AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

जुलाई 2018 मीन मासिक राशिफल

सामान्य अवलोकन

इस माह सफलता प्राप्त करने के लिए आध्यात्मिक भागीदारी आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी| यद्यपि माह के पहले भाग में आप बेहतर महसूस करेंगे परंतु फिर भी आपको कुछ कमी महसूस हो सकती है| माह के उत्तरार्द्ध में आपको अधिक बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है जो आपके आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती हैं तथा लाभ को घटा सकती हैं| माह के दूसरे भाग में आपके कार्य अधूरे रह सकते हैं| हालांकि दैवीय अनुग्रह हमेशा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपका मार्गदर्शन करेगा।

july-2018-meen-masik-rashiphal

प्रेम/विवाह

माह के पहले भाग में अपने साथी के साथ आपका तालमेल अधिक उत्साहजनक नहीं हो सकता है। यह अवधि विवाह जैसे शुभ अवसरों के लिए भी अनुकूल नहीं है। इस दौरान साथी से आपके मतभेद होने की संभावनाएं हैं| माह का दूसरा भाग संबंधों के लिए उत्तम रहेगा इस दौरान आपसी रिश्तों में सद्भाव की वृद्धि होगी|

वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- चंद्र पूजा

वित्तीय स्थिति

इस माह आपका आर्थिक पक्ष मध्यम रहेगा| यद्यपि इस दौरान आपका खर्च बढ़ सकता है परन्तु किस्मत आपके पक्ष में होगी तथा वित्तीय सफलता के नए द्वार खुलेंगे| महीने के उत्तरार्द्ध में आप अधिक निवेश व बचत कर सकते हैं| आपको अपने परिश्रम के लिए प्रोत्साहन राशि प्राप्त हो सकती है जिससे माह के अंत में धन का प्रवाह बढ़ सकता है|

आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- गुरु पूजा

कार्यक्षेत्र

आपका क्रियात्मक प्रदर्शन आपको सभी समस्याओं से बचाएगा। सम्मान प्राप्त करने के लिए कुशलता से कार्य करने का प्रयास करें| सहयोगियों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध उत्तम रहेंगे| माह के दूसरे भाग में आप अपने कार्यस्थल पर उत्तम प्रदर्शन के बल पर एक उच्च कोटि का मापदंड निर्धारित करने में सफल रहेंगे|

कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- भगवान मंगल पूजा

व्यापार

माह के पहले भाग में आप अधिक मुनाफ़ा व लाभ कमा सकते हैं। इस अवधि के दौरान आप स्वयं की एक पहचान बनाने में सफल रहेंगे| आप अपने प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़ेंगे तथा उनसे अधिक सफलता प्राप्त करेंगे| माह के दूसरे भाग में किसी भी प्रकार के बड़े नुकसान से बचने के लिए आपको अपने व्यापार के प्रति अधिक सतर्क रहना होगा|

व्यावसायिक

माह के दूसरे भाग के दौरान पेशेवर लोग अपने कार्य में उत्कृष्टता हासिल करेंगे तथा आसानी से अपनी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे| आपको नई परियोजनाएं भी प्राप्त होंगी जिन्हें सफल बनाने के लिए योजना अनुसार कार्य करना होगा| माह के अंत में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी|

स्वास्थ्य

इस माह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा इसलिए आपको छोटी- मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में अधिक चिंतित होने की जरूरत नहीं है| यह माह अपनी आंतरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए अनुकूल है| पत्तेदार हरी सब्ज़ियाँ खाने से आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में काफी वृद्धि हो सकती है। उत्तम स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त नींद लें|

स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- भगवान वैद्यनाथ पूजा

छात्र जीवन

माह के पहले भाग के दौरान आप अपनी शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन कर सकते हैं| माह के दूसरे भाग में आपका ध्यान भंग हो सकता है तथा आपको बाधा व चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है| इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु आप अपनी एकाग्रता व प्रयासों को बढाएं|

शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ

शुभ तिथियाँ- 1, 4, 5, 10, 15, 16, 17, 18, 24, 25, 26, 27
अशुभ तिथियाँ- 6, 9, 11, 20, 22, 28, 29, 30

नवीनतम ब्लॉग्स

  • ज्योतिषी के साथ पहली मुफ्त बातचीत, तुरंत जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त करें)
    कभी-कभी, जब हम जीवन में समस्याओं का सामना करते हैं, तो हम अपने आसपास के लोगों से ही समाधान और दिशाएँ ढूँढ़ते हैं। हम परिवार के सदस्यों, दोस्तों, गुरुओं और यहाँ तक कि ज्योतिषियों से भी बात कर सकते हैं। ज्योतिष हमेशा से ही जीवन में मार्गदर्शन चाहने वाले कई लोगों के लिए एक विश्वसनीय […]13...
  • September MASIK RASHIFAL : MASIK RASHIFAL FOR ALL RASHI IN HINDI | राशिफल मासिक राशिफल सितम्बर
    मेष मेष राशि के जातकों के लिए, सितंबर 2025 मिले-जुले अनुभवों वाला महीना है। रिश्तों के मोर्चे पर, भावनात्मक कठिनाइयाँ आ सकती हैं। जिन लोगों का चंद्रमा मेष राशि में है, उनके लिए सितंबर का महीना रिश्तों में भावनाओं से जुड़ी चुनौतियाँ लेकर आ सकता है। सितंबर करियर के क्षेत्र में प्रगति का महीना है। […]13...
  • लाफिंग बुद्धा के 12 प्रकार और उनके अर्थ
    फेंगशुई और वास्तुशास्त्र में हँसते हुए बुद्ध (स्ंनहीपदह ठनककीं) को सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। घर या कार्यालय में इन्हें रखने से न केवल वातावरण खुशनुमा बनता है, बल्कि धन, शांति और सुख का वास होता है। हँसते हुए बुद्ध की अलग-अलग मुद्राओं और रूपों का अलग-अलग महत्व है।   […]13...