AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

Ganesh Lakshmi Stotram: गणेश लक्ष्मी स्त्रोत के पाठ से मिलेगा आर्थिक परेशानियों से छुटकारा

हिंदू घरों में पूजी जाने वाली देवी लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। कार्तिक अमावस्या पर मनाये जाने वाले दीपावली के त्योहार से लक्ष्मी का विशेष संबंध है, जब लोग उनकी पूजा करते हैं और उन्हे अपने घरों में आमंत्रित करने के लिए विशेष प्रार्थना करते हैं। लक्ष्मी पूजा समृद्धि, भौतिक बहुतायत और आध्यात्मिक समृद्धि के लिए की जाती है। उनकी पूजा उन परेशानियों को दूर करने के लिए की जाती है जो हमें आध्यात्मिक मार्ग या व्यवसाय शुरू करने से रोकती हैं। जीवन में आने वाली सभी तरह की आर्थिक समस्याओं के निराकरण के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा की सलाह दी जाती है। आइए इस लेख के माध्यम से हम उन उपायों को जाने जिनसे देवी लक्ष्मी को प्रसन्न कर आर्थिक परेशानियों को दूर किया जा सके।
Ganesh Lakshmi Stotram

लक्ष्मी गायत्री का जाप

यदि आप अपने जीवन में किसी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं तो प्रतिदिन 108 बार लक्ष्मी गायत्री मंत्र का जाप करें।

कमल बीज माला

मंत्र जाप के लिए कमल के बीज की माला का प्रयोग करें। इसे कमल गट्टा माला कहते हैं। गरीबी से छुटकारा पाने और भौतिक लाभ के लिए इस माला का उपयोग दैनिक पूजा के लिए किया जाता है क्योंकि इससे देवी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं।

घी के दीयों का प्रयोग

प्रतिदिन दो घी के दीपक जलाएं और नारियल, कमल के फूल और खीर के प्रसाद के साथा माता की पूजा करें।

गणेश लक्ष्मी स्तोत्र पाठ
ॐ नमो विघ्नराजाय सर्वसौख्यप्रदायिने .
दुष्टारिष्टविनाशाय पराय परमात्मने ॥ १॥
लम्बोदरं महावीर्यं नागयज्ञोपशोभितम् .
अर्धचन्द्रधरं देवं विघ्नव्यूहविनाशनम् ॥ २॥
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रैं ह्रौं ह्रः हेरम्बाय नमो नमः .
सर्वसिद्धिप्रदोऽसि त्वं सिद्धिबुद्धिप्रदो भव ॥ ३॥
चिन्तितार्थप्रदस्त्वं हि सततं मोदकप्रियः .
सिन्दूरारुणवस्त्रैश्च पूजितो वरदायकः ॥ ४॥
इदं गणपतिस्तोत्रं यः पठेद्भक्तिमान्नरः .
तस्य देहं च गेहं च स्वयं लक्ष्मीर्न मुञ्चति ॥ ५॥
इति श्रीगणपतिस्तोत्रम् सम्पूर्णम् .

नवीनतम ब्लॉग्स