AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

February Monthly Horoscope 2022, February Masik Rashifal : Masik Rashifal for All Rashi in Hindi | मासिक राशिफल फ़रवरी 2022

मासिक राशिफल फरवरी 2022

फरवरी 2022 राशिफल: जानिए प्रेम-संबंध, वित्त, करियर और व्यवसाय सहित हर महत्वपूर्ण क्षेत्र की भविष्यवाणी
नये साल की शुरूआत के साथ बढ़ते कोरोना महामारी के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ाने का काम किया है। साल 2022 की शुरुआत से ही जारी कोविड की यह तीसरी लहर लोगों को अपने करियर, व्यापार और वित्तीय मोर्चे पर अप्रत्याशित व अनिश्चितता की ओर धकेलने का कार्य कर रही है। फरवरी 2022 को लेकर लोगों की इसी अनिश्चितता को दूर करने के लिए हमारे ज्योतिषाचार्यों ने फरवरी 2022 मासिक राशिफल की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। मासिक राशिफल फरवरी 2022 की रिपोर्ट के माध्यम से आप अपने प्रेम, संबंध, वित्त, करियर, पेशेवर, शिक्षा और स्वास्थ्य जीवन में होने वाले बदलावों के लिए पहले से ही तैयार रह सकते है। फरवरी राशिफल आपको न सिर्फ आने वाले समय से सावधान करता है, बल्कि यह आपको ऐसे मौके भी प्रदान करता है जिनकी सहायता से आप अपने जीवन में आने वाले अवसरों का अधिक बेहतर ढंग से उपयोग कर सकते हैं। अपनी राशि के अनुसार अपना राशिफल आगे जानें। मासिक राशिफल भविष्यवाणियां AstroVed.com के विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा की जाती हैं

मेष राशिफल फरवरी 2022

मेष राशि के लोगों के लिए फरवरी 2022 का समय बहुत अच्छा रहने की संभावना है। यह महीना मेष राशि के कई जातकों के जीवन में सुख, सफलता और समृद्धि ला सकता है। परिवार में अनबन से मनमुटाव हो सकता है या परिवार के सदस्यों के साथ संघर्ष की संभावना है। आपके भौतिक सुख में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आपके व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में संतुष्टि की कमी दिखाई देती है। दूसरी ओर अपना खुद का व्यवसाय करने वाले लोगों को फरवरी में अच्छा लाभ और कमाई देखने को मिल सकती है। इस माह आपको अपने प्रयासों में तेजी से सफलता मिलने की संभावना है। साझेदारी के कारोबार में भी आपको लाभ मिल सकता है। खेल, मीडिया, मनोरंजन, चिकित्सा से जुड़े लोगो और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को फरवरी में सफलता और खुशी मिल सकती है। आपके प्रयास और महत्वाकांक्षाएं फलित हो सकते है। इस दौरान आपको सफलता प्राप्त करने के लिए एकाग्रता के साथ ध्यान केंद्रित करना पड़ सकता है। हालांकि, भाग्य आपके पक्ष में हो सकता है, और आपको अपने स्कूल या कॉलेज में मनचाहा परिणाम मिल सकता है। कुछ मेष राशि के जातक पेट की बीमारियों या पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं, जबकि सर्दी और बुखार जैसी परेशानियों का सामना भी कर सकते है।
2022 Aries February masik rashifal

वृषभ राशिफल फरवरी 2022

महीने की शुरुआत में वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों की आपने पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन कुछ दिनों के बाद धीरे-धीरे चीजें बेहतर होने की संभावना हैं। कर्ज में डूबे लोग फरवरी 2022 के दौरान अपने कर्ज को चुकाने में सक्षम हो सकते हैं। हालांकि, आपके खर्च बढ़ने की संभावना है, लेकिन वे केवल अच्छे कारणों के लिए हो सकते हैं। कुछ वृषभ राशि के जातकों को इस माह में सरकारी नौकरी मिल सकती है, जबकि कुछ को अपनी नौकरी या सेवाओं में वेतन वृद्धि या पदोन्नति भी मिलने की संभावना है। आप अपने व्यापारिक उपक्रमों में सफल हो सकते हैं और किसी भी प्रकार की कठिनाई को दूर कर सकते हैं। वृषभ राशि के जातकों को मीडिया के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि और लोकप्रियता मिल सकती है और मनोरंजन, मार्केटिंग और विज्ञापनों से जुड़े व्यवसाय भी सफल हो सकते हैं। कॉलेज और विश्वविद्यालयों में छात्रों की भिड़ंत हो सकती है और उनकी शिक्षा में बाधाएं आ सकती है। जीवनसाथी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रहने की संभावना है। लेकिन रक्त और फेफड़ों से संबंधित समस्या होने पर आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता हो सकती है।
2022 Taurus February masik rashifal

