सामान्य अवलोकन
इस माह आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को महसूस करेंगे। आप योग्य लोगों के साथ स्थायी मित्रता रखने का प्रयास करेंगे| आधुनिक विकास की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप लगातार सतर्क रहेंगे। आपके गुण समस्त प्रतिबद्धताओं व लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपकी सहायता करेंगे। आप दूसरों के लिए एक प्रेरणा बन जाएंगे| आप अपने घर के नवीनीकरण या मरम्मत पर धन खर्च कर सकते हैं। आपके मित्रों को आप पर गर्व महसूस होगा। आप बुद्धिमतापूर्ण निवेश कर सकते हैं जो लाभदायक सिद्ध होंगे। आप अपनी लापरवाही के कारण मामूली स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं।
प्रेम/विवाह
आपको अपने साथी की ज़रूरतों को पूर्ण करने के लिए कुछ समायोजन करना पड़ सकता है। आपको अपना दृष्टिकोण बदलने के लिए अपनी इच्छाशक्ति का उपयोग करना होगा। आप सामान्य वैवाहिक सुख का आनंद लेंगे। इस माह आपको अपने घर की ज़रूरतों पर विशेष ध्यान देना होगा। इस माह आप किसी विवाह प्रस्ताव को अंतिम रूप दे सकते हैं|
वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- मंगल पूजा
वित्तीय स्थिति
यह माह आपके आर्थिक लेन-देन के लिए अनुकूल प्रतीत होता है। आप दीर्घकालिक निवेश कर सकते हैं तथा अचल संपत्ति ख़रीद सकते हैं। आपके उद्देश्य पूर्ण हो जाएंगे व आप नई प्राप्तियाँ कर सकते हैं| पर्याप्त धन के कारण आपके वित्तीय मामले संतोषजनक रहेंगे| हालांकि आपको अपने ख़र्चों की सावधानीपूर्वक जाँच करने की आवश्यकता है।
आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- शनि पूज
कार्यक्षेत्र
इस माह आप अपने कार्यक्षेत्र में उत्तम प्रगति करेंगे| काम में आपकी स्थिरता वांछित परिणाम प्रदान करेगी| आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सावधानीपूर्वक काम करेंगे जिससे आपकी स्थिति में सुधार होगा| आपकी आय में भी वृद्धि होने की संभावना है।
कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- सूर्य पूजा
व्यापार
आपको धैर्य रखने की जरूरत है क्योंकि इस माह व्यापार में आपकी प्रगति धीमी रहेगी। ईमानदारी से किए गए आपके प्रयास वांछित परियोजनाएं प्रदान करेंगे| ग्राहकों पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए अपने प्रत्येक कार्य में तत्पर रहें| आप अपनी परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति कर सकते हैं| आपके व्यापारिक साझेदार हर समय सहायक रहेंगे|
व्यावसायिक
प्रत्येक कार्य को पूर्ण करने के लिए आपको कड़े प्रयास करने होंगे| आपको अपने पेशे में निरंतर बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपकी ऊर्जा व आत्मविश्वास के स्तर में कमी आ सकती है। ग़लतफ़हमियों से बचने के लिए अपने शब्दों के प्रति सावधान रहें। आपके उच्च अधिकारी आपके दृष्टिकोण को समझ नहीं पाएंगे इसलिए किसी भी विवाद में पड़ने व बहसबाजी से बचने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य
इस माह आपका स्वास्थ्य ख़राब रह सकता है। इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखने की आवश्यकता है| आप शरीर के दर्द, उच्च रक्तचाप व घुटनों के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं।
स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- वैद्यनाथ पूजा
छात्र जीवन
इस माह आपका अति आत्मविश्वास अपनी उच्च शिक्षा को पूर्ण करने के लिए कठिन प्रयास करने हेतु प्रेरित करेगा। आपका समर्पण व ईमानदारी शैक्षिक लक्ष्यों को पूर्ण करने में मदद करेगी। इससे आपके आत्मविश्वास के स्तर में भी वृद्धि होगी। आप भाग्यशाली रहेंगे तथा अपने सामाजिक क्षेत्र से सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।
शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ
शुभ तिथियाँ– 1, 5, 12, 15, 22, 23, 27, 29
अशुभ तिथियाँ– 7, 11, 25, 29, 30