AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

जुलाई 2018 मकर मासिक राशिफल

सामान्य अवलोकन

यह माह आपके लिए अनुकूल रहेगा तथा आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप मानवीय स्वभाव की अच्छी समझ हासिल करेंगे। आपको अलग-अलग स्रोतों से धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे जिनका उपयोग ठीक से किया जाना चाहिए। आपके अभिनव विचारों का आपके दैनिक जीवन पर एक ज़बरदस्त प्रभाव होगा। आपका समझौतापूर्ण रवैया अधिकांश मुद्दों को नियंत्रण में रखेगा| इस महीने घरेलू गतिविधियों के प्रति व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। पारिवारिक सदस्यों को आपके निर्णयों से काफी उम्मीदें रहेंगी| आपको अपने अहंकार को नियंत्रित करना चाहिए जो अनावश्यक विवाद का कारण बन सकता है। व्यवस्थित तरीके से कार्य करें व सरल उपायों से सफलता प्राप्त करने की कोशिश न करें| आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा|

july-2018-makar-masik-rashiphal

प्रेम/विवाह

यह माह प्रेम जीवन के मामलें में मिश्रित परिणाम दे सकता है| इस माह आपको विवाह जैसे शुभ अवसरों का प्रबंध न करने की सलाह दी जाती है| इस माह अपने साथी के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण नहीं हो सकते हैं| संबंधों में सद्भाव व प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आपको समायोजन करना पड़ सकता है। हालांकि महीने के दूसरे भाग के दौरान आप अपने साथी के साथ एक उत्तम तालमेल विकसित कर सकते हैं
.
वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- शुक्र पूजा

वित्तीय स्थिति

इस महीने धन का प्रवाह संतोषजनक रहेगा| आपको सट्टेबाजी में निवेश करने से लाभ मिल सकता है| इस दौरान आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि हो सकती है| आप विलासितापूर्ण चीज़ों को ख़रीदने के लिए धन का व्यय कर सकते हैं| आप अपने मित्रों को उधार दिया हुआ धन पुनः प्राप्त करेंगे।

आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- गुरु पूजा

कार्यक्षेत्र

यह माह आपके कार्यक्षेत्र के लिए सामान्य रहेगा| अपने उन कार्यों को पूर्ण करने में आलस्य न करें जो अतिरिक्त समय की मांग करते हैं। सहयोगियों के साथ स्नेहशील वार्तालाप आपको प्रसन्न कर सकती है| आप कार्यस्थल पर एक सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में सफल रहेंगे| आपको अतिरिक्त कार्य मिल सकते हैं जो संभवतः आपकी क्षमता का परीक्षण करेंगे।

कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- भगवान मंगल पूजा

व्यापार

इस महीने आपको अपने व्यवसाय से संबंधित मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे| महीने के दूसरे भाग के दौरान आप अपने प्रयासों व नई व्यावसायिक रणनीतियों के कारण अधिक मुनाफ़ा अर्जित करने में सफल रहेंगे| हालांकि आपको अपने व्यावसायिक क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है जिससे नुकसान होने की संभावना है|

व्यावसायिक

इस माह आपकी कार्य शैली काफी व्यस्त हो सकती है| आपका आत्मविश्वास समय पर कार्यों को पूर्ण करने व आसानी से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपकी मदद कर सकता है। आपको किसी भी कार्य के निष्पादन भाग पर ध्यान देना चाहिए जो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| आपको अपनी समस्त गतिविधियों के प्रति उत्पादक बनना चाहिए|

स्वास्थ्य

महीने की पहले भाग के दौरान आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा| आप नेत्र व पाचन संबंधी रोगों से पीड़ित हो सकते हैं| स्वास्थ्य को स्थिर रखने के लिए आपको समय पर भोजन करने की आवश्यकता है| आपको अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए समुचित उपचार करने की आवश्यकता पड़ सकती है| महीने के दूसरे भाग के दौरान आपकी जीवन शैली व तंदुरस्ती में सुधार होगा।

स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- भगवान वैद्यनाथ पूजा

छात्र जीवन

माह के पहले भाग के दौरान आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है तथा आप कम अंक अर्जित कर सकते हैं| इसलिए पढ़ाई में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। हालांकि माह के दूसरे भाग के दौरान आपके प्रदर्शन में सुधार होगा तथा आप अधिक अंक अर्जित कर सकेंगे| ध्यान व प्रार्थना का अभ्यास करने से आपको उत्तम मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ

शुभ तिथियाँ- 1, 4, 5, 11, 14, 21, 22, 27
अशुभ तिथियाँ- 7,9, 12, 28, 29 ,30

नवीनतम ब्लॉग्स

  • October MASIK RASHIFAL : MASIK RASHIFAL FOR ALL RASHI IN HINDI | राशिफल मासिक राशिफल अक्टूबर
    मेष अक्टूबर का महीना मेष राशि वालों के लिए गहरी भावनाओं और पारिवारिक जुड़ाव का समय लेकर आ रहा है। संबंधों में इस महीने गर्मजोशी और समझदारी बनी रहेगी। प्रेमी और पति-पत्नी एक-दूसरे के सहयोग और जुड़ाव का आनंद लेंगे। माता-पिता का प्रोत्साहन मिलेगा और बड़े-बुजुर्ग जीवन में सही मार्गदर्शन देंगे।  काम में देरी, अत्यधिक बोझ […]13...
  • ज्योतिषी के साथ पहली मुफ्त बातचीत, तुरंत जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त करें)
    कभी-कभी, जब हम जीवन में समस्याओं का सामना करते हैं, तो हम अपने आसपास के लोगों से ही समाधान और दिशाएँ ढूँढ़ते हैं। हम परिवार के सदस्यों, दोस्तों, गुरुओं और यहाँ तक कि ज्योतिषियों से भी बात कर सकते हैं। ज्योतिष हमेशा से ही जीवन में मार्गदर्शन चाहने वाले कई लोगों के लिए एक विश्वसनीय […]13...
  • September MASIK RASHIFAL : MASIK RASHIFAL FOR ALL RASHI IN HINDI | राशिफल मासिक राशिफल सितम्बर
    मेष मेष राशि के जातकों के लिए, सितंबर 2025 मिले-जुले अनुभवों वाला महीना है। रिश्तों के मोर्चे पर, भावनात्मक कठिनाइयाँ आ सकती हैं। जिन लोगों का चंद्रमा मेष राशि में है, उनके लिए सितंबर का महीना रिश्तों में भावनाओं से जुड़ी चुनौतियाँ लेकर आ सकता है। सितंबर करियर के क्षेत्र में प्रगति का महीना है। […]13...