मिथुन राशिफल फरवरी 2022

फरवरी 2022 में आपको अपना मनचाहा लव पार्टनर मिल सकता है, जो आपके जीवन में भाग्य और सकारात्मकता वापस लेकर आ सकता है। इसके अलावा, फरवरी के दौरान आपका वैवाहिक जीवन भी आनंदमय और खुशहाल रहने की संभावना है। मिथुन राशि के जातकों के जीवन में नकदी का अच्छा प्रवाह रहने की संभावना है। इस दौरान आपके पास वित्तीय लाभ प्राप्त करने के एक से अधिक स्त्रोत रहने की संभावना है। फरवरी 2022 मिथुन राशि के लोगों के लिए रोमांचक अवसर या करियर में एक बड़ा ब्रेक प्राप्त करने के लिए एक अत्यधिक अनुकूल महीना हो सकता है। बेरोजगारों को उनके सपनों की नौकरी या काम मिल सकता है। इस दौरान खाद्य सामग्री से संबंधित व्यवसाय करने वाले लोगों को अपनी यात्रा का भरपूर प्रतिफल मिलने की संभावना है। इस दौरान होटल उद्योग से जुड़े लोगों को अपने व्यवसाय से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। कुछ मिथुन राशि के लोगों को अपने पेशेवर जीवन में विशेष रूप से मीडिया, पत्रकारिता, संचार और कंप्यूटर इंजीनियरिंग क्षेत्रों में एक बड़ा ब्रेक मिल सकता है, जबकि कुछ कलात्मक और रचनात्मक क्षेत्रों के माध्यम से प्रसिद्धि और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मिथुन राशि के छात्रों के, पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना है। मिथुन राशि के जातकों के फरवरी 2022 के दौरान फिट और स्वस्थ्य रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ लोगों को मामूली चोट लग सकती है, लेकिन वे भी बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे।
2022 Gemini February masik rashifal

कर्क राशिफल फरवरी 2022

कर्क राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिए फरवरी का महीना रोमांचक रहने वाला है। कई रोमांचक अवसर और महत्वपूर्ण परियोजनाएं इस महीने पूरी हो सकती हैं। आप फरवरी में नए दोस्त बना सकते हैं और नए रिश्ते, संबंध और संपर्क विकसित कर सकते हैं। फरवरी 2022 कई कर्क राशि के लोगों के लिए रोमांटिक रहने की संभावना है। इस महीने के दौरान आपको अपने जीवन में नए प्यार का आभाव होने की उम्मीद है। फरवरी 2022 में कई कर्क जातकों को कमाई के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आपको अपने संपर्कों और रिश्तेदारों से भी लाभ होने की संभावना है। फरवरी 2022 में आपके करियर ग्राफ में उल्लेखनीय सुधार और महत्वपूर्ण वृद्धि हो सकती है। बेरोजगारों को अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने के लिए कई आकर्षक नौकरियां मिल सकती हैं। मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता और लोकप्रियता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि फरवरी 2022 में प्रशासनिक सेवा आपको कोई बड़ा पद, पदोन्नति या वेतन वृद्धि दे सकती है। कुछ कर्क राशि के जातकों को अपनी उच्च शिक्षा में बड़ा ब्रेक या छात्रवृत्ति मिल सकती है। कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य फरवरी 2022 में ठीक रहने की संभावना है।
2022 Cancer February masik rashifal

