AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

एस्ट्रोवेद 2018 वार्षिक भविष्यफल वैदिक चंद्रराशि तुला में जन्में व्यक्तियों हेतु

कृपया ध्यान दें- आपकी वैदिक चंद्रराशि आपकी पश्चिमी चंद्रराशि से भिन्न हो सकती है| आप astoved.com पर निशुल्क खाता बना सकते हैं तथा इस लिंक पर जाकर मुफ्त वैदिक चंद्रराशि विवरण प्राप्त कर सकते हैं|

चंद्रराशि तुला की विशेषताएं

तुला चंद्रराशि वाले लोग घर व कार्यस्थल पर सुंदरता, संतुलन व सद्भाव को महत्व देते हैं। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु तेजी से विकास की ओर बढ़ते हैं| वे बुद्धिमान, अंतर्ज्ञानी, उत्तम निर्णय शक्ति व मधुर स्वभाव से युक्त होते हैं| वे प्रायः कला में दिलचस्पी रखते हैं मगर व्यवसाय में भी सफल हो सकते हैं तथा कुछ कानूनी विशेषज्ञ बन जाते हैं|

चंद्रराशि तुला हेतु 2018 भविष्यफल-आपका आगामी वर्ष

सामान्य अवलोकन

वर्ष 2018 आपके लिए उत्तम रहेगा| इस आगामी वर्ष में आपके रिश्ते, कैरियर, व्यवसाय, स्वास्थ्य और शुभ घटनाओं पर प्रकाश डाला गया है। इस वर्ष आपको अप्रत्याशित लाभ व सट्टेबाजी से लाभ प्राप्त हो सकता है|
इस वर्ष आपको संतान व विवाह सुख की प्राप्ति तथा धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है| परंतु आपके लिए अपनी सामाजिक स्थिति व गरिमा को बनाए रखना एक चुनौती होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए आपको अपनी वाणी को नियंत्रित रखना होगा|
समस्त प्रयासों में सफल होने के लिए अपने सुस्त रवैये को दूर करने का प्रयास करें|
वर्ष 2018 स्वयं का कार्य करने वाले लोगों, कलाकारों, वैज्ञानिकों, विद्वानों, वास्तुकारों, आं‍तरिक सज्जाकारों व वैमानिकी इंजीनियरों के लिए एक अनुकूल वर्ष साबित होगा। नवंबर व दिसंबर माह के दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए विशेष रूप से तुला राशि के युवा लोगों को इस सलाह का पालन करना चाहिए| जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ ख़र्चा संभव है|

व्यापार व कार्यक्षेत्र

तुला राशि वाले व्यापारी लोगों को मई के बाद सौदेबाजी में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा| आप अपने सहयोगियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने में सक्षम नहीं होंगे। मई के बाद अपने व्यवसाय के लिए ऋण लेना आपके लिए मुश्किल होगा| कुछ लोगों को अपने व्यवसाय में मुकदमेबाजी का सामना कर पड़ सकता है| अपने साझेदारों या सहयोगियों के साथ बहसबाज़ी से बचें|
वर्ष के प्रारंभ में नौकरीपेशा लोगों को अपने कौशल को साबित करने के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे| मई के दौरान व्यावसायिक सफलता आपको ख्याति देगी तथा अधिक तरक़्क़ी करने का मार्ग प्रशस्त करेगी| वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध उत्तम रहेंगे|

वर्ष के दूसरे भाग में कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए परिणाम बहुत आशाजनक नहीं होंगे| सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए अपनी साख़ व प्रभाव का प्रयोग करें। आपके कुछ वरिष्ठ अधिकारी खुले तौर पर विरोधी बनकर आपकी प्रगति में बाधक बन सकते हैं इसलिए तार्किक होने की बजाय एक कूटनीतिज्ञ की तरह व्यवहार कुशल बनें| समझौता पूर्ण रवैया रखने का प्रयास करें|

अप्रैल और मई माह स्वयं का कार्य करने वाले लोगों के लिए अनुकूल रहेंगे|
वर्ष 2018 में शिक्षक, कलाकार, वास्तुकार, चिकित्सक और होटल मालिकों को बहुत अनुकूल परिणाम प्राप्त होने की संभावना है|

