अपने काम में पुनः आत्मविश्वास अर्जित करेंगे। एक बेहतर समाधान खोजने के लिए एक व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएं| आपकी अपनी लापरवाही के कारण अप्रत्याशित हानि हो सकती है| पारिवारिक सदस्य संबंधों से जुड़े मुद्दों पर आपकी सलाह ले सकते हैं। कभी-कभी आपकी आवेशपूर्ण प्रकृति जीवन में आपकी समृद्धि को कम कर सकती है। आप किसी व्यक्तिगत यात्रा पर जा सकते हैं जो मानसिक शांति प्रदान करेगी| आपका स्वास्थ्य सामान्य रहने के आसार हैं|
प्रेम/विवाह
इस माह आप अपने मनपसंद साथी से विवाह कर सकते हैं। आप में से कुछ को अपना सच्चा प्यार मिल सकता है। युगलों के बीच वैवाहिक सद्भाव बना रहेगा| आपको अपने साथी का ध्यान आकर्षित करने के लिए उनकी ज़रूरतों को महत्व देना चाहिए। विवाह की बात आगे बढ़ाने के लिए आपको कुछ प्रस्ताव प्राप्त होंगे|
वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- शुक्र पूजा

वित्तीय स्थिति
इस माह आप सट्टेबाजी में निवेश करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं| आप आगामी निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आप विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त कर सकते हैं। लंबित बकाया राशि वसूलने के लिए गहन प्रयास करें। इस दौरान आपका छोटी-मोटी यात्राओं व दान कार्य पर धन खर्च हो सकता है|
आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- राहु पूजा
कार्यक्षेत्र
इस माह आपको बहसबाजी से बचने व अपने क्रोध को नियंत्रित करने की आवश्यकता है अन्यथा आपको अपने कार्यस्थल पर निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं| इस दौरान आपकी कार्य प्रगति धीमी हो सकती है जिससे कार्यों में विलंब संभव है| आपको अपने कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त काम भी आवंटित किया जा सकता है। आप काम के तनाव के कारण परेशान हो सकते हैं और अपने कुछ कार्यों को स्थगित कर सकते हैं। आप अपने समस्त कार्यों को ध्यानपूर्वक समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें।
कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- गुरु पूजा
व्यापार
इस माह व्यापार की संभावनाएं सामान्य रहेंगी| आपको उत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए एक स्पष्ट विचारधारा के साथ अपने कार्यक्रमों की योजना बनाने की जरूरत है। आपको महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। ग्राहकों के साथ आपके सौहार्दपूर्ण संबंध परियोजनाओं को पूर्ण करने में सहायक होंगे। आप अपने उन कार्यों में उत्पादक बनें जिन्हें शायद पूर्ण होने में विलंब हो सकता है|
व्यावसायिक
इस माह आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है| आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए जिससे किसी को बुरी तरह चोट पहुँच सकती है| अधिकारियों के साथ मित्रवत रवैया अपनाएं| आपके कुछ कार्यों में अकारण अड़चने आ सकती हैं| व्यावसायिक कार्यों को पूर्ण करने के लिए आपको बौद्धिक काम करने की ज़रूरत है|
स्वास्थ्य
इस माह आपको कैल्शियम व लौह समृद्ध भोजन खाने की आवश्यकता है। स्वयं को स्फूर्तिवान रखने के लिए नियमित रूप से सैर पर जाएँ| जैविक खाद्य पदार्थ अधिक खाएं जो आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान कर सकते हैं|
स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- बुध पूजा
छात्र जीवन
यह माह छात्रों के लिए उत्तम रहेगा| आप नए विषयों का अध्ययन कर सकते हैं तथा उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो सकते हैं| परीक्षा में वांछित परिणाम प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे| इस दौरान आपको खेलों में अपनी विशिष्ट रूचि प्रदर्शित करने का अवसर मिल सकता है। सहपाठी आपके स्नेहपूर्ण व्यवहार को देखकर प्रभावित होंगे|
शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ
शुभ तिथियाँ– 1, 8, 9, 11, 15, 18, 19, 25, 26, 27
अशुभ तिथियाँ– 5, 7, 13, 16, 22, 23, 29, 30