सिंह राशिफल फरवरी 2022

सिंह राशि के जातकों को फरवरी 2022 के दौरान मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। उन्हे स्वास्थ्य और करियर को लेकर कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रयासों में योजना की कमी या कार्यों का उचित निष्पादन होने की संभावना है। इस दौरान आपको व्यावसायिक लाभ मिल सकते हैं, वहीं करियर की वृद्धि, नौकरी या व्यवसाय फरवरी 2022 के दौरान धीमी हो सकते है। फरवरी 2022 के दौरान आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े परेषान हो सकते हैं। इस दौरान आपका दिल तूटने या धोखा होने जैस चीजे संभव है। इसके अलावा सिंगल सिंह राशि के जातक थोड़े समय के लिए आकस्मिक प्रेम संबंधों में शामिल हो सकते हैं। इस महीने आपके प्रेम जीवन में अलगाव और दुख होने की भी पूरी संभावना है। फरवरी में आपकी पदोन्नति या वेतन वृद्धि रुक सकती है और व्यवसाय में भी कोई महत्वपूर्ण प्रगति होने की संभावना बेहद कम है। फरवरी 2022 के दौरान छात्र पूरी तरह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। कुछ छात्रों का मनोरंजन और रोमांटिक मामलों के कारण ध्यान भंग हो सकता है। फरवरी 2022 में सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य गडबड होने की संभावना है। कुछ लोगों को फेफड़े या हृदय की समस्या हो सकती है, जबकि कुछ को बुखार और रक्त में प्लेटलेट्स की कमी हो सकती है।
2022 Leo February masik rashifal

कन्या राशिफल फरवरी 2022

कन्या राशि वाले लोग अपने रोमांटिक जीवन में गलतफहमी और विश्वास की कमी का सामना कर सकते है। यह महीना आपके प्रेम संबंधों में अस्थायी अलगाव पैदा कर सकता है। इस माह कई कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक उन्नति के योग हैं। हालांकि, कुछ लोग पर्याप्त धन संचय करने के लिए आवश्यक अवसर खो सकते हैं। कन्या राशि के जातक, माह के अंत में आपके करियर में उन्नति और सफलता प्राप्त कर सकते है। कुछ लोगों को विदेश में कमाई का मौका मिल सकता है, और कुछ वहां स्थायी रूप से स्थापित हो सकते हैं। कन्या राशि के जातक इस माह शेयर बाजार से महत्वपूर्ण लाभ कमा सकते हैं। कृषि क्षेत्र और रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है, जबकि होटल, भोजन और यात्रा उद्योगों के व्यवसायियों को महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होने की संभावना है। चिकित्सा, इंजीनियरिंग और विमानन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने व्यवसाय में वृद्धि और पदोन्नति देखने को मिल सकती है। फरवरी 2022 के दौरान छात्र अपनी पढ़ाई और परीक्षा पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का प्रयास कर सकते हैं। कन्या राशि के जातक फरवरी 2022 में फिट और फाइन हो सकते हैं। इस महीने दवा और स्वास्थ्य देखभाल पर कोई अतिरिक्त खर्च होने की संभावना नहीं है।
2022 Virgo February masik rashifal

तुला राशिफल फरवरी 2022

तुला राशि के जातकों के फरवरी 2022 में सुखी और समृद्ध रहने की संभावना है और तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना काफी सहज और सफल हो सकता है। कुछ अपने काम से लोकप्रियता और सफलता प्राप्त कर सकते हैं, जबकि कुछ विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। सिंगल लोगों को फरवरी 2022 में अपना जीवनसाथी मिल सकता है, आपका प्रेम जीवन जोश और उत्साह से भरपूर हो सकता है, जिसमें ढेर सारा रोमांस, अंतरंगता और आनंद हो सकता है। आपको फरवरी 2022 के दौरान धन का अच्छा प्रवाह देखने को मिल सकता है। आप अपने पसंद के कार्यों से भी अच्छा लाभ कमा सकते हैं, और नियमित आय आपके सामान्य काम से भी अच्छी होने की संभावना है। फरवरी 2022 में आपका करियर ग्राफ काफी बढ़ सकता है। आपको अपने सभी प्रयासों से लाभ प्राप्त हो सकता है, और आप अपने कार्यस्थल पर एक अच्छी स्थिति, प्रतिष्ठा और सम्मान अर्जित कर सकते हैं। तुला राशि के जातकों के लिए आयात-निर्यात का व्यवसाय अच्छा चल सकता है। कपास, कपड़ा और वस्त्र उद्योग से जुड़े लोग फरवरी के दौरान महत्वपूर्ण लाभ कमा सकते हैं। वस्त्र व्यवसाय और डिजाइनिंग की दुनिया से जुड़े लोगों को फरवरी 2022 में सफलता और धन की प्राप्ति हो सकती है। तुला राशि के छात्र फरवरी 2022 के दौरान अपनी पढ़ाई और परीक्षा में बहुत अच्छा कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य दिखाई देता है, और आपके फरवरी 2022 के दौरान उच्च ऊर्जा और सहनशक्ति के साथ फिट और ठीक रहने की संभावना है।
2022 Libra February masik rashifal

