AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

एस्ट्रोवेद 2018 वार्षिक भविष्यफल वैदिक चंद्रराशि वृश्चिक में जन्में व्यक्तियों हेतु

कृपया ध्यान दें- आपकी वैदिक चंद्रराशि आपकी पश्चिमी चंद्रराशि से भिन्न हो सकती है| आप astoved.com पर निशुल्क खाता बना सकते हैं तथा इस लिंक पर जाकर मुफ्त वैदिक चंद्रराशि विवरण प्राप्त कर सकते हैं|

चंद्रराशि वृश्चिक की विशेषताएं

वृश्चिक राशि वाले लोग कामुक, सहज ज्ञान युक्त, शोधकर्ता, आकर्षक, अनुशासित, भावुक और मनोहर होते हैं। उनकी याददाश्त उत्तम होती है| वे प्रभावशाली, उत्सुक, दखलअंदाज़ी करने वाले तथा गुप्त स्वभाव वाले होते हैं| वे प्रत्येक विषय को बहुत बढ़ा चढ़ाकर पेश कर सकते हैं| उनके सबसे सकारात्मक गुण चुंबकीय व्यक्तित्व व उनकी समझ हैं। ईर्ष्यालु व स्वार्थी होना उनके नकारात्मक गुण हैं|

चंद्रराशि वृश्चिक हेतु 2018 भविष्यफल-आपका आगामी वर्ष

सामान्य अवलोकन

यह वर्ष आपके लिए सकारात्मकता व जीवन शक्ति से भरा रहेगा| इस वर्ष आप कई आध्यात्मिक और व्यावसायिक गतिविधियों में शामिल होंगे। यह वर्ष व्यावसायिक दृष्टि से आपको सुधार व संतुष्टि प्रदान करेगा| आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा वर्ष के दूसरे भाग में आपकी सामाजिक स्थिति में भी बढ़ोतरी संभव है|
बुजर्गों का सहयोग आपके लिए आशीर्वाद के रूप में कार्य करेगा| भाई-बहनों के साथ आपके संबंध उत्तम रहेंगे तथा वे अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे| आपके कुछ भाई बहन उच्च शिक्षा या नौकरी हेतु विदेश जा सकते हैं।
घरेलू अशांति व असंतुलन आपके मन की शांति को भंग कर सकता है| आपके घरेलू वातावरण में शांति की कमी रह सकती है| इस दौरान आपका स्थान या निवास परिवर्तन भी संभव है|
वर्ष की शुरुआत में कुछ समस्याएं अचानक आ सकती हैं हालाँकि आपको इनके बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए। दूसरों को सुनने के बजाय अपनी आत्मा की आवाज को सुनें| चीजों को सरल व साधारण रखें आप सफल होंगे| आपको अनेक अनावश्यक कार्य करने पड़ सकते हैं इसलिए न कहने के लिए तैयार रहें|
अदृश्य ज्ञान, योग विज्ञान तथा आध्यात्मिकता की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा और आप इन विषयों की गहराई में जाने की कोशिश करेंगे|
आप अपने दैनिक कार्यों को करने में थोड़ा आलसी बन सकते हैं। इससे आपको परिणामों की प्राप्ति कम होगी| आलस्य का त्याग करके काम करने के लिए तैयार रहें|

व्यापार व कार्यक्षेत्र

इस वर्ष वृश्चिक राशि वाले लोगों का स्तर ज्यों का त्यों बना रहेगा| अधिक काम करने व कम आय प्राप्त होने के कारण असंतोष बना रहेगा| बेहतर समय के लिए अपना रास्ता स्वयं तैयार करें| कुछ नया सीखने से आपको आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
वर्ष की शुरुआत में व्यापारियों को उन्नति करने के अनेक अवसर प्राप्त होंगे परन्तु वर्ष के दूसरे भाग में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है| व्यापारिक विस्तार की योजनाएं न बनाएं तथा लाभ पाने हेतु थोड़ा रूढ़िवादी बनें रहें|
जो लोग व्यापारिक साझेदारी में हैं वर्ष का दूसरा भाग उनके लिए लाभकारी रहेगा| कुछ लोगों को नई व्यापारिक साझेदारी में भाग लेने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं|
वर्ष की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है| वरिष्ठ अधिकारियों व सहयोगियों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें क्योंकि ईर्ष्या या द्वेष से जुड़े मुद्दे आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकते हैं| जहां तक कैरियर का सवाल है, दूसरों पर निर्भर नहीं रहें तथा अधिक आत्मनिर्भरता विकसित करने का प्रयत्न करें|
सूचना प्रौद्योगिकी, सुरक्षा बल या सुरक्षात्मक क्षेत्र व चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े वृश्चिक राशि वाले लोग इस वर्ष अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

अपनी व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ाएं – रूद्र यज्ञ

वित्तीय स्थिति

इस संपूर्ण वर्ष के दौरान पैसे का प्रवाह औसत रहेगा| आपके कुछ अनियोजित खर्चे भी हो सकते हैं| आपको अपने खर्चों पर अंकुश लगाना चाहिए तथा धन का प्रयोग बुद्धिमता के साथ करना चाहिए अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| इस बात का ध्यान रखें कि यदि आप अपने खर्चों के प्रति सचेत नहीं हुए तो किसी आपातकालीन स्थिति का सामना करने के लिए आपके पास धन नहीं रहेगा|
इस वर्ष आप परोपकारी गतिविधियों के लिए दान में वृद्धि कर सकते हैं|
कानूनी व मुकदमेबाजी से जुड़े मसले आपके पक्ष में रहेंगे| आप अपने शत्रुओं को हराने में सक्षम होंगे, विशेषकर यदि ऐसा कोई मुद्दा आप मई माह से पूर्व हल करते हैं।

