AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

एस्ट्रोवेद 2018 वार्षिक भविष्यफल वैदिक चंद्रराशि सिंह में जन्में व्यक्तियों हेतु

कृपया ध्यान दें- आपकी वैदिक चंद्रराशि आपकी पश्चिमी चंद्रराशि से भिन्न हो सकती है| आप astoved.com पर निशुल्क खाता बना सकते हैं तथा इस लिंक पर जाकर

मुफ्त वैदिक चंद्रराशि विवरण प्राप्त कर सकते हैं|

चंद्रराशि सिंह की विशेषताएं

चंद्रराशि सिंह वाले लोग महान, विशाल हृदय व उदार प्रवृति के होते हैं। वे उच्च पद व श्रेणी प्राप्त करने हेतु महत्वाकांक्षी होंगे तथा वे शक्तिशाली पदों को संभालने के लिए सहज होते हैं। वे अधिकार, गरिमा, ऊर्जा, उत्साह व उत्तम पद प्राप्त करते हैं| चंद्रराशि सिंह वाले लोगों का रुझान नेतृत्व, प्रबंधन, प्रशासन, कानून, राजनीति विज्ञान और सरकार से संबंधित कार्य की ओर होता है| कुछ लोगों की व्यवसायी प्रवृति हो सकती है जबकि अन्य बड़े संगठनों से जुड़े होते हैं| चंद्रराशि सिंह हेतु 2018 भविष्यफल- आपका आगामी वर्ष

सामान्य अवलोकन

यह वर्ष आपको दैवीय समर्थन व अनुग्रह के साथ-साथ उत्तम प्रतिष्ठा प्रदान करेगा| वर्ष 2018 में आपके कार्यक्षेत्र में उत्तम सुधार होगा तथा आपको अपने उच्च अधिकारियों से भी भरपूर सहयोग प्राप्त होगा| पिछले वर्ष की तरह आपको संघर्ष, अनादर व बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
आपके पद व प्रतिष्ठा में सकारात्मक वृद्धि होगी| आप स्वयं के प्रयासों से अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे|
घर व परिवार में शुभ कार्यों का आयोजन आपको प्रसन्नता व सुख प्रदान करेगा| यह वर्ष सांसारिक मामलों के लिए एक बहुत अच्छा वर्ष साबित होगा और कुछ हद तक आपकी आध्यात्मिकता में भी वृद्धि होगी।
आपको संपूर्ण वर्ष पूरी तरह से भाई-बहनों, पड़ोसियों, शिक्षकों / बुजुर्गों का समर्थन प्राप्त होगा|
मई के बाद व अगस्त से पूर्व आप अपना निवास स्थान बदल सकते हैं और यह आपके लिए अच्छे परिणाम व सकारात्मक ऊर्जा ला सकता है।
वर्ष की शुरुआत में घरेलू मोर्चे पर कुछ प्रारंभिक परेशानी के बाद आपको अनुकूल सुधार व सुखद वातावरण देखने को मिलेगा| आपको अधिक मानसिक शांति व घरेलू सुख का अनुभव होगा तथा आप अपने घरेलू जीवन का आनंद लेंगे। आप छोटी-छोटी यात्राएं भी कर सकते हैं|
इस दौरान आपकी संतान का ध्यान पढाई से भटक सकता है| संतान को उचित परामर्श व भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी| आपकी एक संतान अपनी पढ़ाई का त्याग करके आपके व्यवसाय में शामिल होने का अनुरोध कर सकती है।

व्यापार व कार्यक्षेत्र

व्यापारिक दृष्टि से सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा| वर्ष के दूसरे भाग में आपकी प्रगति धीमे गति से होगी| कड़ी मेहनत करने से सफलता प्राप्त होगी|
इस वर्ष व्यापार में विस्तार केवल मई से अगस्त के दौरान करना उचित है।
इस वर्ष कार्यक्षेत्र या जिम्मेदारी में बदलाव होंगे इसलिए नए कर्तव्यों को निभाने या पेशा बदलने के लिए तैयार रहें। इस वर्ष आपकी वेतन वृद्धि भी हो सकती है|
मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों की लोकप्रियता में वृद्धि होने के साथ-साथ उन्हें अच्छा लाभ मिलने की भी संभावनाएं हैं| कुछ लोग की राजनीति में भी सफलता प्राप्त करने की संभावनाएं हैं|
शत्रु आपको पेशे या कार्यस्थल में परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं| महिला सहयोगियों से सचेत रहें| ईर्ष्यालु महिलाएं आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती हैं|
नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी| कड़ी मेहनत रंग लाएगी व आपकी पदोन्नति या वेतन वृद्धि हो सकती है|
सिंह राशि वाले वह लोग जो ज्योतिषी, आध्यात्मिक शिक्षक, मनोरंजक, राजनीतिज्ञ और क्रांतिकारी आदि हैं उन्हें असीम सफलता प्राप्त होने के आसार हैं|

अपनी व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ाएं – लक्ष्मी पूजा

प्रेम व संबंध

प्रेम जीवन ख़ुशहाल व अनुकूल रहेगा| सद्भाव बनाए रखने के लिए आप अपने साथी के साथ मिलकर काम करेंगे| आपका आत्मकेंद्रित होना अक्सर आपको अन्य लोगों के साथ गहरे संबंध जोड़ने से रोकता है। दूसरों के साथ का आनंद लेने के लिए थोड़ा बहिर्मुखी बनें|

