AstroVed Menu
AstroVed
search
HI language
x
cart-added The item has been added to your cart.
x

एस्ट्रोवेद 2018 वार्षिक भविष्यफल वैदिक चंद्रराशि मिथुन में जन्में व्यक्तियों हेतु

कृपया ध्यान दें- आपकी वैदिक चंद्रराशि आपकी पश्चिमी चंद्रराशि से भिन्न हो सकती है| आप astoved.com पर निशुल्क खाता बना सकते हैं तथा इस लिंक पर जाकर मुफ्त वैदिक चंद्रराशि विवरण प्राप्त कर सकते हैं|

चंद्रराशि मिथुन की विशेषताएं

मिथुन चंद्रराशि वाले लोग बहुप्रतिभावान व गुणवान होते हैं। वे आम तौर पर रचनात्मकता प्रकृति के व व्यापारिक क्षमता वाले होते हैं| उनकी वाक् क्षमता अद्भुत होती है तथा वे बुद्धिमान व अभिनव प्रवृति के होते हैं| हालांकि वे प्रायः दुविधाग्रस्त रहते हैं| आतुर गतिविधियों या निर्णय की वजह से वे गलतियां कर सकते हैं। यद्यपि उनके पास अपनी त्रुटियों को ठीक करने की क्षमता भी होती है| वे क्रियात्मक तथा व्यवहारकुशल होते हैं|

चंद्रराशि मिथुन हेतु 2018 भविष्यफल आपके आगामी वर्ष का सामान्य अवलोकन

वर्ष 2018 आपके लिए लचीला व आशाजनक प्रतीत होता है, विशेष रूप से गुरु के आपकी चंद्रराशि से पंचम भाव में गोचर करने के कारण वर्ष की पहली छमाही उत्तम रहेगी| आप आसानी से धन कमाने में सक्षम रहेंगे| वर्ष 2018 के दौरान आप आर्थिक संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित करके उन्हें संभालने में सफल रहेंगे|
सामाजिक मंडली में आपकी प्रतिष्ठा उज्जवल होगी|
आप पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे तथा आपको आनंददायक यात्राएं करने का अवसर प्राप्त होगा|
मित्रों व रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध संतोषजनक होंगे।
आपका रुझान आध्यात्मिकता की ओर हो सकता है, यदि आप ऐसा करते हैं तो आप इस क्षेत्र में नए सार्थक मित्र बना सकते हैं।
आपके लिए यात्राएं सुखद व फायदेमंद रहेंगी| आप तीर्थयात्रा या प्राकृतिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं|
आप आध्यात्मिक गतिविधियों से लाभ उठा सकते हैं तथा आपको किसी प्रबुद्ध गुरु का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है|
आपकी कुछ सामाजिक गतिविधियों में प्रतिष्ठित व्यक्ति भाग ले सकते हैं| आप विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर व विभिन्न व्यक्तियों से मिलकर खुशी व आंतरिक संतुष्टि प्राप्त कर सकते हैं।
अक्टूबर 2018 में गुरु के गोचर में राशि परिवर्तन करने के पश्चात आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

व्यापार व कार्यक्षेत्र

आपकी चंद्रराशि से पंचम भाव में गुरु का गोचर परियोजनाओं व रचनात्मकता के क्षेत्र को सक्रिय करेगा| गुरु ग्रह की कृपा से आपका व्यापारिक गतिविधियों में तेजी से रुझान बढ़ेगा| वर्ष 2018 की पहली छमाही के दौरान व्यापारियों में अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु साहस व दृढ़ संकल्प उत्पन्न होगा| अधिक समृद्धि प्राप्त करने हेतु व्यापार में किया गया विस्तार या कोई बड़ा निवेश अनुकूल व लाभकारी साबित होगा|
इसी प्रकार संपूर्ण वर्ष 2018 में नौकरीपेशा लोगों की स्थिति आरामदायक रहने की संभावना है| ऐसा अनुशासनप्रिय ग्रह शनि के आपकी चंद्रराशि से सप्तम भाव अर्थात धनु राशि में गोचर करने के कारण होगा| शनि की यह गोचरीय स्थिति कुछ नए संपर्कों को सक्रिय कर सकती है और यहां तक कि आपको विदेश में भी रोजगार प्राप्त होने के कई अवसर मिल सकते हैं। मई 2018 के बाद आप अधिक यात्राएं कर सकते हैं|

अपनी व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ाएं – शनि पूजा

प्रेम व संबंध

वर्ष 2018 की पहली छमाही के दौरान गुरु की गोचरीय स्थिति के कारण प्रेम संबंधी मामलों में आपका भाग्य कुछ मंदा रह सकता है| गुरु की यह गोचरीय स्थिति व्यापार के लिए तो उत्तम है परन्तु प्रेम के लिए सहायक नहीं है| गुरु के प्रभाव का अर्थ है कि मई 2018 के बाद तथा विशेष रूप से मई 2018 की दूसरी छमाही के बाद नवविवाहित लोगों व प्रेमियों के लिए यह अवधि अधिक अनुकूल नहीं हो सकती है| संपूर्ण वर्ष 2018 में मिथुन चंद्रराशि वाले लोगों को अपनी साथी के साथ अधिक सौहार्दपूर्ण संबंध हेतु अपने वाक् कौशल पर सतत रूप से ध्यान देना चाहिए| यदि वे ऐसा करते हैं तो उन्हें समृद्ध संबंधों हेतु एक उत्तम मार्ग प्राप्त होगा साथ ही वे सौहार्द से भरे प्रेमपूर्ण जीवन का आनंद उठा सकेंगे|

