कृपया ध्यान दें- आपकी वैदिक चंद्रराशि आपकी पश्चिमी चंद्रराशि से भिन्न हो सकती है| आप astoved.com पर निशुल्क खाता बना सकते हैं तथा इस लिंक पर जाकर
मुफ्त वैदिक चंद्रराशि विवरण प्राप्त कर सकते हैं|
चंद्रराशि मेष की विशेषताएं
चंद्रराशि मेष में उत्पन्न लोग जन्मजात नेता होते हैं| वे एक दल या लोगों के समूह का नेतृत्व करना पसंद करते हैं। उनके लिए किसी के अधीनस्थ होकर काम करना बहुत मुश्किल होता है| चंद्रराशि मेष वाले व्यक्ति प्रकृति से बहादुर और ऊर्जावान होते हैं। वे खेलों में अधिक रुचि रखते हैं या शारीरिक रूप से ज्यादा सक्रिय होते हैं| चंद्रराशि मेष वाले लोग कृषि, चिकित्सा या तकनीकी विषयों के प्रति रुझान रखते हैं। वे आम तौर पर खेल या अन्य नियमित व्यायामों में स्वयं को व्यस्त रखते हैं| इनमें से ज्यादातर डॉक्टर / चिकित्सक, इंजीनियर/ तकनीकी विशेषज्ञ या सुरक्षाकर्मी / संरक्षक जैसे पुलिसकर्मी/ सैनिक/ आग बुझाने वाले बनते हैं| उन्हें दूसरों के प्रति आक्रामक होने या जल्दबाजी में कार्य करने से बचना चाहिए|
चंद्रराशि मेष हेतु 2018 भविष्यफल आपके आगामी वर्ष का सामान्य अवलोकन
यद्यपि वर्ष 2018 चंद्रराशि मेष वाले व्यक्तियों के लिए एक मध्यम गति से शुरू होगा तथापि यह नए सहयोगियों और दोस्तों के अपने दायरे को बढ़ाने के अवसर प्रदान करेगा|
इस वर्ष का मुख्य आकर्षण आपका साझेदारी क्षेत्र होगा| नए सहयोगी और मित्र आपके लिए महत्वपूर्ण रहेंगे| आप अपनी मित्र मंडली का विस्तार कर सकते हैं और अपने समाज में तेजी से लोकप्रिय हो सकते हैं। दोस्तों के माध्यम से अधिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी| दूरदराज के स्थानों में रहने वाले लोगों या विदेशी संबंधों से लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी|
संपत्ति और वाहन का लाभ परिवार में खुशी लाएगा। आध्यात्मिक आश्रय और तीर्थयात्रा आंतरिक शांति व संतुष्टि प्रदान करेगी| आप सभी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने में सक्षम होंगे।वर्ष की पहली छमाही में स्वास्थ्य संबंधी ख़र्चे होंगे| माता और जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है| पैतृक संपत्तियों से जुड़े मुद्दे अनसुलझे रहेंगे| वर्ष की दूसरी छमाही में चंद्रराशि मेष वाले व्यक्तियों को स्वास्थ्य व वित्तीय मामलों में राहत मिलेगी| आप धैर्य और दृढ़ता से बाधाओं को दूर कर पाएंगे|
प्रेम व संबंध
प्रेम संबंधों हेतु वर्ष के मध्य तक समय अनुकूल नहीं है| अपने संबंधों में अधिक माँग न रखें| नए निजी संबंधों में प्रवेश करने हेतु मई 2018 के बाद विचार किया जा सकता है| जो लोग अकेले हैं वे साल के अंत तक शादी या किसी प्रेम संबंध में प्रवेश कर सकते हैं। जो लोग पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, उन्हें उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा| समझौता, समायोजन और सहयोग जैसे गुण अपनाने से आपको अपने साथी के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखने में मदद मिलेगी|
प्रेम संबंध / वैवाहिक सामंजस्य का आनंद लें|- शुक्र पूजा
व्यापार व कार्यक्षेत्र
आपका कैरियर अपनी चरम सीमा पर होगा| आपको अपने कौशल व प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा ताकि आप स्वयं को सबसे बेहतरीन साबित कर सकें। विशिष्ट लक्ष्यों को स्थापित करने और व्यावहारिक रणनीतियों का विकास करके उनका प्रयोग करने से आपको लाभ होगा| अप्रत्याशित सकारात्मक बदलाव आपको चकित कर देंगे तथा यह आपके मन को उत्साहित रखेंगे।
वर्ष के दूसरे भाग में आपके काम का बोझ बढ़ सकता है। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव झेलना पड़ सकता है|
व्यापारी वर्ग संपूर्ण वर्ष उत्तम प्रदर्शन करेंगे| कुछ लोग नई साझेदारी भी कर सकते हैं| नई नौकरी पाने के इच्छुक युवा और नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को मई 2018 के बाद सफलता मिलेगी|
वास्तुकार, औषधि-विक्रेता, सिविल सेवा अधिकारी, आध्यात्मिक नेता और मानवतावादी संपूर्ण वर्ष बहुत अच्छा काम करेंगे, जबकि आई. टी. या मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोगों को वर्ष के दूसरे भाग में बेहतर परिणाम मिलेंगे।
