AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

जुलाई 2018 तुला मासिक राशिफल

सामान्य अवलोकन

इस माह आपको अवसरों से पूरा लाभ उठाने के लिए सतर्क और सक्रिय रहने की ज़रूरत है| इस महीने आपको ज्यादा अनुकूल परिणाम नहीं मिल सकते हैं। काम का बोझ व तनाव आपके कार्यों को पूर्ण करने में समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। आपको शांत रहना चाहिए तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ लड़ाई- झगड़ा करने से बचना चाहिए| गुप्त शत्रुओं से परेशानी बढ़ सकती है जिसे आप कूटनीति से संभालने में सक्षम होंगे। अनावश्यक यात्रा से आपको शारीरिक थकान हो सकती है। इस माह आप किसी अनचाही स्वास्थ्य समस्याओं से भी पीड़ित हो सकते हैं।

july-2018-tula-masik-rashiphal

प्रेम/विवाह

आपका साथी आपका काफी ख़याल रखेगा तथा आपके साथ बहुत सम्मानपूर्वक व्यवहार करेगा| आप एक आकर्षक वक्ता बन सकते हैं। घर पर अधिक समय बिताने की कोशिश करें जिससे सभी के साथ उत्तम तालमेल में वृद्धि होगी| आप अपने जीवनसाथी के साथ एक सुखद जीवन का आनंद लेना शुरू कर सकते हैं।

वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- गुरु पूजा

वित्तीय स्थिति

इस माह आर्थिक मामलों में आपके बौद्धिक निर्णय लाभकारी रहेंगे| आप वित्तीय सलाह देने के लिए अपनी तीव्र बुद्धि का उपयोग करेंगे| यह गुण आपको धन कमाने का अवसर भी प्रदान कर सकता है| इस माह आपका ख़र्चा सामान्य रहेगा|

आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- मंगल पूजा

कार्यक्षेत्र

काम के प्रति आपकी वचनबद्धता कार्यक्षेत्र में आपको उत्तम प्रतिष्ठा प्राप्त करने में मदद करेगी| आप उच्च अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है जिससे आपके पद में वृद्धि होगी| समस्त गतिविधियों में आपको सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। काम के प्रति एकाग्रता मानसिक स्थिरता बढ़ा सकती है।

कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- चंद्र पूजा

व्यापार

यह माह आपके व्यावसायिक मामलों के लिए सफलतादायक रहेगा और आपको नए मार्गों से लाभ हो सकता है। लंबित गतिविधियां धीरे-धीरे और सुचारू रूप से शुरू हो सकती हैं। परियोजनाओं को पूर्ण करने हेतु सतर्क रहने का प्रयास करें इससे आपको एक नई पहचान बनाने में मदद मिलेगी|

व्यावसायिक

यह माह पेशेवर लोगों के लिए अनुकूल रहेगा तथा आपका सकारात्मक दृष्टिकोण मुद्दों को हल करने में सहायक होगा| आप अपने अधीनस्थों के साथ किसी भी गलत वार्तालाप को स्पष्ट करने का प्रयास करेंगे जिससे भरोसेमंद संबंधों का निर्माण हो सकता है। बातचीत करते समय पारदर्शी रहें और कार्यस्थल पर किसी को भी आरोप लगाने का कोई मौका न दें।

स्वास्थ्य

इस माह आप अधिक ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे तथा आपको कोई भी प्रमुख स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। अपनी आहार शैली का दृढ़ता से पालन करें व अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने का प्रयास करें। एकाग्रता को बेहतर बनाने के लिए ध्यान का अभ्यास करें।

स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- वैद्यनाथ पूजा

छात्र जीवन

यह छात्रों के लिए बेहतरीन महीनों में से एक होगा। वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करें। आपको कोई भी विषय शीघ्र समझ में आ जाएगा तथा आप विषयों की गहराई को आसानी से समझने में सक्षम होंगे| प्रसन्न रहने के लिए नए मित्र बनाएं।

शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ

शुभ तिथियाँ- 4, 5, 8, 14, 15, 16, 21, 24, 25, 26
अशुभ तिथियाँ- 7, 9, 11, 17, 19, 27, 29

नवीनतम ब्लॉग्स

  • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
    आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
  • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
    भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...
  • पंचमुखी रुद्राक्ष का महत्व, लाभ और पहनने की विधि
    भारतीय संस्कृति और अध्यात्म में रुद्राक्ष को दिव्य मणि कहा गया है। इसे भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। रुद्राक्ष की हर मुखी के अलग-अलग गुण और प्रभाव होते हैं। इनमें से पंचमुखी रुद्राक्ष सबसे आम और अत्यंत शुभ माने जाने वाले रुद्राक्षों में से एक है। यह न केवल आध्यात्मिक साधना में सहायक […]13...