प्रेम संबंध / वैवाहिक सामंजस्य का आनंद लें|- गुरु पूजा

वित्तीय स्थिति

गुरु व शनि के लाभकारी गोचरीय प्रभावों के कारण आप धन कमाने में सफल रहेंगे| आपकी चंद्रराशि मिथुन से गुरु की पंचम भाव में स्थिति उत्तम आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी| जून 2018 के बाद आप कुछ अतिरिक्त खर्चों का अनुभव करेंगे। हालांकि आप एक सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखेंगे| आप अपने निरंतर प्रयासों पुनः वित्तीय प्रगति करने में सफल रहेंगे|
मई 2018 के बाद कुछ कानूनी समस्याएं होने की संभावना हैं इसलिए आपको सभी कानूनी दस्तावेजों व उनकी समय सीमा के प्रति बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। अतिरिक्त ख़र्चों के कारण आप कर्ज़ ले सकते हैं| वर्ष के आखिर में आप किसी भी कानूनी मुद्दे को हल करने में सक्षम रहेंगे| शांतिपूर्ण चित की प्राप्ति हेतु आपका केंद्रित आत्म-प्रयास आपको अत्याधिक सांत्वना व राहत प्रदान करेगा|

आर्थिक स्थिति को सुरक्षित करें- मुरुगा पूजा

छात्र जीवन

पिछले वर्ष के मुकाबले इस संपूर्ण वर्ष 2018 में छात्र स्वयं को एक आरामदायक स्थिति में रख सकेंगे| शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने तथा कमजोर क्षेत्रों को उत्तम बनाने हेतु वे अधिक रुचि लेंगे| शिक्षा के प्रति अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए वे उत्सुक रहेंगे|

शिक्षा में सफलता हेतु:- विद्या के देव भगवान हयग्रीव के नाम का 3 बार उच्चारण निम्नलिखित तरीके से करें तथा शैक्षिक सफलता के लिए निष्कपट रूप से प्रार्थना करें|
हयग्रीव हयग्रीव हयग्रीव (विराम)
हयग्रीव हयग्रीव हयग्रीव (विराम) आदि|

स्वास्थ्य

मई 2018 तक आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा उसके उपरांत आप कंधे के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं| संपूर्ण वर्ष गुरु ग्रह आपको किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए साहस प्रदान करेगा|

शारीरिक कष्ट से मुक्ति पाएं – शनि पूजा

वर्ष 2018 के लिए सामान्य अनुशंसित उपचारात्मक सुझाव

केतु ग्रह के निमित पूजा-

संपूर्ण वर्ष हेतु पालन करने योग्य परोपकारी कार्य/ घरेलू उपचार

  • शनिवार को बीमार व जरूरतमंद लोगों को अन्नदान करके सहयोग दें|
  • भिखारियों को दान दें|
  • केतु ग्रह की कृपा प्राप्त करने हेतु रोजाना ॐ केतवे नमः या ॐ मृत्युपुत्राय नमः इस मंत्र का 108 बार जाप करें|
  • शुभ माह- जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, नवंबर
    अशुभ माह- जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, दिसंबर (इन मासों के दौरान आपको अपने प्रिय देवी-देवता की प्रार्थना करने व अनुशंसित अनुष्ठान करने की सलाह दी जाती है|)

    यह नववर्ष आपके जीवन को उत्तम भाग्य व प्रचुरता से परिपूर्ण करें|
    एस्ट्रोवेद के प्रत्येक सदस्य की तरफ से आपको हार्दिक शुभकामनाएं|

    नवीनतम ब्लॉग्स

    • घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत: कैसे पहचानें और वास्तु अनुसार सरल उपाय
      प्रस्तावना: क्या सच में घर की ऊर्जा जीवन को प्रभावित करती है? हमारा घर केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं है, बल्कि वह एक ऊर्जा क्षेत्र (energy field) की तरह कार्य करता है। वैदिक दृष्टिकोण और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा वहां रहने वाले लोगों के मन, व्यवहार और जीवन की […]13...
    • ज्योतिषीय उपायों में छुपा है आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान
      आज की दुनिया में, आर्थिक स्थिरता एक शांतिपूर्ण और सफल जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है। फिर भी कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद लगातार आर्थिक परेशानियों, कर्ज या बचत की कमी का सामना करते हैं। अगर यह आपको परिचित लगता है, तो इसका कारण न केवल बाहरी परिस्थितियों में बल्कि आपकी कुंडली […]13...
    • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की भूमिका और कुंडली में प्रभाव
      भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों की स्थिति उसके जीवन के हर पहलू – जैसे स्वभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, करियर, धन, संतान और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव डालती है।   जन्मकुंडली में ग्रहों की भूमिका जब कोई व्यक्ति जन्म लेता […]13...