सामान्य अवलोकन
यह माह आपको औसत परिणाम देगा। आपको अपने संबंधों का ख़याल रखने व अपनी ज़िम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है| इस दौरान आपके विश्वसनीय लोग आपको धोखा दे सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है| किसी भी विवाद को संभालने के दौरान कूटनीति से काम लें| आप व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ काफी सक्रिय रहेंगे इसलिए आप अधिकांश विवादों से बच सकते हैं| कार्यस्थल पर आपके अधीन काम करने वाले लोग आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं| आपको अपने ख़र्चों पर नज़र रखनी चाहिए क्योंकि इस माह आपका ख़र्चा बढ़ सकता है| घरेलू कार्यों को निपटने के दौरान धैर्य रखें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा| काम के प्रति अपनी एकाग्रता में सुधार करने के लिए ध्यान का अभ्यास करें।
प्रेम/विवाह
इस दौरान आप अपने साथी के प्रति कुछ संवेदनशील रहेंगे| इस माह आप अपने प्रियजन के समक्ष अपना प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए भी उत्साहित रहेंगे| आपको अपने साथी को पूरे दिल से स्वीकार करना चाहिए इससे आने वाले समय में बेहतर जीवन का रास्ता तैयार होगा| इस दौरान युगलों के बीच वैवाहिक सुख मध्यम रहेगा| विवाह हेतु किसी भी प्रस्ताव को अंतिम रूप से चुनने से पूर्व अच्छी तरह सोच-विचार कर लें|
वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- शुक्र पूजा
वित्तीय स्थिति
आर्थिक रूप से यह माह आपके लिए औसत रहेगा| आपको सतर्क रहना चाहिए तथा जोशपूर्ण ख़रीददारी से बचना चाहिए। धन का प्रवाह आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं होगा| वित्तीय योजना बनाते समय सतर्क रहें| आपका ख़र्चा शानदार वस्तुओं या घर का सामान खरीदने पर हो सकता है|
आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- बुध पूजा

कार्यक्षेत्र
इस माह आपको कोई भी कार्य करते समय सावधान रहना होगा। छोटे-छोटे मुद्दों पर आपका अपने अधीनस्थों के साथ विवाद हो सकता है| आपके कार्यों में अकारण विलंब हो सकता है| आपको अपने कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं| समय पर कार्यों को पूर्ण करने के चक्कर में आप तनाव का शिकार हो सकते हैं|
कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- गणेश पूजा
व्यापार
व्यावसायिक गतिविधियों को स्थगित करने से आपका तनाव बढ़ सकता है| स्वयं को वर्तमान व्यापार प्रवृत्ति के साथ-साथ सामयिक बनाए इससे आपकी अधिकांश समस्याओं का हल हो सकता है| सहयोगियों पर दबाव डालने के बजाय संवेदनशील मुद्दों पर व्यक्तिगत तौर पर काम करना आपके लिए बेहतर होगा| आपको अपने ख़र्चों पर नज़र रखनी चाहिए जो इस माह बढ़ सकते हैं|
व्यावसायिक
यह माह पेशेवर लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है| आपको कम समय में कठिन कार्यों को पूर्ण करना पड़ सकता है| आपकी आंतरिक क्षमताएं आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। आप अपनी टीम के एक अच्छे खिलाड़ी सिद्ध होंगे लेकिन आपका आंतरिक भय आपको सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने से रोक सकता है।
स्वास्थ्य
इस माह जटिल शारीरिक समस्याओं के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है| चिडचिडे विचारों के कारण आपका रक्तचाप बढ़ सकता है| आप त्वचा के संक्रमण से पीड़ित हो सकते हैं| उत्तम स्वास्थ्य के लिए मौसमी फलों का उपभोग करें|
स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- भगवान वैद्यनाथ पूजा
छात्र जीवन
आप इस माह एक नए वातावरण में प्रवेश करेंगे जो काफी उत्साहजनक होगा। आप अपनी संस्था में नए दोस्त बना सकते हैं। आप अपने संगठन द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। आप इस माह एक उत्तम शुरुआत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।
शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ
शुभ तिथियाँ– 2, 3, 4, 5, 15, 22, 23, 30
अशुभ तिथियाँ– 6, 11, 18, 21, 28, 29