समस्त संबंधों विशेष रूप से अपने जीवनसाथी के साथ अधिक संतुलन व पारस्परिक समझौते को स्थापित करने के लिए यह एक सही वर्ष है|
मई व जून माह के दौरान अपने प्रियजन के साथ छुट्टियां बिताने हेतु आप कोई छोटी यात्रा कर सकते हैं|
समस्याओं व बाधाओं से बचने के लिए यात्रा पर जाने से पहले अच्छी तरह से योजना बनाएं|
संतान प्राप्ति के इच्छुक सिंह राशि वाले लोगों की मनोकामना इस वर्ष पूर्ण हो सकती है|

प्रेम संबंध / वैवाहिक सामंजस्य का आनंद लें|- शनि पूजा

वित्तीय स्थिति

वित्तीय पहलुओं की दृष्टि से वर्ष का अंतिम भाग आपके लिए लाभकारी रहेगा| आपका बैंक बैलेंस पूरे वर्ष बढ़ेगा| सितंबर 2018 के बाद धन कमाने में कुछ अड़चने आ सकती हैं| इसके अतिरिक्त अन्य कोई आर्थिक तनाव नहीं होगा। आपकी आर्थिक स्थिति आमतौर पर संपूर्ण वर्ष के लिए सकारात्मक बनी रहेगी|
आपको निवेश करने के आकर्षक अवसर प्राप्त हो सकते हैं| लेकिन किसी विशेषज्ञ से उचित मार्गदर्शन लेना आवश्यक होगा|
इस वर्ष आपको व्यवसाय, माता-पिता, जीवनसाथी, यात्रा, भाई-बहन, वृद्धजन, धार्मिक संस्थानों व विदेशियों से काफी लाभ मिल सकता है। सट्टेबाजी से लाभ मिलने की भी बहुत संभावना रहेगी| मई से पूर्व पैतृक संपति प्राप्त होने के आसार हैं| मुकदमेबाजी व अन्य विवादों से जुड़े समाधान मई से पूर्व अधिक अनुकूल साबित होंगे|

आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें- बुध पूजा

छात्र जीवन

इस वर्ष छात्र अपनी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। एकाग्रता और दृढ़ संकल्प सफलता प्राप्त करने में सहायक होंगे| प्रतिभा को और अधिक विकसित करने के लिए इस सकारात्मक अवधि का उपयोग करें|
उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को सही अवसर प्राप्त होंगे| कुछ छात्र अपनी शिक्षा पूर्ण करने हेतु विदेश का रुख कर सकते हैं| अपने माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें|

अध्ययन में सफलता प्राप्त करें- सरस्वती पूजा

स्वास्थ्य

इस वर्ष आपका स्वास्थ्य बहुत उत्तम रहेगा| नियमित व्यायाम, उचित आहार और आध्यात्मिक गतिविधियों से आप अच्छे स्वास्थ्य व उत्तम मन को बरक़रार रख सकते हैं| पुरानी बीमारियों से आपको छुटकारा मिलेगा| हालांकि कुछ मौसमी बीमारियाँ तंग कर सकती हैं|
व्यर्थ भटकाव व यात्रा आपकी ऊर्जा को कम करेंगे| अपने आप को पोषण देने के लिए पर्याप्त समय निकालें|

शारीरिक कष्ट से मुक्ति पाएं – शनि पूजा

वर्ष 2018 के लिए सामान्य अनुशंसित उपचारात्मक सुझाव

राहु ग्रह की कृपा पाने हेतु यज्ञ अनुष्ठान (अर्थात राहु यज्ञ या राहु होम)

संपूर्ण वर्ष हेतु पालन करने योग्य परोपकारी कार्य/ घरेलू उपचार

  • स्वयं को दान-पुण्य में संलिप्त करें|
  • विनम्र शब्दों का प्रयोग करें|
  • माता-पिता के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें
  • सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करने हेतु नियमित रूप से ॐ सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें|
  • राहु ग्रह की कृपा प्राप्त करने हेतु नियमित रूप से ॐ राहवे नमः या ॐ श्यामात्मने नमः मंत्र का 108 बार जाप करें|
  • शुभ माह- जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर

    अशुभ माह- जुलाई, अगस्त और सितंबर (इन मासों के दौरान आपको अपने प्रिय देवी-देवता की प्रार्थना करने व अनुशंसित अनुष्ठान करने की सलाह दी जाती है|)

    यह नववर्ष आपके जीवन को उत्तम भाग्य व प्रचुरता से परिपूर्ण करें|
    एस्ट्रोवेद के प्रत्येक सदस्य की तरफ से आपको हार्दिक शुभकामनाएं|

    नवीनतम ब्लॉग्स

    • घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत: कैसे पहचानें और वास्तु अनुसार सरल उपाय
      प्रस्तावना: क्या सच में घर की ऊर्जा जीवन को प्रभावित करती है? हमारा घर केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं है, बल्कि वह एक ऊर्जा क्षेत्र (energy field) की तरह कार्य करता है। वैदिक दृष्टिकोण और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा वहां रहने वाले लोगों के मन, व्यवहार और जीवन की […]13...
    • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
      आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
    • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
      भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...