आर्थिक स्थिति को संरक्षित व सुदृढ़ करें- मुरुगा यज्ञ

प्रेम व संबंध

इस वर्ष के मध्य तक प्रेम प्रसंगों हेतु समय आपके पक्ष में नहीं है| यदि आपने अधिक धैर्य व समझदारी भरा व्यवहार न किया तो मई से पूर्व की अवधि प्रेमी के साथ भावनात्मक विवाद उत्पन्न करेगी| हालांकि वर्ष के दूसरे भाग में आपके संबंधों में सुधार आएगा तथा आपको प्रेमपूर्ण पल जीने के अनेक अवसर प्राप्त होंगे|
जो लोग अकेले हैं वे मई और अगस्त माह के दौरान विवाह बंधन में बंध सकते हैं या अपनी पसंद के किसी नए संबंध में प्रवेश कर सकते हैं|
वर्ष के दूसरे भाग में प्रेमी जोड़ों के बीच अधिक पारस्परिक प्रेम व सहयोग उत्पन्न होगा। यह वर्ष घरेलू व काम के तनावों से बचने का है| यह वर्ष संतुलित जीवन पर ध्यान देने व सभी के प्रति विनम्र बनने के लिए उपयुक्त है| जीवनसाथी के साथ एक आनंददायक यात्रा की योजना बनाकर ख़ुशनुमा पल जिएं|

प्रेम संबंध / वैवाहिक सामंजस्य का आनंद लें|- शुक्र यज्ञ

छात्र जीवन

कड़ी मेहनत आपको सफलता प्रदान करेगी| आलस्य व कमजोरी को अलविदा कह दें| अत्यधिक सामाजिककरण से बचें क्योंकि इससे आपकी उत्पादकता में कमी आएगी| माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें|
कला, प्रबंधन, वित्त, वाणिज्य, फैशन डिजाइन, साहित्य व शोध से जुड़े छात्र उत्तम प्रदर्शन करेंगे|
इस वर्ष कुछ छात्रों को छात्रवृत्ति मिल सकती है तथा वे उच्च शिक्षा हेतु विदेश जा सकते हैं|

एकाग्रता में वृद्धि करें- गुरु पूजा

स्वास्थ्य

अवांछित भय व नकारात्मक विचारों की वजह से जटिलताएं पैदा हो सकती हैं और मन में भ्रम उत्पन्न हो सकता है| सकारात्मक लोगों से जुड़ें, सकारात्मक पुस्तकें पढ़ें, और सकारात्मक विचारों का पालन करने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लें। शारीरिक रूप से आप संपूर्ण वर्ष निरोगी व स्वस्थ रहेंगे| स्वयं का इलाज करने से बचें| आपकी माता या किसी करीबी व्यक्ति के स्वास्थ्य की वजह से आपकी चिंता बढ़ सकती है|
जीर्ण रोगों से पीड़ित लोगों को नियमित रूप से जांच के लिए जाते रहना होगा|
वृश्चिक राशि वाले बुजुर्गों को देखभाल की जरुरत पड़ेगी| उत्तम स्वास्थ्य के लिए नियमित जांच आवश्यक होगी| आपको एक मामूली स्वास्थ्य समस्या को भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। उचित दवा व आहार ठीक से लें|

रोगों से छुटकारा पाएं – मंगल यज्ञ

वर्ष 2018 के लिए सामान्य अनुशंसित उपचारात्मक सुझाव

भगवान शरभ की कृपा पाने हेतु यज्ञ अनुष्ठान (अर्थात शरभ यज्ञ या शरभ होम)

संपूर्ण वर्ष हेतु पालन करने योग्य परोपकारी कार्य/ घरेलू उपचार

  • अपने आसपास व परिवार में बुजुर्ग लोगों की सहायता करें
  • अच्छे कार्य करने व अच्छा बनने का प्रण लें|
  • कौवों या अन्य पक्षियों को दाना डालें|
  • वाणी पर नियंत्रण रखें तथा विनम्र शब्दों का प्रयोग करें|
  • नियमित रूप से पूर्वजों व माता-पिता का आशीर्वाद लें|
  • हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने हेतु नियमित से निम्नलिखित मंत्र का 108 बार जाप करें-
  • ॐ आंजनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि
    तन्नो: हनुमान: प्रचोदयात |

    शुभ माह- जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, जनवरी और फरवरी

    अशुभ माह-
    मार्च, मई, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर (इन मासों के दौरान आपको अपने प्रिय देवी-देवता की प्रार्थना करने व अनुशंसित अनुष्ठान करने की सलाह दी जाती है|)

    यह नववर्ष आपके जीवन को उत्तम भाग्य व प्रचुरता से परिपूर्ण करें|
    एस्ट्रोवेद के प्रत्येक सदस्य की तरफ से आपको हार्दिक शुभकामनाएं|

    नवीनतम ब्लॉग्स

    • घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत: कैसे पहचानें और वास्तु अनुसार सरल उपाय
      प्रस्तावना: क्या सच में घर की ऊर्जा जीवन को प्रभावित करती है? हमारा घर केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं है, बल्कि वह एक ऊर्जा क्षेत्र (energy field) की तरह कार्य करता है। वैदिक दृष्टिकोण और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा वहां रहने वाले लोगों के मन, व्यवहार और जीवन की […]13...
    • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
      आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
    • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
      भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...