अपनी व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ाएं – केतु पूजा
वित्तीय स्थिति
धन का प्रवाह आसानी से नहीं होगा| आप अनावश्यक ख़र्चा करने की प्रवृति रखेंगे इसी वज़ह से आपका ख़र्चा अधिक होगा| | अपनी फिजूलखर्ची पर आपको नजर रखनी होगी| आपके लिए यह आवश्यक है कि आप अपनी क्षमता के अनुसार ख़र्च करें| अपनी वित्तीय क्षमता के दायरे में रहें वरना आर्थिक संकट सामना करना पड़ सकता है| यह सुझाव है कि आप मई 2018 से पहले कोई भी वित्तीय जोखिम न लें या कोई बड़ा निवेश न करें| विशेष रूप से अप्रत्याशित जुर्माना या दंड आपकी बजट योजनाओं को बिगाड़ सकता है| अपने बिलों और बकायों का ध्यान रखें तथा सभी भुगतान समय पर करें।
आप में से कुछ अपने कर्जों को चुका सकते हैं तथा विवेकपूर्ण मितव्ययता से वर्ष के मध्य तक अपने कर्ज के दबाव को कम कर सकते हैं| वर्ष का दूसरा भाग वित्तीय मामलों को लेकर उत्साहजनक व सकारात्मक रहेगा| उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना रहेगी| यदि मुकदमेंबाजी से संबंधित कोई मामला चल रहा है तो उसमें समझौता या फैसला होने में विलंब होगा|
कानूनी मुद्दों व अनावश्यक विवादों से बचने के लिए आधिकारिक दस्तावेजों की दो बार जांच कर लें वरना भविष्य में विवादों का सामना करना पड़ सकता है|
चंद्रराशि मेष वाले व्यापारियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है| आप बड़े निवेशों के माध्यम से अपने व्यापारिक साम्राज्य का विस्तार करने के लिए जल्दबाजी में गलत तरीके अपना सकते हैं| इससे आपको मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ सकता है| अत्यधिक उधार लेने के कारण आप पर बड़ा कर्जा हो सकता है या किसी कानूनी विवाद में फँस सकते हैं| जून 2018 तक परिवार व व्यवसाय से जुड़े वित्तीय मामलों में नियंत्रण रखना एक समझदारी भरा कदम होगा|
बाधाओं का शमन करके आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें- गणेश पूजा
छात्र जीवन
इस वर्ष चंद्रराशि मेष वाले युवाओं को शैक्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा। अपने लक्ष्यों को लिखें और सपनों को साकार करने के लिए अपनी ऊर्जा पर ध्यान दें। आत्मतुष्टि व आलस्य भरे व्यवहार से बचें। अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए अनुशासन का पालन करके प्रतिबद्ध कार्य करें| सामूहिक अध्ययन आपके लिए एक वरदान साबित होगा इसलिए पूरी तरह से ऐसे अवसरों का लाभ उठाएं| अपने माता-पिता का आशीर्वाद लें और उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त करें।
अध्ययन में सफलता प्राप्त करें- बुध पूजा
स्वास्थ्य
पिछली बीमारियों से छुटकारा पाने हेतु वर्ष का प्रारंभिक भाग आपके लिए सकारात्मक रहेगा| हालांकि आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है| स्वस्थ जीवनशैली हेतु परिवार को पौष्टिक भोजन प्रदान करने के अतिरिक्त स्वस्थ भोजन की आदतों को शामिल करने पर ध्यान दें|
इस वर्ष आपको चोट लगने की काफी संभावनाएं रहेंगी| दुर्घटना होने की संभावनाओं को भी नकारा नहीं जा सकता है| यात्रा करने व वाहन चलाने के दौरान सतर्कता बरतें| धारदार औजारों को प्रयोग करते समय काफी सतर्क रहें| सतर्कता बरतने से शारीरिक क्षति को कम करने में मदद मिल सकती है।
इस वर्ष आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन की शांति बनाए रखने में आपको मदद मिलेगी तथा आप सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कर सकेंगे|
शारीरिक कष्ट से मुक्ति पाएं – बृहस्पति पूजा
वर्ष 2018 के लिए सामान्य अनुशंसित उपचारात्मक सुझाव
बृहस्पति की कृपा पाने हेतु यज्ञ अनुष्ठान (अर्थात बृहस्पति यज्ञ या बृहस्पति होम)
संपूर्ण वर्ष हेतु पालन करने योग्य परोपकारी कार्य/ घरेलू उपचार
शुभ माह- जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर|
अशुभ माह- जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और नवंबर (इन मासों के दौरान आपको अपने प्रिय देवी-देवता की प्रार्थना करने व अनुशंसित अनुष्ठान करने की सलाह दी जाती है|)
यह नववर्ष आपके जीवन को उत्तम भाग्य व प्रचुरता से परिपूर्ण करें|
एस्ट्रोवेद के प्रत्येक सदस्य की तरफ से आपको हार्दिक शुभकामनाएं|