सामान्य अवलोकन
यह माह आपको मिश्रित परिणाम दे सकता है| सभी लोगों को खुश रखने के लिए घर पर अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें। संस्कृति और धर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ सकती है। आप स्वयं को कुछ रचनात्मक कार्यों में शामिल करेंगे जिससे आपको सफलता व सम्मान प्राप्त होगा| आप अपने बुरे स्वभाव के कारण जल्दबाजी में कुछ निर्णय ले सकते हैं। अपनी वाणी पर ध्यान दें क्योंकि इससे समस्याएं व गंभीर विवाद उत्पन्न हो सकते हैं| स्वयं को शांत रखने की कोशिश करें व झगड़े से बचें| आपका वाक् कौशल समस्त क्षेत्रों से जुड़े लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है तथा आपको उस पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है।
प्रेम/विवाह
इस माह आपका प्रेम एक सुंदर और भरोसेमंद रिश्ते में बदल सकता है| आप अपने प्रेमी को अपने जीवन साथी के रूप में प्राप्त करेंगे। धैर्य रखें क्योंकि हालत बहुत धीरे-धीरे सुधेरेंगे| युगलों के लिए यह एक सामान्य अवधि होगी और वे अपनी दैनिक दिनचर्या में व्यस्त रहेंगे।
वैवाहिक सामंजस्य हेतु दैवीय कार्यपद्धति- बुध पूजा
वित्तीय स्थिति
माह के दूसरे भाग में धन का प्रवाह उत्तम रहेगा| हालांकि माह के प्रथम भाग में आपका ख़र्चा बढ़ सकता है इसलिए भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए आपको धन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए| दैवीय दृष्टिकोण अपनाने से आपको धन का उचित प्रयोग करने तथा कठिन परिस्थितियों से निपटने हेतु एक सुखद मार्ग प्राप्त हो सकता है| इस माह आपको अपनी माता के स्वास्थ्य पर अधिक ख़र्चा करना पड़ सकता है| इस प्रकार आप अधिक धन संचय नहीं कर पाएंगे|
आर्थिक स्थिति को सुधारने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- केतु पूजा
कार्यक्षेत्र
माह के दूसरे भाग में आपको अपनी नौकरी से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है| इस दौरान आप अपनी नौकरी से भी हाथ धो सकते हैं या नौकरी में आपको अत्यधिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है| इसलिए माह के पहले भाग में आप नई नौकरी की ख़ोज कर सकते हैं| माह के पहले भाग में योजना बनाकर चलना अनिवार्य है|
कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु दैवीय कार्यपद्धति- भगवान शनि पूजा
व्यापार
इस माह आप अपने उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु अनेक यात्राएं कर सकते हैं| इस महीने आप कुछ व्यापारिक रणनीतियाँ व इसके अच्छे-बुरे पहलू के बारे में भी सीख सकते हैं। माह के पहले भाग में आपको अपने विरोधियों द्वारा कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है| जो विभिन्न प्रकार की रणनीति अपनाकर आपसे आगे निकल सकते हैं। माह का दूसरा भाग आपको कुछ उचित मुनाफ़ा प्रदान करेगा|
व्यावसायिक
माह के दूसरे भाग में पेशेवर लोग दृढ बनेंगे व अधिक तेजी से कार्य करेंगे| आप समय पर अपने कार्य को पूर्ण करने में सक्षम होंगे। इस दौरान नौकरी में आपकी पदोन्नति होने की संभावनाएं हैं जिससे आपको बहुत अधिक संतुष्टि प्राप्त होगी|
स्वास्थ्य
यह माह आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है| माह के दूसरे भाग में आप पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं इसलिए समय पर भोजन करना आपके लिए आवश्यक होगा| आपको अपनी आंखों की जांच करानी पड़ सकती है तथा तनाव के कारण पैरों में दर्द होने की संभावनाएं भी अधिक हैं|
स्वस्थ जीवन हेतु दैवीय कार्यपद्धति- भगवान वैद्यनाथ पूजा
छात्र जीवन
माह के पहले भाग में आपको एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है| इसलिए सफलता का स्वाद चखने के लिए आपको अधिक प्रयास करने की जरुरत है| माह के दूसरे भाग में लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए आप अपने छिपे कौशल का प्रयोग करने में समर्थ रहेंगे|
शिक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु दैवीय कार्यपद्धति- देवी सरस्वती यज्ञ
शुभ तिथियाँ- 2, 3, 8, 14, 15, 16, 22, 24, 25, 26
अशुभ तिथियाँ- 6, 7, 9, 17, 19, 23, 28, 30