अपनी व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ाएं – राहु पूजा

प्रेम व संबंध

इस वर्ष आपको प्रेम करने के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे तथा आपका हृदय अपने साथी के साथ प्रेमपूर्ण विचारों को साझा करने के लिए उत्सुक रहेगा| आप में से कुछ अपने साथी के प्रति प्रेम को व्यक्त करने के नए तरीके अपनाएंगे| आप यह देखकर सुखद आश्चर्य से भर जाएंगे कि आपकी भावनाओं का प्रतिफल आपको प्राप्त हो रहा है|
जो लोग अकेले हैं वे मई से पूर्व शादी या किसी प्रतिबद्ध रिश्ते में बंध सकते हैं|
साथी के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने और उसे मजबूती प्रदान करने के लिए यह एक आदर्श वर्ष है|

प्रेम संबंध / वैवाहिक सामंजस्य का आनंद लें|- शुक्र यज्ञ

वित्तीय स्थिति

अप्रैल, मई, जून, सितंबर और अक्टूबर माह के दौरान आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है| यह लाभ आपको संतान, भाई-बहनों व व्यावसायिक साझेदारों के माध्यम से हो सकता है। विदेशी व्यापार के माध्यम से भी लाभ संभव है|
वर्ष का दूसरा भाग वित्तीय मामलों के लिए उत्तम नहीं होगा| व्यावसायिक सहयोगियों के कारण आपको मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ सकता है।

आर्थिक स्थिति को संरक्षित व सुदृढ़ करें- मुरुगा यज्ञ

छात्र जीवन

यह आगामी वर्ष तुला राशि वाले उन छात्रों के लिए बेहद सकारात्मक रहेगा जो अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं तथा अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं| मित्रों व बुजुर्गों से प्राप्त प्रेरणा सफलता की दिशा में आगे बढ़ने में आपकी मदद करेगी।
जो छात्र उच्च शिक्षा पाने के इच्छुक हैं उनकी मनोकामना इस दौरान पूरी हो सकती है|
आलस्य व टालमटोली का त्याग करें|

अध्ययन में सफलता प्राप्त करें- सरस्वती यज्ञ

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना आपके लिए आवश्यक होगा| इस वर्ष आप अपनी आहार व व्यायाम की आदतों के प्रति सुधार लाने हेतु प्रोत्साहित रहेंगे| सरल बदलाव आपको अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए ऊर्जा देंगे|
जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें तथा उन्हें चिकित्सीय देखभाल प्रदान करने में मदद करें|
इस वर्ष आप सिरदर्द, पाचन विकार, सूजन, सर्दी और बुखार जैसी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं| मई के बाद आप अपने स्वास्थ्य में कुछ राहत महसूस करेंगे| इस वर्ष आपकी सेहत को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी|
बेवजह की बातचीत तथा नकारात्मक वार्तालाप या नकारात्मक लोगों से बचें वरना आप तनावग्रस्त व ऊर्जाहीन महसूस करेंगे| जितना अधिक आप अपने मन व बातचीत को सकारात्मक रखते हैं उतना ही आप स्वयं को ऊर्जावान व आशावादी बना सकते हैं| आपके लिए हसना एक अच्छी दवा है|

शारीरिक कष्ट से मुक्ति पाएं – धन्वंतरि यज्ञ

वर्ष 2018 के लिए सामान्य अनुशंसित उपचारात्मक सुझाव

संपूर्ण वर्ष हेतु पालन करने योग्य परोपकारी कार्य/ घरेलू उपचार

  • धर्मार्थ कार्यों में मदद करें|
  • माता-पिता का आशीर्वाद लें|
  • कठोर शब्दों का प्रयोग करने से बचें तथा विनम्र व दयालु बनें|
  • रोजाना 15 मिनट तक ध्यान करें|
  • शनिदेव की प्रसन्नता हेतु नियमित रूप से ॐ शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें|
  • शुभ माह- जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, नवंबर और दिसंबर
    अशुभ माह- जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर (इन मासों के दौरान आपको अपने प्रिय देवी-देवता की प्रार्थना करने व अनुशंसित अनुष्ठान करने की सलाह दी जाती है|)

    यह नववर्ष आपके जीवन को उत्तम भाग्य व प्रचुरता से परिपूर्ण करें|
    एस्ट्रोवेद के प्रत्येक सदस्य की तरफ से आपको हार्दिक शुभकामनाएं|

    नवीनतम ब्लॉग्स

    • घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत: कैसे पहचानें और वास्तु अनुसार सरल उपाय
      प्रस्तावना: क्या सच में घर की ऊर्जा जीवन को प्रभावित करती है? हमारा घर केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं है, बल्कि वह एक ऊर्जा क्षेत्र (energy field) की तरह कार्य करता है। वैदिक दृष्टिकोण और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा वहां रहने वाले लोगों के मन, व्यवहार और जीवन की […]13...
    • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
      आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
    • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
      भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...