वृश्चिक राशिफल फरवरी 2022

फरवरी 2022 में जन्में वृश्चिक राशि वालों के लिए कार्य-जीवन व्यस्त लेकिन फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, आपके निजी जीवन में चीजें जटिल होने की संभावना है। आपको अपने काम और पेशे से लाभ हो सकता है, जबकि इस समय के दौरान आपको सुख और दुख दोनों का अनुभव हो सकता है। हालांकि इस दौरान आपके करियर से जुड़ी आपकी कुछ इच्छाएं या महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं। फरवरी 2022 के दौरान आपके अपने साथी, दोस्तों और सहकर्मियों के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। यह भी संभव है कि इस दौरान आप अपने जीवनसाथी या प्रेमी की इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम न हों। वृश्चिक राशि वालों के लिए फरवरी 2022 के दौरान कपड़ा, कपास, शराब होटल, यात्रा और खाद्य से जुड़े व्यवसाय काफी फल-फूल सकते हैं। सार्वजनिक सेवा, प्रशासनिक अधिकारी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े वृश्चिक पेशेवर इस महीने सफलता का स्वाद चख सकते हैं और अपने व्यवसाय में काफी अच्छा कर सकते हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। कुछ विदेश में उच्च शिक्षा और छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि फरवरी 2022 में परिवार के कुछ सदस्यों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपको भी खांसी, जुकाम और बुखार जैसे समस्याएं परेषान कर सकती है। छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याओं पर भी आपके अधिक पैसे खर्च होने की संभावना दिखाई देती है।
2022 Scorpio February masik rashifal

धनु राशिफल फरवरी 2022

इस फरवरी में सिंगल लोगों को सही साथी मिल सकता है। इस संबंध में एक चिंगारी आपको किसी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने में मदद कर सकती है या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ संबंध बनाने में मदद कर सकती है जिससे आप हाल ही में मिले थे। इस माह आपकी कमाई और कुल बचत में वृद्धि हो सकती है। वहीं इस बात की भी संभावना है कि आपको कई स्रोतों से लाभ हो। धनु राशि के जातक इस महीने मार्केटिंग और विज्ञापन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते है। हालांकि, कलात्मक और रचनात्मक कार्य आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं लेकिन अंततः आपको सफलता, धन और लोकप्रियता प्राप्त हो सकती हैं। फरवरी 2022 में संपत्ति और कृषि से जुड़े व्यवसाय आपके लिए अच्छा लाभ कमा सकते हैं। धनु राशि के लोगों के लिए चिकित्सा और इंजीनियरिंग व्यवसायों में सफलता की बुहत संभावना है। कुछ लोग फरवरी 2022 में दवा उद्योग में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अनुसंधान क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले महत्वपूर्ण उपलब्धियों, पुरस्कारों, नौकरी के नए अवसरों और छात्रवृत्ति की आशा कर सकते हैं। महीने की शुरुआत में आपके सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं से पीड़ित होने की संभावना है। हालांकि, आप इससे बहुत जल्दी ठीक हो सकते हैं।
2022 Sagittarius February masik rashifal

