AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

जुलाई 2018 मिथुन मासिक राशिफल

सामान्य अवलोकन

यह माह आपकी क्षमताओं को जांचने के लिए एक परीक्षण अवधि होगी। आप वित्तीय मामलों से निपटने के लिए अपनी तीव्र बुद्धि का उपयोग कर सकते हैं| आप नए संबंधों में शामिल हो सकते हैं जो भविष्य में सहायक होंगे। इस महीने आपको अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित उचित निर्णय लेना आवश्यक है। आपको अपनी सामाजिक मंडली का विस्तार करने तथा अपने परिवार के साथ अतिरिक्त समय बिताने की जरूरत है। इस माह आपके कार्यों में कुछ विलंब हो सकता है इसलिए अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए पूर्ण आत्मविश्वास से काम करें। स्पष्टवादी स्वभाव के कारण आपको अपने कार्यक्षेत्र में निराशा हाथ लग सकती है। आपको अपने प्रयासों के लिए सामान्य लाभ मिल सकता है। आप किसी व्यक्तिगत यात्रा पर जा सकते हैं जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी| आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा क्योंकि आप हड्डी से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं।

july-2018-mithun-masik-rashiphal

प्रेम/विवाह

आपके प्यार दिखाने से साथी के ऊपर अधिक असर नहीं पड़ सकता है। इस माह आपको विनम्र वाणी का प्रयोग करना चाहिए तथा कूटनीति से काम लेना चाहिए| युगलों का घरेलू जीवन सामान्य रहेगा और उनकी दैनिक दिनचर्या चिड़चिड़ापन उत्पन्न कर सकती है।

वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- शुक्र पूजा

वित्तीय स्थिति

यह माह वित्तीय रूप से आपके लिए औसत रहेगा| सावधान रहें व आवेशपूर्ण ख़रीददारी से बचें| इस दौरान आपके अधिकांश ख़र्चे घरेलू आवश्यकताओं व घरेलू वस्तुओं की पूर्ति पर होंगे| आपको अपने खर्चों की निगरानी करनी चाहिए जो इस माह बढ़ सकता है। आपको निवेश की दिशा में धन लगाने के बारे में सोचना चाहिए।

आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- राहु पूजा

कार्यक्षेत्र

इस माह कार्यों की पूर्ति हेतु आपके प्रयास सामान्य रहेंगे| कार्यों को पूर्ण करने के लिए आपको अपने मस्तिष्क का चतुराईपूर्ण तरीके से प्रयोग करना चाहिए| एक त्वरित निर्णय लेने के लिए अधीनस्थों के साथ वार्तालाप की कमी हो सकती है। योजना बनाकर कार्य करना आपके लिए सहायक हो सकता है| काम की पूर्ति हेतु आपके नए विचार सफल हो सकते हैं|

कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- गुरु पूजा

व्यापार

इस महीने आप अपने व्यापार में एक मध्यम प्रगति देखेंगे। आप अपनी व्यावसायिक बैठकों में उत्तम विचार रखेंगे जिससे आपको अधिक परियोजनाएं प्राप्त होंगी| मानसिक अस्थिरता से बचने के लिए आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए|

व्यावसायिक

यह माह आपके लिए एक संवेदनशील अवधि होगी| कार्यस्थल पर समस्याओं को सुलझाने के लिए आप शायद एक अच्छे सलाहकार साबित हो सकते हैं| आप अपने कुछ कार्यों को उन सहयोगियों के मध्य बाँट सकते हैं जो आपकी ओर से उन्हें पूर्ण कर सकें| आप आवश्यकता अनुसार एक ही समय में अनेक कार्य करने में सक्षम होंगे|

स्वास्थ्य

इस माह आपको अपने आहार पर ध्यान देने की आवश्यकता है| इस अवधि में स्वास्थ्य संबंधी कुछ मुद्दे आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। समय पर भोजन व विश्राम करना बेहतर रहेगा| इस दौरान आप अधिक लोहयुक्त भोजन खाएं क्योंकि आप ऊर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं।

स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- बुध पूजा

छात्र जीवन

छात्रों को अपने विषयों पर विश्वास होगा। उनको अपनी उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलेंगे। आप उच्च शिक्षा के लिए एक प्रभावी योजनाकार साबित होंगे| स्वयं के विचारों को अमल में लाने से आपको आंतरिक संतोष होगा| आपको अधिक सुनने की आदत डालनी चाहिए तथा अपने निर्णयों की जाँच करनी चाहिए|

शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ

शुभ तिथियाँ-
4, 5, 8, 11, 15, 16, 22, 24, 25
अशुभ तिथियाँ- 9, 12, 17, 19, 28, 30

नवीनतम ब्लॉग्स

  • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
    आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
  • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
    भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...
  • पंचमुखी रुद्राक्ष का महत्व, लाभ और पहनने की विधि
    भारतीय संस्कृति और अध्यात्म में रुद्राक्ष को दिव्य मणि कहा गया है। इसे भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। रुद्राक्ष की हर मुखी के अलग-अलग गुण और प्रभाव होते हैं। इनमें से पंचमुखी रुद्राक्ष सबसे आम और अत्यंत शुभ माने जाने वाले रुद्राक्षों में से एक है। यह न केवल आध्यात्मिक साधना में सहायक […]13...