AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

जुलाई 2018 मेष मासिक राशिफल

सामान्य अवलोकन

यह माह आपके लिए सामान्य रहेगा| आपका पारिवारिक जीवन सकारात्मक होगा लेकिन इसके लिए आपको धैर्य रखना पड़ सकता है| आपकी संतान उत्तम प्रदर्शन करेगी तथा आपके उनसे अच्छे संबंध रहेंगे| चिंता और भय से दूर रहें अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है| इस महीने बड़ी प्रतिबद्धताओं में शामिल होने से बचें| आपको अपनी सामाजिक मंडली का विस्तार करने और नए लोगों से मिलने की जरूरत है जो भविष्य में आपकी वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने में सहायक हो सकते हैं। इस माह आपको लंबे समय से प्रतीक्षित अपना अवरुद्ध धन पुनः प्राप्त हो सकता है| इस महीने आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा|

july-2018-mesh-masik-rashiphal

प्रेम/विवाह

आपको अपने सच्चे प्यार को चुनने के दौरान सतर्क रहना चाहिए तथा अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए| मौजूदा संबंध औसत रहेंगे| साथी के साथ कोई भी वादा करने से बचें| इस दौरान युगल एक दूसरे पर संदेह कर सकते हैं जिसे आप दोनों को मिलकर सुलझाने व ठीक करने की आवश्यकता है। आप दोनों एक दूसरे के सहायक बन सकते हैं लेकिन आपके बीच विश्वास की कमी हो सकती है।

वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- चंद्र पूजा

वित्तीय स्थिति

यह माह आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा| आपको सट्टेबाजी अच्छा लाभ मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आप एक निश्चित मासिक आय प्राप्त करने के लिए अपने पुराने घर का नवीनीकरण कराकर उसे किराए पर दे सकते हैं। इस महीने कोई नई संपत्ति खरीदने से बचना बेहतर है।

आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- बुध पूजा

कार्यक्षेत्र

यह माह आपके कार्यक्षेत्र के लिए प्रभावी रहेगा| आप उच्च अधिकारियों से समर्थन पाकर धन प्राप्त करेंगे। आप साहसी होंगे और आपकी समझने की क्षमता उत्तम रहेगी| आपकी रचनात्मक सोच अच्छे परिणाम प्रदान करेगी| अनुकूल परिस्थितियों से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए अपने कौशल व ऊर्जा में सुधार करें|

कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- गणेश पूजा

व्यापार

इस माह आपको अपनी व्यावसायिक विकास गतिविधियों को महत्व देना होगा। अपने उत्पादों का प्रचार करें, अपने ग्राहकों से मिलने जाएं| नए विचार व मौलिकता आपके व्यवसाय में एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे|

व्यावसायिक

इस माह आपके समस्त व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे| आप बड़े जोखिम ले सकते हैं लेकिन निर्णय लेते समय आपको सावधानीपूर्वक विचार विमर्श कर लेना चाहिए| वरिष्ठ अधिकारी आपकी कड़ी मेहनत के लिए आपको अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दिलवाने में सहायक रहेंगे|

स्वास्थ्य

आपकी स्वास्थ्य समस्याएं शारीरिक तनाव को बढ़ा सकती हैं तथा आपकी नियमित गतिविधियों को प्रभावित कर सकती हैं| आप अस्थि रोगों से पीड़ित हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों की स्वास्थ्य समस्याओं के चलते आपका धन अस्पताल में खर्च हो सकता है|

स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- वैद्यनाथ पूजा

छात्र जीवन

सौंपे गए कार्यों को करते समय पारदर्शिता रखें| कुछ तनाव के साथ आपकी शिक्षा जारी रहेगी। आपका शीघ्र क्रोधी होने का स्वभाव मित्रों के साथ अप्रत्याशित समस्याएं बढ़ा सकता है। शिक्षा को चतुराईपूर्वक पूर्ण करने के कारण संस्थान में आपकी अच्छी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ

शुभ तिथियाँ- 1, 2, 3, 8, 11, 17, 18, 21, 27, 29, 30, 31
अशुभ तिथियाँ- 5, 6, 7, 10, 15, 19, 22, 26, 28

नवीनतम ब्लॉग्स

  • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
    आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
  • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
    भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...
  • पंचमुखी रुद्राक्ष का महत्व, लाभ और पहनने की विधि
    भारतीय संस्कृति और अध्यात्म में रुद्राक्ष को दिव्य मणि कहा गया है। इसे भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। रुद्राक्ष की हर मुखी के अलग-अलग गुण और प्रभाव होते हैं। इनमें से पंचमुखी रुद्राक्ष सबसे आम और अत्यंत शुभ माने जाने वाले रुद्राक्षों में से एक है। यह न केवल आध्यात्मिक साधना में सहायक […]13...