मकर राशिफल फरवरी 2022

मकर राशि के जातक यात्रा, ब्लॉगिंग या लेखन व्यवसाय में सफलता का स्वाद चख सकते हैं और इससे फरवरी 2022 में आपके सपना साकार हो सकते हैं। कुछ मकर राशि के जातकों का प्रेम और रोमांस के मामलों में दिल टूटने और निराशा हाथ लगने की संभावना है। इस दौरान अविवाहित लोग फ्लर्ट कर सकते हैं, लेकिन वे सभी अल्पकालिक और आकस्मिक संबंध हो सकते हैं। इस महीने आपके सामने आर्थिक रूप से समृद्धि प्राप्त करने के कई अवसरों के आने की संभावना है। मकर राशि के जातकों को इस माह करियर में उन्नति और सफलता के बेहतर अवसर मिलने चाहिए। इस महीने के दौरान आपका करियर ग्राफ सुचारू रूप से ऊपर जाएगा। परिवहन व्यवसाय या कोयला, पेट्रोलियम अथवा लकड़ी से जुड़े उद्योगों में फरवरी 2022 के दौरान चमक आ सकती है। फरवरी 2022 कई मकर राशि के जातकों के लिए साल के बेहद आसान और सफल महीनों में से एक हो सकता है, खासकर करियर के उद्देश्यों के लिए। मकर राशि के छात्र इस महीने अपनी परीक्षा में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र भी एक से अधिक प्रयास के बाद सफल हो सकते हैं। मकर राशि के जातकों को लगातार यात्रा या काम के बोझ से परेशानी हो सकती है, और महीने की शुरुआत में उनका रवैया आलस्य और निष्क्रिय भरा हो सकता है।
2022 Capricorn February masik rashifal

कुंभ राशिफल फरवरी 2022

कुंभ राशि के जातक फरवरी 2022 में अपनी आवश्यक परियोजनाओं और सौदों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर सकते हैं। हो सकता है कि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे और अधिकारियों की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, कुछ कुंभ राशि वालों को करियर और वित्त के मामलों में कुछ बाधाओं और देरी का भी सामना करना पड़ सकता है, जबकि कुछ लोग इस दौरान राजनीतिक या कानूनी लड़ाई हार सकते हैं। कुम्भ राशि के सिंगल लोगों को फरवरी 2022 के दौरान किसी का विशेष साथ मिल सकता है, और उनके बीच बनने वाला रिश्ता भविष्य में कुछ महत्वपूर्ण हो सकता है। चिकित्सा या इंजीनियरिंग पेशों से जुड़े लोगों को अपने कार्यस्थल पर कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। काम का बोझ मानसिक और शारीरिक रूप से थका देने वाला हो सकता है। कुंभ राशि के छात्रों के लिए परीक्षाओं में मुश्किल समय हो सकता है, फरवरी 2022 के दौरान उनका प्रदर्शन उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हो सकता है। फरवरी 2022 में कुम्भ राशि के जातकों का स्वास्थ्य ठीक रहने की उम्मीद है। आपकी जीवनशैली और दिनचर्या में अच्छा बदलाव आ सकता है।
2022 Aquarius February masik rashifal

मीन राशिफल फरवरी 2022

सिंगल लोग अपने जीवन में बहुत प्यार करने वाले और देखभाल करने वाले साथी को आकर्षित कर सकते हैं। जो लोग रिश्ते में हैं वे शादी की ओर अगला कदम उठा सकते हैं। प्रेम विवाह इस दौरान आपके लिए सुखी और समृद्ध लेकर आता है। कई मीन राशि के जातकों के लिए यह दौर नकदी और वित्तीय संसाधनों की भरमार वाला हो सकता है। फरवरी 2022 के दौरान आपका करियर ग्राफ तेजी से बढ़ सकता है, कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपको अपने व्यवसाय में कुछ अधिकार और शक्ति प्राप्त हो सकती है। सौंदर्य प्रसाधन, दवा, डिजाइनिंग, किराने की दुकान, होटल और भोजन से संबंधित व्यवसाय इस महीने अच्छे चल सकते है और बेहतर मुनाफा दे सकते हैं। कला, खेल और मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोग फरवरी 2022 के दौरान अपने व्यवसाय में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। मीन राशि के छात्र फरवरी 2022 के दौरान अपनी परीक्षाओं और साक्षात्कारों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कुछ लोग विदेशों में जा सकते हैं। मीन राशि के जातक फरवरी 2022 के दौरान तंदुरुस्त, ठीक और स्वस्थ रहेंगे। कुछ लोगों को सर्दी खांसी या बुखार हो सकता है, लेकिन वे बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे।
2022 Pisces February masik rashifal

नवीनतम ब्लॉग्स